Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के गांव सीकरी बुजुर्ग के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार वन विभाग की टीम ने गुलदार को किया रेस्क्यू
नीरज कुमार
बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के गांव सीकरी बुजुर्ग के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार वन विभाग की टीम ने गुलदार को किया रेस्क्यू
More news from Bijnor and nearby areas
- Post by नीरज कुमार1
- बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के सीकरी बुजुर्ग गांव के पास आम के बाग में लगाया गया वन विभाग का पिंजरा आज सफल रहा। कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहे गुलदार को पकड़ने की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे। बकरी का शिकार करने के प्रयास में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- Ham yahan se ek kuda hatwana chahte Hain kafi Dinon Se koshish kar rahe hain Magar koi bhi karmchari ya koi bhi Adhikari hamari is baat Ko nahin man raha hai aur na hi koi sun raha hai please hamen support kijiye hamare gaon ka yah kuda hat Jana chahie1
- खामेनेई के निधन के बाद बारामूला में शिया समुदाय का प्रदर्शन1
- खलियान की भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल प्रशासन ने हटवाई मूर्ति, विरोध में हंगामा; महिलाएं हिरासत में नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बिजनौर । नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम अमीनाबाद में खलियान की भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर शनिवार को विवाद खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासन ने प्रतिमा को हटवाकर थाने भिजवा दिया, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार खलियान की सार्वजनिक भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। इस पर धामपुर तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, संबंधित लेखपाल तथा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद प्रतिमा हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रतिमा हटाए जाने के दौरान कुछ ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने विरोध जताया। इस दौरान मौके पर हंगामे और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने सख्ती दिखाई, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। सूत्रों के अनुसार 4–5 महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक अथवा खलियान की भूमि पर किसी भी प्रकार की प्रतिमा स्थापना के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति की गई स्थापना नियम विरुद्ध है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था।2
- अरविंद केसरवानी प्रबंधक राजपति पब्लिक स्कूल सराय सैयद खा कुंडा जनपद प्रतापगढ़ की तरफ समस्त छात्र-छात्राओं अभिभावक बंधुओं और क्षेत्र व देशवासियों को रंगों के प्यार भरे त्योहार होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। शांति और सौहार्द के साथ सभी भाईचारे से मनाए होली पर्व जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर प्रतापगढ़ से संवाददाता रत्नेश कुमार शुक्ला प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार1
- बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में अयातुल्ला ख़ामेनाई की शहादत पर स्थानीय इमाम बारगाह परिसर कोतवाली देहात में एक शोक सभा (मजलिस) का आयोजन किया गया जिसमें शिया समुदाय के औरतो बच्चों बुजुर्गों जवानों ने सैकड़ो की तादाद में हिस्सा लिया प्रोग्राम की शुरुआत इमामे जुमा मौलाना शिकोह हैदर ने दुआएं अहद की उसके बाद खा़मेनाई साहब की फोटो के सामने कैंडल लगाकर ख़िराज ए अक़ीदत (श्रद्धांजलि) पेश की उसके बाद एक मजलिस जिसको मौलाना क़सीम अब्बास साहब ने ख़िताब किया और वजाहत में नोहा पढ़कर सबको पुर्सा पेश किया1
- Post by नीरज कुमार1