logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसवन। ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया सिसवन प्रखंड के सिसवन-माझी मुख्य सड़क पर नौका टोला,साईपुर, निरखापुर तिनमोहनी के पास स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटे से चल रहे अखंड अष्टयाम का विधिवत समापन हो गया।इस दौरान हरे राम हरे कृष्ण की धुन से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिन-रात भजन-कीर्तन में शामिल हुए।मंदिर के पुजारी जगत दास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना है। 24 घंटे तक लगातार हरे राम महामंत्र का जाप किया गया।

14 hrs ago
user_Sachita nand pandey
Sachita nand pandey
सिसवन, सीवान, बिहार•
14 hrs ago
8eafd2e6-601a-4d82-82e8-779e8d3acb01

सिसवन। ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया सिसवन प्रखंड के सिसवन-माझी मुख्य सड़क पर नौका टोला,साईपुर, निरखापुर तिनमोहनी के पास स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटे से चल रहे अखंड अष्टयाम का विधिवत समापन हो गया।इस दौरान हरे राम हरे कृष्ण की धुन से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिन-रात भजन-कीर्तन में शामिल हुए।मंदिर के पुजारी जगत दास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना है। 24 घंटे तक लगातार हरे राम महामंत्र का जाप किया गया।

More news from Bihar and nearby areas
  • Homeopathic Doctor सुबोध चंद्र सिंह से विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु औपचारिक प्रेस वार्ता जनता बाजार सारण
    1
    Homeopathic Doctor सुबोध चंद्र सिंह से विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु औपचारिक प्रेस वार्ता जनता बाजार सारण
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Siwan, Bihar•
    15 hrs ago
  • बलिया।वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, जीत की रणनीति पर हुआ मंथन बलिया। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में आगामी माह होने वाले चुनाव में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड से वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद से लेकर सड़क तक उन्होंने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जो कर्तव्य होता है, उसे पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना और सड़क पर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति के निर्वाचन का चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मतदाताओं के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों तथा जनहित में किए गए संघर्षों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर समाजवादी पार्टी इस चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में चुनाव को लेकर मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने, संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव रंजीत चौधरी,अरविन्द गिरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव,शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष गर्ग,राजन कन्नौजिया,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र यादव,जमाल आलम, अनिल राय,जुबेर सोनू, दशरथ यादव,रामनाथ पटेल सुरेश यादव, विनय गौड़,धनजी यादव सर्वजीत यादव, सुभाष यादव सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।
    1
    बलिया।वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, जीत की रणनीति पर हुआ मंथन
बलिया। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में आगामी माह होने वाले चुनाव में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड से वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद से लेकर सड़क तक उन्होंने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जो कर्तव्य होता है, उसे पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना और सड़क पर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया।
बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति के निर्वाचन का चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मतदाताओं के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों तथा जनहित में किए गए संघर्षों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर समाजवादी पार्टी इस चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
बैठक में चुनाव को लेकर मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने, संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक में डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव रंजीत चौधरी,अरविन्द गिरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव,शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष गर्ग,राजन कन्नौजिया,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र  यादव,जमाल आलम, अनिल राय,जुबेर सोनू, दशरथ यादव,रामनाथ पटेल सुरेश यादव, विनय गौड़,धनजी यादव सर्वजीत यादव, सुभाष यादव सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति
    1
    113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Classified ads newspaper publisher भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    29 min ago
  • आरा ग्रामीण में बाढ़ से लोगों को मुश्किल हालात पुरा गांव चारों तरफ से जल से घिरे। भोजपुर जिला के आरा मुफस्सिल में दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है जिसमें सैकड़ो लोगों को घर से निकलना मुश्किल है गरिबों के साथ साथ मवेशियों को हालत गंभीर बनी हुई है। आरा विधायक जो बिहार सरकार में मंत्री भी हैं कहीं भी इस आपदा कि घड़ी में दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।यह विडियो बलुआ मनोकामना नाथ महादेव जी का है।
