Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा शहर की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। यह वारदात 14 जुलाई को माताजी रोड स्थित देवनारायण मंदिर पर हुई थी, जहां मंदिर का ताला खोल रही बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। वारदात के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद 15 जुलाई को पुलिस ने काली बस्ती से नांता नहर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Mangilal Charan
कोटा शहर की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। यह वारदात 14 जुलाई को माताजी रोड स्थित देवनारायण मंदिर पर हुई थी, जहां मंदिर का ताला खोल रही बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। वारदात के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद 15 जुलाई को पुलिस ने काली बस्ती से नांता नहर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
More news from Jhalawar and nearby areas
- झालावाड़ शहर के द्वारकाधीश मंदिर के समीप चौपाटी पर गुरुवार को ‘राज सखी मार्ट एंड कैफे’ का शानदार शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इस विशेष केंद्र का उद्घाटन किया। राजीविका के तत्वावधान में संचालित होने वाले इस केंद्र पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसमें हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, घरेलू उपयोग के उत्पाद और खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देगी। मार्ट के साथ संचालित होने वाले कैफे में गोमती सागर के मनोहारी दृश्य के बीच लोग पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इस कैफे में आने वाले लोगों को पूड़ी-सब्जी, दाल-बाटी-चूरमा और चाय-कॉफी सहित कई स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।1
- झालावाड़ के झालरापाटन में सुबह प्रथम गणिनी आर्यिका यशस्विमती माता के संघ का मंगल प्रवेश हुआ। वे दिगंबर जैन वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर मुनि महाराज और मर्यादा शिष्योतम आचार्य भरत सागर महाराज की शिष्या हैं। दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आज सुबह लंका दरवाजा पर आर्यिका संघ की अगवानी की गई। यहां से बैंड-बाजों के साथ जुलूस के रूप में संघ को नगर में प्रवेश करवाया गया। जुलूस में समाज के पुरुष, महिलाएं, युवक और युवतियां 'अहिंसा धर्म', 'जियो और जीने दो' तथा 'आर्यिका संघ का जयकारा' लगाते हुए चल रहे थे। यह जुलूस लंका दरवाजा से सूर्य मंदिर, चौपड़िया बाजार, पीपली बाजार और नगर पालिका तिराहा होते हुए शांतिनाथ मंदिर पहुंचा। मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान कई श्रावकों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर माता जी का पाद प्रक्षालन कर आरती भी की। सरावगी जैन समाज अध्यक्ष कमल अजमेरा ने बताया कि आर्यिका संघ का चातुर्मास झालरापाटन में ही होगा।2
- मंदसौर जिले के शामगढ़ में पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर एक नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, शिव हनुमान मंदिर और थाना चौराहा होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड पर जाकर संपन्न हुई। इस जागरूकता रैली में लगभग 500 छात्राओं और विद्यालय के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के समापन अवसर पर थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने उपस्थित सभी छात्राओं और स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को नशे से पूरी तरह दूर रहने और समाज के लोगों को इस सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करने का दृढ़ संकल्प दिलाया।1
- झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक के आमझर खुर्द में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मियाबाकी ब्लॉक प्लांटेशन के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत जामुन, शीशम, पीपल, बरगद, करंज, आंवला, कनेर, बेलपत्र, जंगल जलेबी, इमली, अमरूद, आम और गुलाब जैसी छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के लगभग 2000 पौधे रोपे गए हैं। पौधों के बेहतर विकास के लिए मिट्टी की गहरी खुदाई कर उसे भुरभुरी बनाया गया और गोबर की खाद का उपयोग करते हुए इन्हें 2-2 फीट की दूरी पर गड्ढे तैयार कर लगाया गया है। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत की ओर से चेन लिंक तार फेंसिंग कराई गई है। इसके साथ ही, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।1
- कोटा में नगर निगम की ओर से संचालित गौशाला में सांड के हमले में कर्मचारी गोपाल भील की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित आदिवासी समाज सड़कों पर उतर आया है। शुक्रवार को आदिवासी समुदाय के लोगों और पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया और उसके बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन के जरिए पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे और नौकरी की मांग की जा रही है।1
- राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल के 'ट्रांसफर उद्योग' में एक मरे हुए व्यक्ति का तबादला करने का मामला सामने आया है।1
- कोटा जिले के सुकेत में सलावद के पास आहू नदी के गोगड़ पिकनिक स्पॉट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 16 वर्षीय किशोर अमीश की नदी में डूबने से मौत हो गई। सुकेत के नयापुरा निवासी अमीश पुत्र इशरद बुधवार को अपने साथियों के साथ इस पिकनिक स्पॉट पर घूमने गया था। नदी में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुकेत थानाधिकारी महावीर भार्गव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व बाद में आई रेस्क्यू टीम की मदद से अभियान शुरू कराया। नदी में अत्यधिक गहराई, बड़ी चट्टानों और फिर रात में अंधेरा होने के कारण अभियान में काफी मुश्किलें आईं। आखिरकार, देर रात करीब 3 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की लिखित सहमति दिए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया है। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में शोक का माहौल है।2