Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्राइवेट बसों को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्राइवेट बसों को लेकर विधानसभा में रखी मांग
Apna jalor
प्राइवेट बसों को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्राइवेट बसों को लेकर विधानसभा में रखी मांग
More news from Jalore and nearby areas
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्राइवेट बसों को लेकर विधानसभा में रखी मांग1
- sayla ka view1
- जालौर गुरुवार को शहर के अटल बिहारी कृष्ण मंदिर में फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, आयोजित कार्यक्रम महिलाओं ने राधे कृष्ण के फाग गीतों का गायन किया इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी1
- #कैलाश_कुमार_जैन| 25 फरवरी 2026|कोरा| कोरा (भीनमाल तहसील, जालौर) | अरिहंत रक्त सारथी/सोनल फाउंडेशन की बैठक में अहम निर्णय 1 व 2 मार्च को धार्मिक आयोजन व विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित भीनमाल तहसील के कोरा गांव में आज अरिहंत रक्त सारथी/सोनल फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करने के लिए विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करना, पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना तथा बेजुबान पशुओं के आपातकालीन उपचार एवं सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। ग्रामवासियों ने यह भी तय किया कि कोरा गांव में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा तथा सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में पूरा गांव मिल-जुलकर सक्रिय भागीदारी निभाएगा। --- 1 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन निर्णय के अनुसार 01 मार्च 2026 को प्रातःकाल गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं सायंकाल “एक शाम गौमाता के नाम” विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। यह कार्यक्रम कोरा नगर स्थित श्री कवलेश्वर सनातन धर्म जीवदया गोशाला में संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ करना तथा समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। --- 2 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर इसके पश्चात 02 मार्च 2026 (सोमवार) को कोरा स्थित श्री कवलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन का उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। आयोजन की सफलता हेतु जिम्मेदारियों का वितरण कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। --- सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों — जगदीश कुमार, एन. राजपुरोहित, पारस भारती, श्रवण भारती, नाथाराम, जालमसिंह, जूटाराम, मकनाराम, बगदाराम, लाखाराम, दिनेश कुमार, सूजाराम, भारताराम सहित समस्त ग्रामवासी कोरा — ने एकमत से निर्णय लिया कि: गांव में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में ग्रामवासी मिल-जुलकर भाग लेंगे। पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बेजुबान पशुओं के आपातकालीन उपचार के लिए सहयोगात्मक व्यवस्था विकसित की जाएगी। --- अंत में अरिहंत रक्त सारथी/सोनल फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और सामाजिक सेवा के इस अभियान को सफल बनाएं। — समाचार संवाददाता3
- आहोर ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाएं , ग्रामीण अंचल के भूती गांव में वाटिका में लगाएं पौधे सुरक्षित देखभाल से पौधों की ग्रोथ बढ़ी:-76वां जिलास्तरीय वन महोत्सव महोत्सव में लगायें पौधे बने प्ररेणा:- भूती:-मुख्यमंत्री पौधारोपण महाभियान (हरियालों राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ) के तहत हरियाली तीज पर 76 वां जिलास्तरीय वन महोत्सव (27/07/2025) का आयोजन भूति गांव में कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन,वन विभाग ने मिलकर किया था। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी,ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण भी वन महोत्सव में शामिल हुए थे सभी ने मिलकर करीब 3 हजार पौधे भूती के तालाब व गौशाला के पास स्थित वाटिका में पौधे लगाए गए वर्तमान समय में सुरक्षित देखभाल से पौधों की ग्रोथ में बढ़ावा हुआ ।वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए प्रकृति के प्रहरी के रूप में सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का भावपूर्ण आह्वान किया था। वहीं प्रशासक जशोदा देवासी, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने लगातार मॉनिटरिंग करते हुए हर नागरिक को प्रकृति प्रहरी,बड़े बदलाव के लिए जिद और जुनून दृढ़ इच्छाशक्ति से एक ऐसा आंदोलन खड़ा करने की सीख के साथ हर वर्ग की सहभागिता हो और हर व्यक्ति को एक -एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएंगे तो हम बड़ा बदलाव ला सकेंगे इसी सीख से प्रेरित युवा टीम द्वारा लगातार नवाचार के तहत भूती वाटिका में करीब 3000 पौधे जिसमें फलदार पौधा आम ,बादाम , अमरूद, जामुन, जंगल जलेबी,अनार ,सैतुत,नीम , गुलमोहर, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियां के पौधों की ग्रोथ बढ़ी। पौधारोपण में दिखा प्रकृति से जुड़ाव:- 76 वां जिलास्तरीय वन महोत्सव से प्रभावित होकर हर पौधे के साथ लोगों की अपनत्व की भावना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं । ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है उनका मानना है कि यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।2
- बालोतरा। बालोतरा में महाविद्यालय की जमीन को लेकर छात्रों ने अर्धनग्न होकर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया।1
- होली पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस थाना जसोल परिसर में C.L.G (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्रीमती शारदा द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के C.L.G सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे। बैठक में होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर विशेष चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि होली धूमधाम से मनाई जाए, लेकिन अत्यधिक शराब सेवन, हुड़दंग व विवाद से बचें। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व प्रेम भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। किसी भी अप्रिय स्थिति की तुरंत सूचना पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया। साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय पशु मेला तिलवाड़ा को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल एवं भीड़ नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा आमजन व पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। C.L.G सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का समापन शांति, सुरक्षा और व्यवस्थित आयोजन के संकल्प के साथ किया गया।1
- जालौर गुरुवार को शहर में गर्मी का असर दिखाना शुरू हुआ, तेज धूप के चलते शहर के प्रमुख मार्ग बागोड़ा रोड रेलवे स्टेशन रोड हरिद्वार जोशी सर्कल भीनमाल बाईपास सहित अन्य प्रमुख मार्ग पर आवागमन कैमरा व सड़कों पर सन्नाटा पचरा रहा1