logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिरइहवा के सोनार टोली में जाम पड़ी नालीजलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कुशीनगर चिरइहवा के सोनार टोली में जाम पड़ी नाली दिखाते ग्रामीण मुख्य सड़क के किनारे बनी नाली का लगभग चार सौ मीटर हिस्सा टूट जाने के कारण जलनिकासी बाधित हो गई है। लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर जलनिकासी व्यवस्था ठीक कराने की मांग की।विशुनपुरा ब्लाक के चिरवहिया गांव के सोनार टोली में मुख्य सड़क के किनारे ग्राम पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कराया गया है। लगभग 400 मीटर नाली काफी दिनों से टूटी पड़ी है। उससे जलनिकासी नहीं हो है। आओवरलो होकर सड़क गदर काली रहता है। इससे आवागमन में परेशानी के साथ ही संक्रामक रोग फैलने का डर सताता है। प्रदर्शन कर रहे राकेश गिरि, दूधनाथ भारती, फरमान अंसारी, जाकिर अंसारी, धनंजय वर्मा, राकेश यादव, दुर्गेश शर्मा, गब्बू अंसारी, संजय कुशवाहा आदि ने कहा कि गंदा पानी की दुर्गंध से आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सड़क पर फैले गंदा पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। इसकी शिकायत ब्लाक के अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र नाली की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

13 hrs ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
d593b8f4-5542-4201-aeda-f673a475e83e

चिरइहवा के सोनार टोली में जाम पड़ी नालीजलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कुशीनगर चिरइहवा के सोनार टोली में जाम पड़ी नाली दिखाते ग्रामीण मुख्य सड़क के किनारे बनी नाली का लगभग चार सौ मीटर हिस्सा टूट जाने के कारण जलनिकासी बाधित हो गई है। लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर जलनिकासी व्यवस्था ठीक कराने की मांग की।विशुनपुरा ब्लाक के चिरवहिया गांव के सोनार टोली में मुख्य सड़क के किनारे ग्राम पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कराया गया है। लगभग 400 मीटर नाली काफी दिनों से टूटी पड़ी है। उससे जलनिकासी नहीं हो है। आओवरलो होकर सड़क गदर काली रहता है। इससे आवागमन में परेशानी के साथ ही संक्रामक रोग फैलने का डर सताता है। प्रदर्शन कर रहे राकेश गिरि, दूधनाथ भारती, फरमान अंसारी, जाकिर अंसारी, धनंजय वर्मा, राकेश यादव, दुर्गेश शर्मा, गब्बू अंसारी, संजय कुशवाहा आदि ने कहा कि गंदा पानी की दुर्गंध से आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सड़क पर फैले गंदा पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। इसकी शिकायत ब्लाक के अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र नाली की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरइहवा के सोनार टोली मोहल्ले में बजबजाती नाली और गंदगी की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गांव में नाली की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। ज्ञात हो कि सोनार टोली मोहल्ले में बनी नाली की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण उसमें भांग, घास और फूस उग आए थे, जिससे नाली जाम होकर बजबजाने लगी थी। नाली का गंदा पानी उफनकर मोहल्ले की मुख्य सड़क पर बह रहा था, जिससे आसपास के इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैल गई थी। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था और संक्रामक रोग फैलने की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। दैनिक भास्कर में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और गांव में सफाई अभियान शुरू कराया गया। सफाई कर्मियों द्वारा नाली में जमे कचरे, घास-फूस और झाड़-झंखाड़ को हटाकर नाली की सफाई कराई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है। ग्रामसभा के युवा समाजसेवी राकेश गिरि, दूधनाथ भारती, फरमान अंसारी, जाकिर अंसारी, धनंजय वर्मा, राकेश यादव, दुर्गेश शर्मा, गब्बू अंसारी, राईपन गोंड और संजय कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नाली की सफाई नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की ओर से सफाई कार्य शुरू कराया जाना सराहनीय कदम है। ग्रामीण युवाओं ने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार पत्र ने गांव की समस्या को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, जिससे समस्या के समाधान की दिशा में पहल हो सकी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आगे भी गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
    1
    कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरइहवा के सोनार टोली मोहल्ले में बजबजाती नाली और गंदगी की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गांव में नाली की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया।
ज्ञात हो कि सोनार टोली मोहल्ले में बनी नाली की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण उसमें भांग, घास और फूस उग आए थे, जिससे नाली जाम होकर बजबजाने लगी थी। नाली का गंदा पानी उफनकर मोहल्ले की मुख्य सड़क पर बह रहा था, जिससे आसपास के इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैल गई थी। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था और संक्रामक रोग फैलने की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।
दैनिक भास्कर में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और गांव में सफाई अभियान शुरू कराया गया। सफाई कर्मियों द्वारा नाली में जमे कचरे, घास-फूस और झाड़-झंखाड़ को हटाकर नाली की सफाई कराई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है।
