गंगापुर सिटी में 16 अप्रैल को खंडेलवाल धर्मशाला में होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम 16 अप्रैल को खंडेलवाल धर्मशाला में दोपहर 01:00 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक निज निवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने घर-घर जाकर अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करने का निर्णय लिया। बैठक में सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, राधा दीक्षित, गौरन्ति मीना, कमला मीना, सावित्री शर्मा, सरला, नीरू यादव, निर्मला मीना, महादेवी वर्मा, आरती, राजकुमारी, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, संजना मित्तल सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। इस अवसर पर प्रधान मंजू गुर्जर ने बताया कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं समाज निर्माण में उनके योगदान को उजागर करना है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के उत्थान एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाता है, जहां वे अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें।
गंगापुर सिटी में 16 अप्रैल को खंडेलवाल धर्मशाला में होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम 16 अप्रैल को खंडेलवाल धर्मशाला में दोपहर 01:00 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक निज निवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने घर-घर जाकर अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करने का निर्णय लिया। बैठक में सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, राधा दीक्षित, गौरन्ति मीना, कमला मीना, सावित्री शर्मा, सरला, नीरू यादव, निर्मला मीना, महादेवी वर्मा, आरती, राजकुमारी, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, संजना मित्तल सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। इस अवसर पर प्रधान मंजू गुर्जर ने बताया कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं समाज निर्माण में उनके योगदान को उजागर करना है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के उत्थान एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाता है, जहां वे अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें।
- थाना स्तर पर जनसुनवाई, पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा थाना स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ज्यैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा एवं वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी थानों पर थानाधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई की गई। इस दौरान थाना स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह द्वारा बीट क्षेत्र कोलीपाड़ा, संजय कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चूली गेट, कसाई पाड़ा, मालधनी मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, घास मंडी, ट्रक यूनियन, कल्याणजी गेट एवं सराफा बाजार क्षेत्र की जनसुनवाई अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए जनसुनवाई प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिकायतों के पंजीकरण के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाई गई, जिसमें प्रत्येक प्रार्थना पत्र को क्रमबद्ध तरीके से दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया गया। जनसुनवाई में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, वार्ड पार्षदों सहित विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, रास्ता अवरोध, साइबर धोखाधड़ी, गुमशुदगी, चोरी, नशाखोरी, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सामाजिक एवं आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। बीट प्रभारी द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। विशेष रूप से पारिवारिक एवं आपसी विवादों को समझाइश और मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का प्रयास किया गया, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया की आवश्यकता कम हो सके। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान आमजन को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन तथा आपातकालीन सेवा (डायल 112) के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। बीट प्रभारी चंदन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा, सुरक्षा और न्याय के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और छोटी-छोटी समस्याओं को आपसी समझ से सुलझाने का प्रयास करें। जनसुनवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी कार्यवाही का अभिलेखीकरण किया गया तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत की स्थिति से अवगत कराया गया, जिससे लोगों में विश्वास और संतुष्टि का भाव देखने को मिला। निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट स्तर पर चलाया जा रहा जनसुनवाई कार्यक्रम ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ के उद्देश्य को साकार कर रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में बीट प्रभारी द्वारा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही गई। इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं संवाद को नई मजबूती मिली है। जनसुनवाई के दौरान कांस्टेबल कैलाश चंद, कांस्टेबल लक्ष्मण, कांस्टेबल डिप्टी, कांस्टेबल नरेश सहित बीट क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।2
- बनारस घराने के शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा लखनऊ द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां । फतेह वारसी तबले पर प्रस्तुत कर रहे हैं संगत। हिन्डौन चैप्टर कार्यशाला प्रदर्शन के समन्वयक अनमोल बागरैनियां द्वारा ब्लॉक के सभी स्कूलों व कॉलेजों में आयोजित की जा रही हैं शास्त्रीय संगीत की कार्यशाला आयोजित।1
- सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत नारौली डांग में कोकला–कोकली चबूतरा निर्माण के साथ बुधवार को पं.बाबूलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंच पटेलों के सानिध्य में विधि-विधान से प्रतिमा पुनः स्थापित करवाई गई। शिक्षाविद् रामकिशन मीना अध्यापक व राजकुमार मीना के अनुसार सदियों पुरानी एक लोककथा आज भी सामाजिक परंपरा के रूप में जीवित है। लगभग 500 वर्ष पूर्व कोकला नामक वीर और उनकी पत्नी कोकली यहां निवास करते थे। कोकला की दुश्मनी के चलते एक बड़ा युद्ध हुआ। लोककथा के अनुसार युद्ध के दौरान कोकला का शीश कट जाने के बाद भी उनका धड़ काफी दूर तक लड़ता रहा और अंततः एक स्थान पर गिर गया। उधर, अपने पति के पीछे चल रही उनकी पत्नी कोकली ने सती होने से पूर्व महिलाओं को आंट (आदेश) दिया कि “परिवार की आने वाली महिलाएं ससुराल का चूड़ा नहीं पहनेंगी।” समाज में यह परंपरा आज भी उसी रूप में निभाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दुबड़ी मोहल्ला, कोड़य्या व झोपड़ा मोहल्ला में कोकला कुनबे के करीब 150 परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों की महिलाएं आज भी हर वर्ष बैशाख अमावस्या को कोकला का सिर रामकिशन मीना (अध्यापक) के घर के पास,कोकला का धड़ बजरंगा नापित के घर के पास कोकली माता का सती स्थल बावड़ी के समीप इन तीनों स्थानों पर विशेष पूजा की जाती है, जहां महिलाएं कोकला–कोकली की स्मृति और परंपरा को नमन करती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे विश्वास, आस्था और सम्मान का प्रतीक है।2
- करौली सदर थाना पुलिस ने 4 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने बुधवार सुबह 9:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकार बनाम आशाराम मीना कोर्ट केस में न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करौली से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट पर स्थाई वारटी आशाराम मीना पुत्र वासुदेव मीना निवासी कोटे थाना रारमथुरा जिला धौलपुर को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कोटे से गिरफ्तार किया गया।1
- थाना मलारना डूंगर की बड़ी कार्रवाई तीन अवैध बजरी से भरे हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त दो चालक गिरफ्तार एक चालक मौके से फरार जिसकी तलाश जारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन तथा विजय सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व उदय सिंह मीणा व्रताधिकारी व्रत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सवाई माधोपुर द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान के मध्य नजर थाना अधिकारी पुलिस थाना मलारना डूंगर राजेश कुमार मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना मलारना डूंगर की टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी बना से भरे हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है दो चालकों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ थाना हाजा पर अलग-अलग प्रकरण धारा 303/2 बीएनएस व 4/21 एमडीआर एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया सियाराम पुत्र बृजमोहन गुर्जर उम्र 28 वर्ष निवासी गोज्यारी थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर बलराम गुर्जर पुत्र चिरंजीलाल गुर्जर उम्र 23 वर्ष निवासी गोज्यारी थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया पुलिस टीम में शामिल लखन लाल एएसआई थाना मलारना डूंगर ,रामवीर सिंह एएसआई थाना मलारना डूंगर, सुनील दत्त एएसआई, थाना मलारना डूंगर कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह 1445, शिवदान 994, रवि सिंह 1168, केदार सिंह 1138, वीर सिंह 1162,विष्णु दत्त 1399, विश्वेन्द्रसिंह 510 ,दिलीप सिंह 89, विनोद सिंह 1519,नेत्रपाल 72, तथा कांस्टेबल रविंद्र सिंह 1438 ,में कार्रवाई को अंजाम दिया2
- 🟥 लालसोट बड़ी खबर 📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी। बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया। 👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। 👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं। #Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #VkNewsRajasthan1
- Post by Anil Kumar journalist1
- बालघाट थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेश कुमार मीणा ने बुधवार सुबह 9:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति सिधनिया सालिमपुर रोड के पास हथकड देशी शराब बेच रहा है।उक्त सूचना पर सालिमपुर रोड पुर पहुंचे, जहां से आरोपी सुरेन्द्र सिंह चौहान पुत्र विशाल सिंह राजपूत निवासी सालिमपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 2.15 लीटर अवैध हथकड देशी शराब जप्त की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।1
- हिंडौन सिटी। भुकरावली गांव के दलित युवक रामवीर जाटव की हत्या के मामले में बुधवार को जाटव समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एसडीम हेमराज गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है। जिला जाटव समाज सुधार समिति के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मृतक दलित युवक के परिवार जनों को 50 लाख का आर्थिक मुआवजा एवं हत्या के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने के आरोप भी लगाए। इस दौरान जाटव समाज के लोगों ने सात दिवस में मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि दलित युवक की हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मामले के 6 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इस प्रकरण में करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।4