    2
    आरा ग्रामीण में बाढ़ से लोगों को मुश्किल हालात पुरा गांव चारों तरफ से जल से घिरे।
भोजपुर जिला के आरा मुफस्सिल में दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है जिसमें सैकड़ो लोगों को घर से निकलना मुश्किल है गरिबों के साथ साथ मवेशियों को हालत गंभीर बनी हुई है। आरा विधायक जो बिहार सरकार में मंत्री भी हैं कहीं भी इस आपदा कि घड़ी में दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।यह विडियो बलुआ मनोकामना नाथ महादेव जी का है।
    user_प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    Financial Analyst आरा, भोजपुर, बिहार•
    32 min ago
  • रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया रसड़ा (बलिया) । रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामानुज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा भव्य शहीद मेला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शहीद रामानुज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद प्रत्याशी विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवजी तिवारी, पुरुषोत्तम यादव और अवधेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
    1
    रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया
रसड़ा (बलिया) । रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामानुज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा भव्य शहीद मेला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शहीद रामानुज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद प्रत्याशी विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवजी तिवारी, पुरुषोत्तम यादव और अवधेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गरखा.प्रखंड.पंचायत.कोठिया
    1
    गरखा.प्रखंड.पंचायत.कोठिया
    user_CHANDAN KUMAR
    CHANDAN KUMAR
    Doctor भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • जाति में जनता उलझी है, नेता नहीं। अपनी जाती का भी भला किये होते तो 50℅ सुखी हो गया होता?? जाति में जनता उलझी है, नेता नहीं। अपनी जाती का भी भला किये होते तो 50℅ सुखी हो गया होता??
    1
    जाति में जनता उलझी है, नेता नहीं। 
अपनी जाती का भी भला किये होते तो 50℅ सुखी हो गया होता?? 
जाति में जनता उलझी है, नेता नहीं। 
अपनी जाती का भी भला किये होते तो 50℅ सुखी हो गया होता??
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • ग्लोबल स्कूल ऑफ़ एजुकेशन ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का जगा रहा है अलख देखें व सुनें -
    1
    ग्लोबल स्कूल ऑफ़ एजुकेशन ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का जगा रहा है अलख देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • “मां गंगा के कटाव ने छीना आशियाना, अब सरकार से जमीन और सुरक्षित ठिकाने की गुहार!” 📍 भोजपुर | बड़हरा — बड़हरा प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत पीपरपांती गांव में गंगा नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। कटाव की मार झेल रहे परिवारों को अब अपने घर-परिवार और भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण महिलाओं ने दर्द बयां करते हुए सरकार से मदद और सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार कहीं जमीन की व्यवस्था कर दे, तो बरसात के समय वे अपने परिवार और बच्चों को सुरक्षित रख सकें। 💔 ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा: “हम लोगों के घर-आंगन पर गंगा की नजर है। आखिर हम लोग कहां जाएं? सरकार हमारी स्थिति को देखे और रहने के लिए सुरक्षित जगह पर जमीन उपलब्ध कराए।” ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन कटाव प्रभावित परिवारों का तत्काल जायजा लेकर राहत, पुनर्वास और सुरक्षित जमीन की व्यवस्था करे, ताकि बरसात के दिनों में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए। 🎥 देखिए पीपरपांती गांव से ग्रामीण महिलाओं की आंखों में छलकता दर्द और सरकार से मदद की गुहार… #भोजपुर #बड़हरा #पीपरपांती #बलुआपंचायत #गंगाकटाव #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #ग्रामीणोंकीगुहार #महिलाओंकादर्द #सरकारसेमददकीगुहार #पुनर्वास #बिहारबाढ़ #आरा #जनताकीआवाजआराज़्यूज़
    1
    “मां गंगा के कटाव ने छीना आशियाना, अब सरकार से जमीन और सुरक्षित ठिकाने की गुहार!”
📍 भोजपुर | बड़हरा — बड़हरा प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत पीपरपांती गांव में गंगा नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। कटाव की मार झेल रहे परिवारों को अब अपने घर-परिवार और भविष्य की चिंता सताने लगी है।
ग्रामीण महिलाओं ने दर्द बयां करते हुए सरकार से मदद और सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार कहीं जमीन की व्यवस्था कर दे, तो बरसात के समय वे अपने परिवार और बच्चों को सुरक्षित रख सकें।
💔 ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा:
“हम लोगों के घर-आंगन पर गंगा की नजर है। आखिर हम लोग कहां जाएं? सरकार हमारी स्थिति को देखे और रहने के लिए सुरक्षित जगह पर जमीन उपलब्ध कराए।”
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन कटाव प्रभावित परिवारों का तत्काल जायजा लेकर राहत, पुनर्वास और सुरक्षित जमीन की व्यवस्था करे, ताकि बरसात के दिनों में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।
🎥 देखिए पीपरपांती गांव से ग्रामीण महिलाओं की आंखों में छलकता दर्द और सरकार से मदद की गुहार…
#भोजपुर #बड़हरा #पीपरपांती #बलुआपंचायत #गंगाकटाव #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #ग्रामीणोंकीगुहार #महिलाओंकादर्द #सरकारसेमददकीगुहार #पुनर्वास #बिहारबाढ़ #आरा #जनताकीआवाजआराज़्यूज़
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.