logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलंगी पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही, मवेशी तस्करी के फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत बलंगी चौकी में दिनांक 19.03.2026 को जरिये मुखबिर के सूचना मिली कि 07 नग पीकप वाहन में मवेशी भैंस को क्रुरता पूर्वक दूस-दूस कर भरकर बूचड़ खाना लेकर जा रहे है आगे-आगे मवेशी तस्कर अपने सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30G 5161 में रेकी करते आगे-आगे जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर बलंगी पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ लेकर चौकी बलंगी गेट के सामने मुखबीर सूचना तस्दीक एवं वाहन चेकिंग लगाया गया चेकिंग दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30G 5161 और कार के पीछे 07 पीकप वाहन आता देख कर हाथ देकर रोकने पर पीकप चालकों के द्वारा 02 पीकप वाहनों को चौकी से पीछे जोगयानी पंचायत भवन वाले कच्ची रोड में मोड़ कर भागने लगे एवं 05 पीकप वाहन को पीछे की ओर मोड़ कर भागने लगे 02 पीकप वाहन क्रमांक MP 66 ZF 2498, MP 53 ZD 3982 को घेराबंदी कर पीछा कर पकडने के दौरान पीकप चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये थे। पीकप में 07-07 नग भैंस/भैंसी को क्रुरता पूर्वक चारों पैर एवं सिंग को बांध कर भरा हुआ था। जिसे मौके पर पहुंच कर जप्ति कार्यवाही किया गया। आरोपियों के कृत्य से धारा 111 (1) (2) बीएनएस एवं छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु कुरता निवारण अधि. की धारा 11(1) (घ) धारा सदर का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन MP 66 ZF 2498 MP 53 ZD 3982 को जप्त किया जाकर आरोपीयों से पुछताछ पर अपने अन्य साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी बलंगी पुष्पराज सिंह के हमराह टीम गठीत कर आरोपीयों को पकडने हेतु रवाना किया गया था। इसी दौरान दिनांक 14.09.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि प्रकरण के फरार आरोपी अब्दुल जलील तथा बबलु उर्फ मोहम्मद हुसैन अपने अपने सकुनत पर देखे गए है। पुलिस टीम के द्वारा तत्काल आरोपियों के सकूनत स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी अब्दुल जलील तथा बबलु उर्फ मोहम्मद हुसैन को चौकी लाकर पूछताछ करने पर आरोपी अब्दुल जलील के द्वारा अपने पिकप वाहन कं. MP 66 ZC 2419 के वाहन स्वामी आरोपी बबलु उर्फ मोहम्मद हुसैन से पूछताछ करने पर अपने उपरोक्त पिकप वाहन से घटना घटित करना स्वीकार किया एवं उपरोक्त पिकप वाहन थाना सरई के अप. क 725/26, धारा-11 (इ) (च) पशु कुरता अधिनियम में जप्त कर थाना सरई में खड़ी है बताया। दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

1 hr ago
user_Umesh Singh
Umesh Singh
Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
d29e85d1-43e8-4fa0-bdf9-1aac1c6b7487

बलंगी पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही, मवेशी तस्करी के फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत बलंगी चौकी में दिनांक 19.03.2026 को जरिये मुखबिर के सूचना मिली कि 07 नग पीकप वाहन में मवेशी भैंस को क्रुरता पूर्वक दूस-दूस कर भरकर बूचड़ खाना लेकर जा रहे है आगे-आगे मवेशी तस्कर अपने सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30G 5161 में रेकी करते आगे-आगे जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर बलंगी पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ लेकर चौकी बलंगी गेट के सामने मुखबीर सूचना तस्दीक एवं वाहन चेकिंग लगाया गया चेकिंग दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30G 5161 और कार के पीछे 07 पीकप वाहन आता देख कर हाथ देकर रोकने पर पीकप चालकों के द्वारा 02 पीकप वाहनों को चौकी से पीछे जोगयानी पंचायत भवन वाले कच्ची रोड में मोड़ कर भागने लगे एवं 05 पीकप वाहन को पीछे की ओर मोड़ कर भागने

33fc05e0-6c0d-4f64-97cb-702a7ccd5e5b

लगे 02 पीकप वाहन क्रमांक MP 66 ZF 2498, MP 53 ZD 3982 को घेराबंदी कर पीछा कर पकडने के दौरान पीकप चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये थे। पीकप में 07-07 नग भैंस/भैंसी को क्रुरता पूर्वक चारों पैर एवं सिंग को बांध कर भरा हुआ था। जिसे मौके पर पहुंच कर जप्ति कार्यवाही किया गया। आरोपियों के कृत्य से धारा 111 (1) (2) बीएनएस एवं छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु कुरता निवारण अधि. की धारा 11(1) (घ) धारा सदर का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन MP 66 ZF 2498 MP 53 ZD 3982 को जप्त किया जाकर आरोपीयों से पुछताछ पर अपने अन्य साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चौकी

351e250a-ec3f-4c02-8fb0-33755c8973e1

