Shuru
Apke Nagar Ki App…
चाय की दुकान पर गैस सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो आया सामने, राह चल रहे लोगो को आई मामूली चोट गुरुवार की सुबह हुआ था ब्लास्ट, जिससे मची अफरा तफरी मामला श्योपुर जिले के विजयपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पुल के पास बनी चाय की दुकान का
Dileep kushwah
चाय की दुकान पर गैस सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो आया सामने, राह चल रहे लोगो को आई मामूली चोट गुरुवार की सुबह हुआ था ब्लास्ट, जिससे मची अफरा तफरी मामला श्योपुर जिले के विजयपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पुल के पास बनी चाय की दुकान का
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- फौती नामांतरण के लिए ₹7000 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, फौती नामांतरण के लिए ₹7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप विजयपुर तहसील क्षेत्र में फौती नामांतरण के एवज में ₹7,000 की रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में एक पटवारी और हितग्राही के बीच बातचीत है, जिसमें नामांतरण के बदले कथित तौर पर राशि की मांग की जा रही है।ऑडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामला ग्राम एवं तहसील विजयपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में संबंधित अधिकारियों से ऑडियो की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है #विजयपुर #1
- विजयपुर में खुले चेंबर ने एक बड़े हादसे को जन्म दे दिया। नगर परिषद के सामने खुले चेंबर में बाइक सहित गिरने से वार्ड-9 के पार्षद मनोज खजांची घायल हो गए, उनकी नाक में गंभीर चोट आई है1
- विजयपुर नगर परिषद के दरवाजे पर ‘मौत का गड्ढा’! बाइक समेत गिरे पार्षद, अस्पताल में भर्ती नगर परिषद कार्यालय के मुख्य दरवाजे के पास सड़क पर बने गड्ढे ने एक बार फिर नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक पार्षद बाइक समेत गड्ढे में गिरकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति और जिम्मेदारों की लापरवाही को लेकर जमकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि नगर परिषद के मुख्य दरवाजे के पास ही यदि ऐसे खतरनाक गड्ढे हैं, तो शहर की अन्य सड़कों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जनता का सवाल—आखिर हादसे का इंतजार क्यों? जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कब लेंगे सुध?1
- श्योपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के पास गोटा गांव में झोपड़ी में तोड़कर का आरोप पीड़ित ने दबंगों पर लगाया नुकसान पहुंचाने का आरोप। श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के गौहटा गांव में एक झोपड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेघनाथ नामक व्यक्ति ने छत्रपाल रावत की झोपड़ी में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गौहटा गांव में छत्रपाल रावत की झोपड़ी बनी हुई थी। आरोप है कि इसी झोपड़ी को मेघनाथ ने कथित तौर पर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित छत्रपाल रावत का आरोप है कि उसकी झोपड़ी में बिना उचित कारण के तोड़फोड़ की गई, जिससे उसे नुकसान हुआ है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि झोपड़ी उसके लिए रहने और जरूरी सामान रखने का सहारा थी। ऐसे में तोड़फोड़ की घटना के बाद उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय संबंधित पक्ष को प्रशासन और पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत रखनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की संपत्ति या झोपड़ी को जबरन नुकसान पहुंचाया गया है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले में यह भी महत्वपूर्ण है कि झोपड़ी किस परिस्थिति में बनाई गई थी और तोड़फोड़ करने के पीछे वास्तविक कारण क्या था। इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सामने आए आरोपों के आधार पर घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा तेज है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कराने तथा झोपड़ी में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने नुकसान का आकलन कर उसे राहत दिलाने की भी मांग रखी है। विजयपुर थाना क्षेत्र में सामने आई इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आपसी विवादों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने की जरूरत को सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।1
- गगनभेदी जयकारों और अभूतपूर्व जनसैलाब के साथ रामपुर कला की ऐतिहासिक 'तिरंगा यात्रा' निकली गई : गगनभेदी जयकारों और अभूतपूर्व जनसैलाब के साथ रामपुर कला की ऐतिहासिक 'तिरंगा यात्रा' निकली गई : मुरैना जिले के रामपुर कला से अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में शुरू हुई ऐतिहासिक 'तिरंगा यात्रा' शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़रते हुए भव्यता के साथ संपन्न हो गई। 'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। सड़कों पर दिखा अभूतपूर्व उत्साह यात्रा के समापन स्थल तक पहुँचने के मार्ग में स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवाओं, पुलिस के जवान, बुजुर्गों और बच्चों के हुजूम ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का रहा गरिमामयी नेतृत्व इस विशाल यात्रा का नेतृत्व थाना प्रभारी रामपुर कला, सरपंच व स्थानीय लोग यात्रा के समापन पर जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के संकल्प को दोहराया। सफल और शांतिपूर्ण समापन के साथ ही यह तिरंगा यात्रा रामपुर नगर के इतिहास में राष्ट्रभक्ति का एक स्वर्णिम अध्याय दर्ज करा गई।2
- ब्रैकिग कैलारस - कैलारस के सुजर्मा की क्वारी नदी में मगर मच्छ,मरा हुआ मिला है और इस मगरमच्छ की लंम्बाई लगभग 12 फुट होगी।जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग कैलारस, पहाड़गढ को दी।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और इसको ट्रेक्टर- ट्राली से कैलारस पशु हॉस्पिटल में लाया गया है। जिसका पीएम सुबह डाक्टरो द्वारा किया जायेगा। वहीं भी वर्तमान में कैलारस पशु हॉस्पिटल के पास ट्रेक्टर की ट्राली रखा हुआ है।1
- ब्रेकिंग-विजयपुर बस स्टैंड पर चाय की दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट..! बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सवाल यह है कि बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच क्यों नहीं की जा रही थी? घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 📍 स्थान: विजयपुर बस स्टैंड ⚠️ बड़ा सवाल—भीड़भाड़ वाले इलाकों में गैस सिलेंडर और दुकानों की सुरक्षा जांच कब होगी?1
- चाय की दुकान पर गैस सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो आया सामने, राह चल रहे लोगो को आई मामूली चोट गुरुवार की सुबह हुआ था ब्लास्ट, जिससे मची अफरा तफरी मामला श्योपुर जिले के विजयपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पुल के पास बनी चाय की दुकान का1