Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाकुड़ में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत, न्यायालय परिसर से निकली प्रभात फेरी “पाकुड़ में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर से एक जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने किया। उनके साथ कई न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी और विधिक सेवा से जुड़े लोग शामिल रहे। इस अभियान का उद्देश्य है समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक कानून की जानकारी पहुंचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना। आने वाले 90 दिनों तक जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर, नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
Himanshi Singh
पाकुड़ में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत, न्यायालय परिसर से निकली प्रभात फेरी “पाकुड़ में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर से एक जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने किया। उनके साथ कई न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी और विधिक सेवा से जुड़े लोग शामिल रहे। इस अभियान का उद्देश्य है समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक कानून की जानकारी पहुंचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना। आने वाले 90 दिनों तक जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर, नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
More news from झारखंड and nearby areas
- पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय कु० हांसदा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी और राज्य में चौथी बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी।सांसद विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल की जनता धर्म और जाति के नाम पर होने वाली राजनीति को पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उनका बंगाल के लोगों से लगातार संपर्क रहता है और वहां की जनता आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द को सबसे ज्यादा महत्व देती है।उन्होंने कहा, “बंगाल में हर धर्म, हर जाति और दूसरे राज्यों से आए लोग भी मिल-जुलकर रहते हैं। यही भारत की असली पहचान है। वहां नफरत की राजनीति को कोई जगह नहीं मिलेगी।भाजपा पर निशाना साधते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर बंगाल की सत्ता हासिल करना चाहती है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा के इन प्रयासों को नकार देगी और ममता बनर्जी फिर भारी बहुमत से सत्ता में लौटेंगी।विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल की जनता विकास, शांति और सामाजिक एकता की राजनीति चाहती है, न कि समाज को बांटने वाली विचारधारा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पहले से अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। बाइट- विजय कु० हांसदा, सांसद राजमहल4
- बरहरवा:-गुरूवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार द्वारा एएसआई बी.एन. टुडू, कांस्टेबल राकेश कुमार,कांस्टेबल अमरेश कुमार एवं कांस्टेबल जय कुमार सिंह के साथ बरहरवा रेलवे स्टेशन पर और ऑन ड्यूटी तीनपहाड़ कैंपिंग स्टाफ कांस्टेबल बबलू मुर्मू एवं कांस्टेबल सतीश कुमार द्वारा तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर असामाजिक गतिविधियों, यात्री संबंधी अपराधों तथा अन्य आपराधिक कृत्यों की रोकथाम हेतु छापेमारी एवं तलाशी अभियान के दौरान जब ट्रेन संख्या 53030 (भागलपुर–अजीमगंज पैसेंजर) बरहरवा स्टेशन पहुंची तो उससे से एक अकेला नाबालिग लड़का उतरता हुआ दिखे जिसके पास जाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह भागलपुर के एक मदरसा में पढ़ता है और वह अपने पिता के साथ घर लौटने हेतु भागलपुर रेलवे स्टेशन आया था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उसके पिता ट्रेन में सवार नहीं हो सके और वह अनजाने में अकेले ही ट्रेन में चढ़ गया तथा बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुँच गया। साथ ही आरपीएफ कैंपिंग स्टाफ तीनपहाड़ के द्वारा एक नाबालिक लड़की को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 01 पर इधर उधर अकेले घूमते दिखाई दी ।अकेला दिखाने पर जब कैंपिंग स्टाफ द्वारा पूछने पर उसने बताया कि मां और अब्बू के द्वारा डांटने पर वह घर से भाग कर स्टेशन आ गई थी,जब इनके घर संपर्क किया गया तो इनके भाई ने बताया कि उसका दिमागी रूप से थोड़ा दिक्कत होने के कारण रात से ही घर से निकली हुई है । दोनों की उम्र क्रमशः 09 और 13 साल की है और आगे पूछने पर नाबालिक लड़के ने अपना घर मिर्जाचौकी थाना और लड़की ने अपना राजमहल थाना जिला साहेबगंज का रहने वाला बताया। दोनों नाबालिग बच्चों को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज को सूचित किया गया। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात चाइल्ड हेल्पलाइन मंथन के प्रतिनिधि पोस्ट पर पहुँचे एवं बच्चे की काउंसलिंग की। इसके उपरांत सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन बाल संरक्षण के सुपुर्द कर दिया गया।सोचने वाली बात यह है कि अगर इन दोनों बच्चों को आरपीएफ़ की टीम अगर सही समय पर रेस्क्यू नहीं करती तो दोनों बच्चे अपने परिवार से बिछड़ जाते या खो जाते।लेकिन आरपीएफ़ टीम की सूझबूझ से ये मुसीबत टल गई।1
- Post by Amir kumar saha1
- basukinath petrol pump kafi jyada bheed dekhne ka Mila petrol ke liye public mein mahamari faili Hui Hai Iran Kiran ki jhamale ke Karan aam public ko pareshaniyan jhelna pad raha hai dun kya Jharkhand vas ki nath1
- #बौंसी डैम रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में CCTV कैमरों की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाए जाएं, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। #bihar #BiharNews #bounsidiary #bounsithana1
- हमारे यहां chainsaw ,drill,hammer,planner,cutter, इत्यादि बिक्री एवं मरम्मती किया जाता है।।1
- जग के पालनहार है श्री हरि भगवान🙏🌼1
- Post by Sunny kr. bhagat1