प्रभारी बलंगी पुष्पराज सिंह के हमराह टीम गठीत कर आरोपीयों को पकडने हेतु रवाना किया गया था। इसी दौरान दिनांक 14.09.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि प्रकरण के फरार आरोपी अब्दुल जलील तथा बबलु उर्फ मोहम्मद हुसैन अपने अपने सकुनत पर देखे गए है। पुलिस टीम के द्वारा तत्काल आरोपियों के सकूनत स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी अब्दुल जलील तथा बबलु उर्फ मोहम्मद हुसैन को चौकी लाकर पूछताछ करने पर आरोपी अब्दुल जलील के द्वारा अपने पिकप वाहन कं. MP 66 ZC 2419 के वाहन स्वामी आरोपी बबलु उर्फ मोहम्मद हुसैन से पूछताछ करने पर अपने उपरोक्त पिकप वाहन से घटना घटित करना स्वीकार किया एवं उपरोक्त पिकप वाहन थाना सरई के अप. क 725/26, धारा-11 (इ) (च) पशु कुरता अधिनियम में जप्त कर थाना सरई में खड़ी है बताया। दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • गौर-गौरी विसर्जन के साथ हरितालिका तीज का समापन, दुर्गूकोंदल से लेकर गांवों तक दिखी आस्था और उल्लास की तस्वीर निर्जला व्रत, सोलह शृंगार और तीज गीतों से सजा अंचल गौर-गौरी विसर्जन के साथ हरितालिका तीज का समापन, दुर्गूकोंदल से लेकर गांवों तक दिखी आस्था और उल्लास की तस्वीर कांकेर। सोलह शृंगार में सजी महिलाएं, हाथों में रची मेहंदी, तीज के पारंपरिक गीत और शिव-पार्वती के जयकारे... हरितालिका तीज पर दुर्गूकोंदल अंचल का माहौल आस्था और उल्लास से सराबोर रहा। पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। पूजा-अर्चना और रातभर चले भजन-कीर्तन के बाद दूसरे दिन गौर-गौरी विसर्जन के साथ पर्व का पारंपरिक समापन हुआ। दुर्गूकोंदल सहित हाटकोंदल, कोदापाखा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तीज को लेकर कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने रेत और मिट्टी से शिवलिंग के साथ गौर-गौरी की प्रतीक प्रतिमाएं तैयार कीं। पूजा स्थलों को सजाया गया और दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा की गई। फल और पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कड़ू भात के बाद शुरू हुआ निर्जला व्रत छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज को आम बोलचाल में ‘तीजा’ कहा जाता है। पर्व की शुरुआत व्रत से पहले कड़ू भात खाने की परंपरा से होती है। इसके बाद महिलाएं अन्न-जल त्यागकर शिव-पार्वती की आराधना में लीन हो जाती हैं। दुर्गूकोंदल क्षेत्र में खासकर नवविवाहित महिलाओं में तीज को लेकर खासा उत्साह रहा। सखी-सहेलियों के साथ महिलाओं ने मिलकर तैयारियां कीं। सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। कई जगह रातभर भजन-कीर्तन और तीज के पारंपरिक गीतों का दौर चलता रहा। भोर होते ही शुरू हुआ विसर्जन तीजा के दूसरे दिन सुबह करीब 5 बजे से फुलेरा विसर्जन और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। अनुष्ठान पूरा होने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया। इसके बाद गौर-गौरी की प्रतिमाएं और पूजा सामग्री लेकर महिलाएं नदी एवं तालाबों के किनारे पहुंचीं। विसर्जन के दौरान तीज गीतों और शिव-पार्वती के जयकारों से घाट गूंज उठे। नदी-तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ और पारंपरिक रीति-रिवाजों ने पर्व के माहौल को और खास बना दिया। नवविवाहित महिलाओं में अपने पहले तीज व्रत को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। धार्मिक मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की कामना करती हैं। सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा विसर्जन गौर-गौरी विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने नदी-तालाब क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हरितालिका तीज ने एक बार फिर अंचल में आस्था, लोकपरंपरा, पारिवारिक जुड़ाव और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की।
    1
    गौर-गौरी विसर्जन के साथ हरितालिका तीज का समापन, दुर्गूकोंदल से लेकर गांवों तक दिखी आस्था और उल्लास की तस्वीर
निर्जला व्रत, सोलह शृंगार और तीज गीतों से सजा अंचल
गौर-गौरी विसर्जन के साथ हरितालिका तीज का समापन, दुर्गूकोंदल से लेकर गांवों तक दिखी आस्था और उल्लास की तस्वीर
कांकेर।  सोलह शृंगार में सजी महिलाएं, हाथों में रची मेहंदी, तीज के पारंपरिक गीत और शिव-पार्वती के जयकारे... हरितालिका तीज पर दुर्गूकोंदल अंचल का माहौल आस्था और उल्लास से सराबोर रहा। पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। पूजा-अर्चना और रातभर चले भजन-कीर्तन के बाद दूसरे दिन गौर-गौरी विसर्जन के साथ पर्व का पारंपरिक समापन हुआ।
दुर्गूकोंदल सहित हाटकोंदल, कोदापाखा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तीज को लेकर कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने रेत और मिट्टी से शिवलिंग के साथ गौर-गौरी की प्रतीक प्रतिमाएं तैयार कीं। पूजा स्थलों को सजाया गया और दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा की गई। फल और पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई।
कड़ू भात के बाद शुरू हुआ निर्जला व्रत
छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज को आम बोलचाल में ‘तीजा’ कहा जाता है। पर्व की शुरुआत व्रत से पहले कड़ू भात खाने की परंपरा से होती है। इसके बाद महिलाएं अन्न-जल त्यागकर शिव-पार्वती की आराधना में लीन हो जाती हैं।
दुर्गूकोंदल क्षेत्र में खासकर नवविवाहित महिलाओं में तीज को लेकर खासा उत्साह रहा। सखी-सहेलियों के साथ महिलाओं ने मिलकर तैयारियां कीं। सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। कई जगह रातभर भजन-कीर्तन और तीज के पारंपरिक गीतों का दौर चलता रहा।
