मधुमक्खियों ने किसान पर किया हमला जान बचाने नदी में कूदा वृद्ध किसान मऊगंज। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में काम कर रहे एक वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान मधुमक्खियों से जान बचाने के लिए किसान नदी में कूद गया। मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिवार के लोगों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया घटित घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलिया गांव में सोमवार सुबह की सुबह खेत में सरसों और गेहूं की कटाई कर रहे 60 वर्षीय किसान बाल्मीकि गोस्वामी पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया गया है कि खेत के पास स्थित आम के पेड़ पर मधुमक्खियों का डेरा था, जहां से अचानक झुंड निकलकर किसान पर टूट पड़ा। अचानक हुए। इस हमले से घबराए वृद्ध किसान ने अपनी जान बचाने के लिए पास स्थित नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया, लेकिन तब तक मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से न केवल घायल हो गया, और देखते ही देखते घायल किसान की हालत कुछ इस कदर बिगड़ी कि वह बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में किसान को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक चिकित्सकों की देखरेख में घायल वृद्ध का इलाज चल रहा था।

- मधुमक्खियों का हमला! मऊगंज में किसान बाल्मीकि गोस्वामी पर छत्ते से टूट पड़ा झुंड, जान बचाने के लिए नदी में कूदे — अस्पताल में गंभीर हालत, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी! दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.89650741301
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पीए पुष्पेंद्र गौतम की एक और कथित रिकॉर्डिंग सामने आई है। ऑडियो में दावा — पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आज अनशन पर बैठेंगे… जब तक काम नहीं होंगे, तब तक मैं बैठूंगा। ये प्रदीप पटेल की बात नहीं… मामला ऐसा है कि "सीएम तक हिल जाएगा!" सीएम के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग सिविल सेवा आचरण नियम के किस पैराग्राफ में लिखा हुआ है... अब इस कथित ऑडियो ने सियासी हलकों में हलचल और तेज कर दी है। सुनिए… ये कथित रिकॉर्डिंग… Vindhya Pradesh TV न्यूज चैनल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।1
- सीधी। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमूमन देखा जाता है कि गेहूं की फसल लेने के बाद किसान भाई मानसून और धान की बुवाई के इंतजार में अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। लेकिन कृषि विशेषज्ञों और 'विंध्य बलराम' के इस विशेष विश्लेषण के अनुसार, गेहूं की कटाई और खरीफ की बुवाई के बीच के ये 60 से 70 दिन किसानों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकते हैं। इस समय को 'जायद' का सीजन कहा जाता है, जिसमें कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें लगाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय मूंग और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करना सबसे समझदारी भरा निर्णय है। मूंग की उन्नत किस्में मात्र दो महीने में तैयार हो जाती हैं। दलहनी फसलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे आने वाली धान की फसल में यूरिया और अन्य खादों की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे न केवल लागत घटती है, बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति में भी अभूतपूर्व सुधार होता है। दूसरी ओर, जो किसान भाई नकदी आय (Cash Crop) की तलाश में हैं, उनके लिए सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में बाजार में हरी सब्जियों की मांग और दाम दोनों ही ऊंचे रहते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय किसान भाई लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, खीरा और ककड़ी जैसी फसलों पर ध्यान दें। ये फसलें 40 से 50 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती हैं, जिससे किसानों के पास दैनिक आय का जरिया बन जाता है। खासकर भिंडी और ग्वार फली जैसी फसलें भीषण गर्मी को सहने की क्षमता रखती हैं और कम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन देती हैं। इसके साथ ही, पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए यह समय हरे चारे के संकट को दूर करने का है। खाली पड़े खेतों में मक्का, ज्वार या लोबिया की बुवाई कर अगले 45 दिनों में पौष्टिक चारा प्राप्त किया जा सकता है, जो गर्मियों में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। अंत में, 'विंध्य बलराम' के माध्यम से मैं, रुद्र प्रताप सिंह, सभी किसान भाइयों से यह विशेष अपील करता हूँ कि गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (नरवाई) को कतई न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इसके बजाय अवशेषों को खेत में ही जोतकर मिला दें, जिससे मिट्टी को प्राकृतिक खाद मिले। उचित बीज उपचार और समय पर हल्की सिंचाई के साथ जायद की फसलें अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।4
- प्रयागराज: जनपद के यमुनापार स्थित थाना नैनी पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। भूतपूर्व सैनिक दिलीप कुमार सिंह के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से बर्बर व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।1
- सरकारी अस्पतालों में अगर डॉक्टर आपको दिखाने के दौरान दवाई के लिए अगर मेडिकल स्टोर में भेजता है तो ऐसे कर सकते हैं उसे डॉक्टर की शिकायत1
- कानपुर नगर जर्जर मकान ढहने से इलाके में मचा हड़कंप *जिलानी लियाकती*1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- दुष्कर्म के अपराधियों के संरक्षक हैं देवतालाव विधायक गिरीश गौतम:- रामबहादुर शर्मा👆 विधायक का प्रतिनिधि जेल में है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद साल भर दिए संरक्षण देवतालाव में रामराज की जगह करप्शन राज...1