भुकरावली के दलित युवक रामवीर जाटव की हत्या के मामले में जाटव समाज ने तहसील कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हिंडौन सिटी। भुकरावली गांव के दलित युवक रामवीर जाटव की हत्या के मामले में बुधवार को जाटव समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एसडीम हेमराज गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है। जिला जाटव समाज सुधार समिति के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मृतक दलित युवक के परिवार जनों को 50 लाख का आर्थिक मुआवजा एवं हत्या के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने के आरोप भी लगाए। इस दौरान जाटव समाज के लोगों ने सात दिवस में मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि दलित युवक की हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मामले के 6 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इस प्रकरण में करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।
भुकरावली के दलित युवक रामवीर जाटव की हत्या के मामले में जाटव समाज ने तहसील कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हिंडौन सिटी। भुकरावली गांव के दलित युवक रामवीर जाटव की हत्या के मामले में बुधवार को जाटव समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर
राज्यपाल के नाम एसडीम हेमराज गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है। जिला जाटव समाज सुधार समिति के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मृतक दलित युवक के परिवार जनों को 50 लाख का आर्थिक मुआवजा एवं हत्या के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने के आरोप भी लगाए। इस दौरान जाटव समाज के लोगों ने सात दिवस में मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि दलित युवक की हत्या के मामले में 10 लोगों के
खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मामले के 6 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इस प्रकरण में करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।
- सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत नारौली डांग में कोकला–कोकली चबूतरा निर्माण के साथ बुधवार को पं.बाबूलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंच पटेलों के सानिध्य में विधि-विधान से प्रतिमा पुनः स्थापित करवाई गई। शिक्षाविद् रामकिशन मीना अध्यापक व राजकुमार मीना के अनुसार सदियों पुरानी एक लोककथा आज भी सामाजिक परंपरा के रूप में जीवित है। लगभग 500 वर्ष पूर्व कोकला नामक वीर और उनकी पत्नी कोकली यहां निवास करते थे। कोकला की दुश्मनी के चलते एक बड़ा युद्ध हुआ। लोककथा के अनुसार युद्ध के दौरान कोकला का शीश कट जाने के बाद भी उनका धड़ काफी दूर तक लड़ता रहा और अंततः एक स्थान पर गिर गया। उधर, अपने पति के पीछे चल रही उनकी पत्नी कोकली ने सती होने से पूर्व महिलाओं को आंट (आदेश) दिया कि “परिवार की आने वाली महिलाएं ससुराल का चूड़ा नहीं पहनेंगी।” समाज में यह परंपरा आज भी उसी रूप में निभाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दुबड़ी मोहल्ला, कोड़य्या व झोपड़ा मोहल्ला में कोकला कुनबे के करीब 150 परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों की महिलाएं आज भी हर वर्ष बैशाख अमावस्या को कोकला का सिर रामकिशन मीना (अध्यापक) के घर के पास,कोकला का धड़ बजरंगा नापित के घर के पास कोकली माता का सती स्थल बावड़ी के समीप इन तीनों स्थानों पर विशेष पूजा की जाती है, जहां महिलाएं कोकला–कोकली की स्मृति और परंपरा को नमन करती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे विश्वास, आस्था और सम्मान का प्रतीक है।2
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Bharat SING Meena1
- अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।1
- सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता1
- हमारे तिगगडा गांव में सड़क खराब हुई पड़ी है ठीक करने के लिए निवेदन है कि हमारी सड़क को जल्द से जल्द सही किया जाए1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Bharat SING Meena1
- थाना स्तर पर जनसुनवाई, पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा थाना स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ज्यैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा एवं वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी थानों पर थानाधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई की गई। इस दौरान थाना स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह द्वारा बीट क्षेत्र कोलीपाड़ा, संजय कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चूली गेट, कसाई पाड़ा, मालधनी मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, घास मंडी, ट्रक यूनियन, कल्याणजी गेट एवं सराफा बाजार क्षेत्र की जनसुनवाई अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए जनसुनवाई प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिकायतों के पंजीकरण के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाई गई, जिसमें प्रत्येक प्रार्थना पत्र को क्रमबद्ध तरीके से दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया गया। जनसुनवाई में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, वार्ड पार्षदों सहित विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, रास्ता अवरोध, साइबर धोखाधड़ी, गुमशुदगी, चोरी, नशाखोरी, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सामाजिक एवं आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। बीट प्रभारी द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। विशेष रूप से पारिवारिक एवं आपसी विवादों को समझाइश और मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का प्रयास किया गया, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया की आवश्यकता कम हो सके। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान आमजन को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन तथा आपातकालीन सेवा (डायल 112) के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। बीट प्रभारी चंदन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा, सुरक्षा और न्याय के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और छोटी-छोटी समस्याओं को आपसी समझ से सुलझाने का प्रयास करें। जनसुनवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी कार्यवाही का अभिलेखीकरण किया गया तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत की स्थिति से अवगत कराया गया, जिससे लोगों में विश्वास और संतुष्टि का भाव देखने को मिला। निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट स्तर पर चलाया जा रहा जनसुनवाई कार्यक्रम ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ के उद्देश्य को साकार कर रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में बीट प्रभारी द्वारा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही गई। इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं संवाद को नई मजबूती मिली है। जनसुनवाई के दौरान कांस्टेबल कैलाश चंद, कांस्टेबल लक्ष्मण, कांस्टेबल डिप्टी, कांस्टेबल नरेश सहित बीट क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।2