भोर होते ही शुरू हुआ विसर्जन
तीजा के दूसरे दिन सुबह करीब 5 बजे से फुलेरा विसर्जन और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। अनुष्ठान पूरा होने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया। इसके बाद गौर-गौरी की प्रतिमाएं और पूजा सामग्री लेकर महिलाएं नदी एवं तालाबों के किनारे पहुंचीं।
विसर्जन के दौरान तीज गीतों और शिव-पार्वती के जयकारों से घाट गूंज उठे। नदी-तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ और पारंपरिक रीति-रिवाजों ने पर्व के माहौल को और खास बना दिया। नवविवाहित महिलाओं में अपने पहले तीज व्रत को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की कामना करती हैं।
सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा विसर्जन
गौर-गौरी विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने नदी-तालाब क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
हरितालिका तीज ने एक बार फिर अंचल में आस्था, लोकपरंपरा, पारिवारिक जुड़ाव और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक
बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग
धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति
बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई।
बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया।
पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • प्रशासनिक लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: दुर्गूकोंदल के दमकसा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में नशे में धुत रहते हैं अधीक्षक प्रशासनिक लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: दुर्गूकोंदल के दमकसा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में नशे में धुत रहते हैं अधीक्षक भानुप्रतापपुर। ​कांकेर जिले में शासकीय आश्रम-छात्रावासों और शासकीय विद्यालयों की स्थिति भगवान भरोसे चल रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुर्गूकोंदल के ग्राम दमकसा स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक कुमार दर्रो और दमकसा स्कूल के शिक्षक घनश्याम कोटेन्द्र का एक साथ बैठकर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण के बावजूद इस शराबी शिक्षक/अधीक्षक को पुनः दुर्गूकोंदल पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास दमकसा में ही पदस्थ रखा गया है। जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की इस संदिग्ध कार्यशैली से स्पष्ट होता है कि पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की मौन सहमति या मिलीभगत बनी हुई है।
    1
    प्रशासनिक लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: दुर्गूकोंदल के दमकसा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में नशे में धुत रहते हैं अधीक्षक
प्रशासनिक लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: दुर्गूकोंदल के दमकसा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में नशे में धुत रहते हैं अधीक्षक
भानुप्रतापपुर। ​कांकेर जिले में शासकीय आश्रम-छात्रावासों और शासकीय विद्यालयों की स्थिति भगवान भरोसे चल रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुर्गूकोंदल के ग्राम दमकसा स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक कुमार दर्रो और दमकसा स्कूल के शिक्षक घनश्याम कोटेन्द्र का एक साथ बैठकर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण के बावजूद इस शराबी शिक्षक/अधीक्षक को पुनः दुर्गूकोंदल पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास दमकसा में ही पदस्थ रखा गया है। जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की इस संदिग्ध कार्यशैली से स्पष्ट होता है कि पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की मौन सहमति या मिलीभगत बनी हुई है।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    1
    नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • आधी रात चोरों का धावा, दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के पार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, घर के लोगों को बाहर से बंद कर दुकान में घुसा चोर राजिम। त्योहारों के सीजन में राजिम शहर में चोरी की वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।फिंगेश्वर-महासमुंद रोड स्थित श्रीराम चौक में बीती रात चोर ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर ने पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के ताले तोड़े और वहां से नकदी निकालने के बाद समीप स्थित भारत वस्त्रालय में धावा बोला। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना रात करीब 3 बजे के बाद की बताई जा रही है। चेहरे पर कपड़ा बांधे चोर सबसे पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़ा और इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखे गल्ले से करीब 1500 रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने अलमारी को भी खंगाला और उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अधिक नकदी नहीं मिलने पर वे बगल में स्थित भारत वस्त्रालय की ओर चले गए। भारत वस्त्रालय में उस समय परिवार के करीब 10 सदस्य घर में सो रहे थे। चोर ने पहले घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद वे दुकान में दाखिल हुए और काफी देर तक आराम से चोरी करते रहे। भारत वस्त्रालय के संचालक चिराग देवांगन ने राजिम थाने में दी गई जानकारी में बताया कि चोर दुकान से करीब 4 से 5 हजार रुपए नकद और तीन चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। पूर्व जनपद अध्यक्ष ने नहीं लिखाई रिपोर्ट इधर, जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के संचालक तथा जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने इस घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। श्री साहू का कहना है कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। उस समय उन्होंने चोरी की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई थी और चोरों को पकड़ने के लिए कई बार अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से इस बार उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने में रुचि नहीं दिखाई। पुलिस कर रही पतासाजी राजिम थाना प्रभारी श्रद्धा कर्ष ने बताया कि शाम तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी कर रही है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि घटना में किसी परिचित या अंदर के व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है। त्योहारों के बीच हुई इस चोरी की घटना ने शहरवासियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया और घर में सो रहे लोगों को बाहर से बंद कर दिया। इससे लोगों में भय का माहौल है। शहरवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    आधी रात चोरों का धावा, दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के पार

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, घर के लोगों को बाहर से बंद कर दुकान में घुसा चोर
राजिम। त्योहारों के सीजन में राजिम शहर में चोरी की वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।फिंगेश्वर-महासमुंद रोड स्थित श्रीराम चौक में बीती रात चोर ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर ने पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के ताले तोड़े और वहां से नकदी निकालने के बाद समीप स्थित भारत वस्त्रालय में धावा बोला। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी के अनुसार चोरी की घटना रात करीब 3 बजे के बाद की बताई जा रही है। चेहरे पर कपड़ा बांधे चोर सबसे पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़ा और इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखे गल्ले से करीब 1500 रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने अलमारी को भी खंगाला और उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अधिक नकदी नहीं मिलने पर वे बगल में स्थित भारत वस्त्रालय की ओर चले गए।
भारत वस्त्रालय में उस समय परिवार के करीब 10 सदस्य घर में सो रहे थे। चोर ने पहले घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद वे दुकान में दाखिल हुए और काफी देर तक आराम से चोरी करते रहे। भारत वस्त्रालय के संचालक चिराग देवांगन ने राजिम थाने में दी गई जानकारी में बताया कि चोर दुकान से करीब 4 से 5 हजार रुपए नकद और तीन चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
पूर्व जनपद अध्यक्ष ने नहीं लिखाई रिपोर्ट
इधर, जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के संचालक तथा जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने इस घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। श्री साहू का कहना है कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। उस समय उन्होंने चोरी की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई थी और चोरों को पकड़ने के लिए कई बार अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से इस बार उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने में रुचि नहीं दिखाई।
पुलिस कर रही पतासाजी
राजिम थाना प्रभारी श्रद्धा कर्ष ने बताया कि शाम तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी कर रही है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि घटना में किसी परिचित या अंदर के व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है।
त्योहारों के बीच हुई इस चोरी की घटना ने शहरवासियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया और घर में सो रहे लोगों को बाहर से बंद कर दिया। इससे लोगों में भय का माहौल है। शहरवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    6 hrs ago
  • गाय के नाम पर राजनीति या वास्तव में चिंता निगम की व्यवस्था रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे का कहना है कि सड़कों पर जो गए घूम रही है जिनके लिए अव्यवस्थाएं हो रही है उसका सीधा और सरल जिम्मेदार अगर कोई व्यक्ति है तो सबसे पहले वह व्यक्ति जो इन गायों का मालिक है वह अगर इनको खुल नहीं छोड़ेंगे तो सड़कों पर इतनी अव्यवस्थाएं नहीं फैलेगी
    1
