अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।
अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।
- Post by Anil Kumar journalist1
- अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।1
- सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता1
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत ऋषभदेव स्तुति,भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी आदि अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l शिक्षकों ने विद्यार्थियों को देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की निदेशक अखलेश गुर्जर ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी सुनाई जिसमें सिमरन नामा, रितिका गौड़,आलिया बानो अलशिफा बानो के द्वारा सुनाई गई कहानी सर्वश्रेष्ठ थी l इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर,वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन,योग शिक्षक रीना गुर्जर,शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l4
- वजीरपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, रैली में उमड़ा जनसैलाब वजीरपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वजीरपुर कस्बे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न समाजों और संगठनों के लोगों ने मिलकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जाटव मोहल्ला मस्जिद से भव्य रैली के रूप में हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं, जो हाथों में झंडे और बाबा साहब के चित्र लेकर चल रहे थे। रैली जाटव मोहल्ला से निकलकर बैरवा बस्ती पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रैली बैरवा बस्ती से होते हुए पावर हाउस स्थित आरके क्लीनिक परिसर पहुंची, जहां रैली की विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां से रैली पुनः आगे बढ़ी और मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर रैली का भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मार्केट से होते हुए रैली जाट पट्टी के रास्ते वापस जाटव बस्ती पहुंची। रैली के समापन अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय भीम" और "बाबा साहब अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंजता रहा। वजीरपुर में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। #prakritikhabar ##DrBhimraoAmbedkar #AmbedkarJayanti #JaiBhim #Wazirpur #GangapurCity #RajasthanNews #AmbedkarRally #SocialUnity #SamajikEkta #BharatRatna #DalitPride #BhimArmy #AmbedkarThoughts #EqualityForAll #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #PublicSupport #samajseva1
- सपोटरा में सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, चालक फरार सपोटरा से खबर सपोटरा-नारोली रोड पर मेदपुरा नदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप को लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार बबलू सैनी, रामेश्वर जांगिड़ और शीला जांगिड़ निवासी खानपुर, सपोटरा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मेदपुरा नदी के पास अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल सपोटरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बबलू सैनी और रामेश्वर जांगिड़ के पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि शीला जांगिड़ भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायल रामेश्वर जांगिड़ और शीला जांगिड़ पति-पत्नी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सपोटरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।1
- हिंडौन सूरौठ थाना क्षेत्र के भुकरावली गांव में रामवीर जाटव की हत्या के मामले में प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज जाटव समाज ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में सभी 12 मांगें पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जिला जाटव समाज सुधार समिति, हिंडौन के अध्यक्ष छट्टूराम ठेकेदार द्वारा SDM को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 6 मार्च 2026 जाटव समाज ने जिला कलेक्टर, करौली को 12-सूत्री मांग पत्र सौंपकर 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था। प्रमुख मांगों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी, 300 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाना और स्थानीय नेता शिवराज मीणा को आरोपी बनाने की मांग शामिल थी।जिला पुलिस अधीक्षक, करौली लोकेश सोनवाल ने आदेश जारी कर 10 वांछित आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। सभी आरोपी भुकरावली के निवासी हैं।समाज का दावा इनाम घोषित होने के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस केवल *चार आरोपियों को ही गिरफ्तार* कर पाई है। 6 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। साथ ही 12 में से अधिकांश मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इस मौके पर अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह ठेकेदार, सूरौठ तहसील अध्यक्ष परसादी लाल, हिंडौन तहसील अध्यक्ष बबलू ठेकेदार, महावीर तहसील अध्यक्ष धर्मसिंह गांवड़ी, पीड़ित परिवार चंद्रभान ठेकेदार, दरब सिंह ठेकेदार, सतेंद्र सुरौठ, मीणा जाटव, रमेश सरपंच रेवै, सतवीर सुमन रेवै, अमर सिंह बाबा, करण सिंह ठेकेदार, और जाटव समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।1
- Post by Anil Kumar journalist1