दौसा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी दौसा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को दौसा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत मानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से गांव की सफाई व्यवस्था और पंचायत की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष जताते हुए कई शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मदन दिलावर ने मौके पर ही सरपंच नेतराम को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा तथा ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मानपुर के निरीक्षण के बाद मंत्री ने ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर सीधे संवाद किया। इस दौरान सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री ग्रामीणों से व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
दौसा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी दौसा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को दौसा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत मानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने
ग्रामीणों से गांव की सफाई व्यवस्था और पंचायत की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष जताते हुए कई शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मदन दिलावर ने मौके पर ही सरपंच नेतराम को बुलाकर नाराजगी
व्यक्त की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा तथा ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मानपुर के निरीक्षण के बाद मंत्री ने ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शिक्षा
एवं पंचायती राज मंत्री ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर सीधे संवाद किया। इस दौरान सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री ग्रामीणों से व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
- वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा, 29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप वेयरहाउस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त तथा ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन विभाग के विशेष अधिकारी सुरेश चंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली, ग्रामीणों ने जताया असंतोष मंत्री ने सरपंच नेतराम को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा और ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया अब शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे ठीकरिया में ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था को लेकर कर रहे हैं पूछताछ सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद हैं3
- 30 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 30 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 29 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 30 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दौसा की चावंडेडा, बांदीकुई की धनावड, बसवा की लीलोज, सिकराय की ब्राह्मण बैराड़ा, महवा की गाजीपुर, मंडावर की गोलाड़ा, लालसोट की तलावगांव व होदायली, नांगल राजावतान की पापड़दा, रामगढ़ पचवारा की नयावास तथा सैंथल की बापी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *31 जुलाई को इन पंचायतों में आयोजित होंगे* इसी क्रम में शुक्रवार को दौसा की भांकरी, बांदीकुई की प्रतापपुरा, सिकराय की अचलपुरा व पीपलकी, महवा की समलेटी, मंडावर की टीकरी किलानोत, लालसोट की मिर्जापुरा व श्यामपुरा कलां, नांगल राजावतान की श्यालावास, रामगढ़ पचवारा की हेमल्यावाला तथा लवाण की पीपल्या चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- भीषण गर्मी से राहत किसानों के चहरे खिले आप आदमी जहां गर्मी से परेशान था। बसवा कस्बे में भीषण गर्मी से परेशान आम आदमी व किसान आज हल्की बारिश ने किसानों के चहरे खिले उठे वहीं दूसरी ओर आम आदमी को भी गर्मी से राहत मिली इस बारिश से खेतों में फसलो को राहत मिलेगी।1
- झमाझम बारिश ने सिकंदरा में उमस और गर्मी से दिलाई बहुत परेशान थे गर्मी से जनता आज जाके गर्मी से राहता मिली *झमाझम बारिश ने सिकंदरा में उमस और गर्मी से दिलाई राहत* बहुत परेशान थे गर्मी से जनता आज जाके गर्मी से राहता मिली1
- ये है गोण्डा की सबसे चौंकाने वाली चोरी की कहानी ? पति ने सोचा रात में 9-10 चोर आए, जेवर-नकदी लूट ले गए और पत्नी को मारकर बेहोश कर दिया... लेकिन जब खरगूपुर पुलिस ने जांच की तो सारा प्लान ही पलट गया . चोर कोई और नहीं, घर की ही लक्ष्मी निकली और साथ दिया प्रेमी ने . पत्नी पूनम ने प्रेमी विकास के साथ भागने के लिए खुद ही अपने घर में चोरी की साजिश रची। रात में प्रेमी को बुलाया, ताला तुड़वाया, जेवरात दिए और फिर खुद ही बेड के नीचे लेटकर बेहोश होने का नाटक कर लिया . खरगूपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बड़ा खुलासा बरामदगी : 19.610 ग्राम सोने के जेवर 1.585 KG चांदी के जेवर ( बिछिया, पायल, पायजेब, कमरबंद समेत ) 50,000 रुपये नकद 2 मोबाइल फोन SP गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना। सोचिये, रिश्तों में ऐसा धोखा..... आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए?1
- श्री जी धाम कल्याण जी महाराज के मंदिर में भरा लक्की मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित बैनाडा सिद्ध पीठ धाम श्री जी कल्याण जी महाराज के मंदिर में बुधवार को फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री रामदयाल दास महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती किए इसी के साथ ही बुधवार को गुरु पूर्णिमा का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमें काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने श्री श्री 1008 श्री रामदयाल दास महाराज के तिलक लगाकर माला पहनाकर शॉल आदि उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें आए हुए सभी भक्त जनों ने पंगत प्रसादी पाई इस मौके पर श्री श्री 1008 श्री रामदयाल दास महाराज द्वारा मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत शिकंजी पानी फल फ्रूट जूस आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर चारों तरफ मेले की तरह दुकानें सजाई गई दिन भर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही इस मौके पर बाबूलाल शर्मा हरियाणा टेंट हाउस, रामफूल शर्मा, हनुमान सहाय, सीताराम शर्मा, राजू,अन्य काफी भक्तजन मौजूद थे इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर में व आसपास चारों तरफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया1
- दौसा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी दौसा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को दौसा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत मानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से गांव की सफाई व्यवस्था और पंचायत की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष जताते हुए कई शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मदन दिलावर ने मौके पर ही सरपंच नेतराम को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा तथा ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मानपुर के निरीक्षण के बाद मंत्री ने ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर सीधे संवाद किया। इस दौरान सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री ग्रामीणों से व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए लगातार फीडबैक ले रहे हैं।4