    गाय के नाम पर राजनीति या वास्तव में चिंता निगम की व्यवस्था
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे का कहना है कि सड़कों पर जो गए घूम रही है जिनके लिए अव्यवस्थाएं हो रही है उसका सीधा और सरल जिम्मेदार अगर कोई व्यक्ति है तो सबसे पहले वह व्यक्ति जो इन गायों का मालिक है वह अगर इनको खुल नहीं छोड़ेंगे तो सड़कों पर इतनी अव्यवस्थाएं नहीं फैलेगी
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में कानापोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ली गौवंश की जान, चारामा पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा कांकेर। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंश को कुचल दिया। हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की लगातार तलाश आखिरकार रंग लाई। चारामा पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएन-9092 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल ट्रक और उसके चालक की तलाश तेज कर दी। लगातार पतासाजी के बाद 15 सितंबर को ट्रक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुला राज ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद हितेश्वर यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रक जब्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएम-9092 जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम की भूमिका आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पटेल और आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस के मुताबिक समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है।
    1
    गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में
गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में
कानापोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ली गौवंश की जान, चारामा पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा
कांकेर। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंश को कुचल दिया। हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की लगातार तलाश आखिरकार रंग लाई। चारामा पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया।
घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएन-9092 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल ट्रक और उसके चालक की तलाश तेज कर दी। लगातार पतासाजी के बाद 15 सितंबर को ट्रक को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में खुला राज
ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद हितेश्वर यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
ट्रक जब्त
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएम-9092 जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पटेल और आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस के मुताबिक समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • पार्षद वार्ड के काम को लेकर कटिबंध लेकिन जॉन से उन्हें नहीं मिल रहा है सपोर्ट रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 60 का मामला
    1
    पार्षद वार्ड के काम को लेकर कटिबंध लेकिन जॉन से उन्हें नहीं मिल रहा है सपोर्ट
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 60 का मामला
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
  • युवती को पकड़कर सड़क किनारे बैठ गया युवक, मदद की गुहार पर जुटी भीड़ गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में सड़क किनारे एक युवक अचानक एक युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों द्वारा इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाने के बाद पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय युवती को पकड़कर सड़क किनारे बैठ गया युवक, मदद की गुहार पर जुटी भीड़ गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में सड़क किनारे एक युवक अचानक एक युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों द्वारा इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाने के बाद पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय संवेदनशीलता और मदद को प्राथमिकता देना जरूरी है।
    1
    युवती को पकड़कर सड़क किनारे बैठ गया युवक, मदद की गुहार पर जुटी भीड़ गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में सड़क किनारे एक युवक अचानक एक युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों द्वारा इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाने के बाद पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय 
युवती को पकड़कर सड़क किनारे बैठ गया युवक, मदद की गुहार पर जुटी भीड़ गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में सड़क किनारे एक युवक अचानक एक युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों द्वारा इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाने के बाद पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय संवेदनशीलता और मदद को प्राथमिकता देना जरूरी है।
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.