आलमपुर जाफराबाद में विकास को मिली रफ्तार, 3.8 करोड़ के प्रस्ताव पास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व विधायक ने डॉ. राघवेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न बरेली। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आरती यादव ने की। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी हर्षेन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना पुष्कर, चिकित्साधीक्षक डॉ. विवेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में मिट्टी कार्य, खडंजा, पुलिया निर्माण, नाला निर्माण, सीसी रोड, सुरक्षा दीवार तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। ये प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भमोरा रामेंद्र पाल सिंह, विनोद लोधी, विनय यादव, उमेश यादव, इंद्रपाल सिंह समेत समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं विधायक डॉ.राघवेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।
आलमपुर जाफराबाद में विकास को मिली रफ्तार, 3.8 करोड़ के प्रस्ताव पास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व विधायक ने डॉ. राघवेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न बरेली। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट
अतिथि के रूप में बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आरती यादव ने की। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी हर्षेन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना पुष्कर, चिकित्साधीक्षक डॉ. विवेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कुल 3 करोड़ 80
लाख रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में मिट्टी कार्य, खडंजा, पुलिया निर्माण, नाला निर्माण, सीसी रोड, सुरक्षा दीवार तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। ये प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भमोरा रामेंद्र पाल सिंह, विनोद लोधी, विनय यादव, उमेश यादव, इंद्रपाल सिंह समेत समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य
एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं विधायक डॉ.राघवेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।
- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व विधायक ने डॉ. राघवेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न बरेली। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आरती यादव ने की। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी हर्षेन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना पुष्कर, चिकित्साधीक्षक डॉ. विवेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में मिट्टी कार्य, खडंजा, पुलिया निर्माण, नाला निर्माण, सीसी रोड, सुरक्षा दीवार तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। ये प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भमोरा रामेंद्र पाल सिंह, विनोद लोधी, विनय यादव, उमेश यादव, इंद्रपाल सिंह समेत समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं विधायक डॉ.राघवेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।4
- #बरेली में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की भव्य टाउन हॉल बैठक, डिजिटल मिशन को लेकर लिया संकल्प#1
- बरेली के फरीदपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर हुई मारपीट के तीन महीने बाद भी आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी 2026 को रईस अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस आया और जमकर मारपीट की। इस हमले में परिवार की महिला शबनम को गंभीर चोटें आईं, जिनका मेडिकल भी कराया गया। इतना ही नहीं, इमरान का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई थी और पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। परिवार का आरोप है कि जांच अधिकारी विपक्षियों से मिले हुए हैं और जानबूझकर मामले में देरी की जा रही है। साथ ही, आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां देने और झूठे मुकदमों में फंसाने की भी बात सामने आई है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पूरे मामले में पीड़ित ने आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली से एक संवेदनशील तस्वीर सामने आई है... जनसुनवाई के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम बहेड़ी, इशिता किशोर ने एक दिव्यांग की समस्या का तुरंत समाधान किया। प्रार्थी गोपाल बहरागी ने ट्राई साइकिल की मांग की थी, जिस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग प्रार्थी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। अधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कैमरामैन के साथ... (आपका नाम)... Dainik Vichar News, बरेली।1
- बरेली थाना कोतवाली पुलिस ने पार्लर कर्मचारी की हत्या के मामले का 36 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद किए हैं। मामले की जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल को पुरानी रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। बाद में मृतक की पहचान अमन रजा के रूप में हुई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर समद उर्फ समर निवासी जखीरा थाना किला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।आरोपी ने बताया कि वह अमन रजा को इंस्टाग्राम पर जानता था और दोनों के बीच बातचीत होती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में उसने अमन को मिलने के बहाने बुलाया। सात अप्रैल की रात को आरोपी उसे सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की ओर ले गया, जहां धक्का देकर गिराया और गला दबाने के बाद ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, मृतक का आधार कार्ड, आरोपी के खून लगे कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किया है।1
- बदायूं : सलाखों के पीछे पहुँचा 'दरिंदा': बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिल्सी पुलिस ने ग्राम नरेनी की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। थाना बिल्सी पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.04.2026 को मु0अ0सं0 143/2026 धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5m/6 पॉक्सों एक्ट के वांछित अभियुक्त चन्द्रकेश उर्फ गाटी पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। 1
- Bareilly hatya khulasa 36 ghante mein hua/ Bareilly ki jankari khulasa hatyaka/ parlour ke karmchari ke hatyare ko dhar dabocha/ sirf ek comment Ne le Jaan/ Bareilly Ke parlour karmi hatyakand ka sach/1
- बरेली से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब शादी-विवाह जैसे आयोजनों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर होने वाली परेशानी खत्म होने वाली है। जिला पूर्ति कार्यालय बरेली ने आम जनता को बड़ी सुविधा देते हुए ऐलान किया है कि विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की वैकल्पिक व्यवस्था कराने हेतु आवेदन अब छुट्टी के दिनों में भी किए जा सकेंगे। खास बात ये है कि द्वितीय शनिवार और रविवार, जो आमतौर पर अवकाश होते हैं, उन दिनों भी जिला पूर्ति कार्यालय और तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय खुले रहेंगे। जरूरतमंद लोग सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। प्रशासन का यह कदम खासतौर पर उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जिनके यहां शादी या बड़ा आयोजन होता है और गैस सिलेंडर की उपलब्धता चुनौती बन जाती है। कुल मिलाकर, बरेली प्रशासन का यह फैसला जनता के लिए बड़ी सुविधा साबित होने वाला है—अब शादी की तैयारी में गैस की टेंशन नहीं! पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे जिला सूचना अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी1