बाढ़। सतुआनी पर्व के अवसर पर बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही नालंदा, नवादा, लखीसराय और शेखपुरा सहित आसपास के दूर-दराज इलाकों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उमानाथ मंदिर में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सूर्यदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे नए सौर वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इसी दिन खरमास भी समाप्त हो जाता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। सतुआनी पर्व पर सत्तू खाने और दान करने की विशेष परंपरा है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद चने का सत्तू और आम की चटनी का सेवन किया तथा ब्राह्मणों को दान-पुण्य किया। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
बाढ़। सतुआनी पर्व के अवसर पर बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही नालंदा, नवादा, लखीसराय और शेखपुरा सहित आसपास के दूर-दराज इलाकों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उमानाथ मंदिर में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सूर्यदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे नए सौर वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इसी दिन खरमास भी समाप्त हो जाता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। सतुआनी पर्व पर सत्तू खाने और दान करने की विशेष परंपरा है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद चने का सत्तू और आम की चटनी का सेवन किया तथा ब्राह्मणों को दान-पुण्य किया। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
- भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीब आठ दशकों तक अपनी आवाज़ से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हिंदी सहित कई भाषाओं में हजारों गीत गाए। ‘Piya Tu Ab To Aaja’, ‘Dum Maro Dum’ और ‘Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko’ जैसे उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। संगीत जगत और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 🙏 महान गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि।1
- Post by JMBNEWS1
- पटना /बख्तियारपुर : NHAI के परियोजना निदेशक पटना के निर्देश पर बख्तियारपुर से मोकामा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सामान्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त सहयोग से सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने अवैध दुकानों और गुमटियों पर बुलडोजर चलाया गया। बख्तियारपुर से लेकर मोकामा तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से सैकड़ों जगहों पर दुकानें और अस्थायी ढांचे बना दिए गए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। बीएसपीएल के सहायक प्रशासनिक प्रबंधक राजन कुमार झा ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा। 13 एवं 14 अप्रैल को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र, 15 एवं 16 अप्रैल को अथमलगोला, 17 एवं 18 अप्रैल को बाढ़ तथा 19 एवं 20 अप्रैल को मोकामा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी शिवकुमार शंभू मौजूद रहे, जबकि स्थानीय थाना की पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी अभियान में शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जा सके और आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे अवैध कब्जा न करें और किसी भी आपात स्थिति में NHAI के टोल फ्री नंबर 1033 पर संपर्क करें।1
- *कौन हैं सम्राट चौधरी*?1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गोलीकांड व लूट की कथित घटना का पुलिस ने किया खुलासा, मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ा निकला ये मामला। जी हां आपने सही सुना यह घटना बीते दिनों 12 अप्रैल को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुर्सहा बलुआही पथ पर कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये लूट घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि , इस मामले में वादी शुभम कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ की। उसी दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह से गहन पूछताछ की गई। जिसमें पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे। जो 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में पहले से मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रच दी गई। जिसमें में झूठा बयान देकर चार लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया । जो पूरे तरह से यह स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी। पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस कोटा के साथ कुल 19 ग्राम मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकल, और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। वैसे इस मामले को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है वहीं इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका मानी जा रही हैं। जो तक्षण सुलझा लिया। वहीं dsp श्री मेघावी ने बताया कि इन उद्भेदन में सहयोगी सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले की सच्चाई सभी के सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर पटोरी डीएसपी श्री मेधावी ने आगे की जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- *बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 135 वाँ जयंती के अवसर पर समस्तीपुर शहर में भीम सेना द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकली गई.1
- *अम्बेडकर जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, संविधान निर्माता को किया नमन* _उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में आयोजित हुई संकल्प सभा_ _14 अप्रैल 2026 | गौरा, बिहार_ भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। *संकल्प सभा के मुख्य वक्तव्य* *प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी* ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा, "14 अप्रैल 1891 को महू में जन्मे डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, पहले कानून मंत्री और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश देकर उन्होंने वंचित वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।" *जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश शास्त्री* ने कहा, "समता, स्वतंत्रता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपनाना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।" *वरीय शिक्षिका मधु कुमारी* ने कहा, "शिक्षा की जिद उनमें इतनी थी कि अपमानों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे पहले दलित बने जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने अपनी क्रांति हथियारों से नहीं बल्कि कलम से लड़ी। ‘मूकनायक’ पत्रिका और ‘महाड़ सत्याग्रह’ के जरिए दलितों को सार्वजनिक तालाब से पानी पीने का हक दिलाया।" *माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव रवि कुमार* ने बाबा साहेब के विचार रखे: "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। लोकतंत्र केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन जीने का एक माध्यम है।" *शिक्षक धर्मवीर कुमार, शशि साकेत, कृष्ण कन्हैया, राम कैलाश दास, मंजय कुमार, अमितेश कुमार* ने कहा कि बाबा साहेब महिला सशक्तिकरण के पुरजोर समर्थक थे। उनके शब्द दोहराए: "मैं किसी समुदाय की प्रगति को उस समुदाय की महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूँ। मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। गुलाम को अहसास दिला दो कि वह गुलाम है, फिर वह खुद अपनी बेड़ियाँ तोड़ देगा।" इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अम्बेडकर जयंती संकल्प सभा के रूप में मनाई।4
- पटना /बाढ़। बेलछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल दुकान की आड़ में चल रहे अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और नकदी बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बराह गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार सिंह “खुशी मेडिकल” की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने बराह गांव स्थित आरोपी के घर और दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, पिस्टल का अतिरिक्त मैगजीन, 7.65 एमएम के 11 जिंदा कारतूस, 8 एमएम के 4 कारतूस, एक एयर गन, पिस्टल कवर के 6 पीस और हथियार खरीद-बिक्री से संबंधित 1 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए। छापेमारी के दौरान आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। डीएसपी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1