Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gautam Kumar
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका में ओबीसी जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय में जोरदार प्रदर्शन किया। देशभर के 725 जिलों में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादा निभाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए ओबीसी के लिए जनगणना में अलग जाति कॉलम जोड़ने की मांग की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।1
- चांदन थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत अंतर्गत गोपडीह गांव में रविवार सुबह महुआ चुनने गए दो लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपडीह निवासी नंदू यादव (69 वर्ष), पिता द्वारिका यादव एवं रोहित यादव (40 वर्ष), पिता रामदेव यादव हड़नी जंगल में महुआ चुनने गए थे। इसी दौरान पास के पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते से छेड़छाड़ होने के कारण मधुमक्खियां भड़क उठीं और दोनों पर हमला कर दिया।घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों को मधुमक्खियों के झुंड से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चांदन पहुंचाया।सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद नंदू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया, जबकि रोहित यादव का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।ग्रामीणों के अनुसार, घटना स्थल के समीप पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ है, जिससे छेड़छाड़ होने के कारण यह हादसा हुआ। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार1
- Post by Lal Mohammad2
- Post by N.k.choudhary1
- Post by Gautam Kumar1
- अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी जानकीपुर गांव में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई, जहां ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि देख तत्काल उसे दबोच लिया और मौके पर ही पुलिस को सूचना दी।1
- Post by SONI JHA MANTU YADAV1
- बांका में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि इमारतों में लगे फायर उपकरणों की नियमित जांच कराएं, फायर एग्जिट को हमेशा खाली रखें और सुरक्षा मानकों का पालन करें। आग लगने की स्थिति में तुरंत 101 या 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।1