ग्रामसभा के युवा समाजसेवी राकेश गिरि, दूधनाथ भारती, फरमान अंसारी, जाकिर अंसारी, धनंजय वर्मा, राकेश यादव, दुर्गेश शर्मा, गब्बू अंसारी, राईपन गोंड और संजय कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नाली की सफाई नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की ओर से सफाई कार्य शुरू कराया जाना सराहनीय कदम है।
ग्रामीण युवाओं ने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार पत्र ने गांव की समस्या को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, जिससे समस्या के समाधान की दिशा में पहल हो सकी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आगे भी गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Breaking updet - कुशीनगर - ईलाज के दौरान हुवे जच्चा बच्चा मौत मामले में हुई कार्यवाही - मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी आर के गुप्ता - एसडीएम खड्डा रामबीर सिंह पहुंचे मौके पर - एसडीएम के देख रेख में हॉस्पिटल का तोड़ा गया ताला - डीवीआर मशीन को स्वास्थ विभाग के लोग ले गए साथ - अन्दर जांचोपरांत हॉस्पिटल शील कार्यवाही प्रक्रिया को कि गई शुरू - नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला ।
    1
    Breaking updet - कुशीनगर 
- ईलाज के दौरान हुवे जच्चा बच्चा मौत मामले में हुई कार्यवाही
- मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी आर के गुप्ता
- एसडीएम खड्डा रामबीर सिंह पहुंचे मौके पर
- एसडीएम के देख रेख में हॉस्पिटल का तोड़ा गया ताला
- डीवीआर मशीन को स्वास्थ विभाग के लोग ले गए साथ 
- अन्दर जांचोपरांत हॉस्पिटल शील कार्यवाही प्रक्रिया को कि गई शुरू
- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला ।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तिरुपति में घी से भरा टैंकर पलटा 😱 21,000 लीटर घी खेत में फैला, लूटने पहुंचे लोग | Tirumala Ghee Tanker Accident आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के कोंडापुरम में एक बड़ा हादसा हो गया। तिरुपति के तिरुमाला मंदिर के लिए 21,000 लीटर घी लेकर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही भारी मात्रा में घी खेतों में फैल गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग कंटेनर, बाल्टियां और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और घी इकट्ठा करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। Hashtags: #Tirupati #TirumalaTemple #GheeTanker #AndhraPradesh #Kadapa #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews #TempleNews #TruckAccident #TrendingNews #KushinagarKiKhabren
    1
    तिरुपति में घी से भरा टैंकर पलटा 😱 21,000 लीटर घी खेत में फैला, लूटने पहुंचे लोग | Tirumala Ghee Tanker Accident
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के कोंडापुरम में एक बड़ा हादसा हो गया। तिरुपति के तिरुमाला मंदिर के लिए 21,000 लीटर घी लेकर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही भारी मात्रा में घी खेतों में फैल गया।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग कंटेनर, बाल्टियां और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और घी इकट्ठा करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
Hashtags:
#Tirupati #TirumalaTemple #GheeTanker #AndhraPradesh #Kadapa #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews #TempleNews #TruckAccident #TrendingNews #KushinagarKiKhabren
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव के पास सरेह इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सरेह में खड़े एक शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक, थाना चौराचौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। बताया जा रहा है कि विवेक यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। परिवार के अनुसार विवेक की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    1
    हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव के पास सरेह इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सरेह में खड़े एक शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक, थाना चौराचौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की।
बताया जा रहा है कि विवेक यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। परिवार के अनुसार विवेक की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली।
मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Umesh Prajapati
    1
    Post by Umesh Prajapati
    user_Umesh Prajapati
    Umesh Prajapati
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आज पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण ने की। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर जोर दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण बढ़ाने, रात्रि गश्ती में चौकसी कड़ी करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतत् वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्री गश्ती दल अधिक क्षेत्रों में भ्रमण करें और चौकसी बढ़ाएं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित हो। जिले में वाहन चोरी के मामलों को शीघ्रता से हल करने, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने और अपराधियों जिनके वारंट जारी हैं, उनकी धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन, तथा जनशिकायतों से संबंधित आवेदन की त्वरित जांच करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों का सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया। इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता में विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें और किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंततः डॉ. शौर्य सुमन ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलेंगे और जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस चौकसी एवं गश्ती को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से बेतिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    आज पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण ने की। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर जोर दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण बढ़ाने, रात्रि गश्ती में चौकसी कड़ी करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतत् वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्री गश्ती दल अधिक क्षेत्रों में भ्रमण करें और चौकसी बढ़ाएं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित हो।
जिले में वाहन चोरी के मामलों को शीघ्रता से हल करने, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने और अपराधियों जिनके वारंट जारी हैं, उनकी धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन, तथा जनशिकायतों से संबंधित आवेदन की त्वरित जांच करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों का सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया।
इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता में विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें और किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अंततः डॉ. शौर्य सुमन ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलेंगे और जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस चौकसी एवं गश्ती को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से बेतिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी की सामान के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कसया व थाना तुर्कपट्टी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 3 शातिर वाहन चोरों 1-सुलेमान राईनी पुत्र वकील राईनी साकिन रामधाम जंगल विशुनपुरा थाना कोतवाली पड़ौना जनपद कुशीनगर, 2-शशिरंजन तिवारी पुत्र परमहंस तिवारी साकिन बेलाव थाना दरौली जिला सिवान बिहार, 3-शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार पुत्र राजकुमार साकिन राम गुलाम टोला थाना कोतवाली देवरिया जनपद देवरिया हाल मुकाम बाबू बाजार फाजिल नगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 1 अदद पिकप, 1 अदद जनरेटर 1 अदद बुलेट मो0सा0 1अपाची मो0सा0 की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी की सामान के साथ  3 शातिर चोर गिरफ्तार
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कसया व थाना तुर्कपट्टी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 3 शातिर वाहन चोरों 1-सुलेमान राईनी पुत्र वकील राईनी साकिन रामधाम जंगल विशुनपुरा थाना कोतवाली पड़ौना जनपद कुशीनगर, 2-शशिरंजन तिवारी पुत्र परमहंस तिवारी साकिन बेलाव थाना दरौली जिला सिवान बिहार, 3-शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार पुत्र राजकुमार साकिन राम गुलाम टोला थाना कोतवाली देवरिया जनपद देवरिया हाल मुकाम बाबू बाजार फाजिल नगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 1 अदद पिकप, 1 अदद जनरेटर 1 अदद बुलेट मो0सा0 1अपाची मो0सा0 की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Breaking - कुशीनगर - ईलाज के दौरान जच्चा बच्चा कि मौत - परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का लगाया आरोप - मृतका के शव को गंभीर हालत बता जिला अस्पताल किया रेफर - जांचोपरांत डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - परिजन शव को पुनः लेकर पहुंचे हॉस्पिटल - हॉस्पिटल ने बच्चे के शव को गत्ते में बंद कर बाहर रखा - पिछले एक महीने में इस हॉस्पिटल पर हुई यह तीसरी मौत - स्वास्थ विभाग कि लापरवाही भी आई सामने - सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए - नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला
    1
    Breaking - कुशीनगर 
- ईलाज के दौरान जच्चा बच्चा कि मौत
- परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का लगाया आरोप
- मृतका के शव को गंभीर हालत बता जिला अस्पताल किया रेफर
- जांचोपरांत डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
- परिजन शव को पुनः लेकर पहुंचे हॉस्पिटल
- हॉस्पिटल ने बच्चे के शव को गत्ते में बंद कर बाहर रखा
- पिछले एक महीने में इस हॉस्पिटल पर हुई यह तीसरी मौत
- स्वास्थ विभाग कि लापरवाही भी आई सामने
- सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए 
- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #चित्रकूट 📍पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए📍 👉🏾 गले में फांसी का फंदा लगाकर प्रियांशु मिश्रा ने कहा मैं अपने जिंदा रहते तो न्याय नहीं दिलवा पाया, मेरे मरने के बाद मुझे व मेरे परिवार को न्याय जरूर दिलवाना। 👉🏾 बीते कल महोबा जंक्शन में मेरे रहते मेरे पिता के ऊपर, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, राधेश्याम मिश्रा व पवन तिवारी ने हाँथ उठाया, सबके सामनें मारपीट कर अपमानित किया। 👉🏾 जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक, व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत पत्र रजिस्ट्री किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। 👉🏾 @Uppolice @chitrakootpol से उम्मीद करते हैं पीड़ित परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे। अभिमन्यु सिंह✍️✍️
    1
    #चित्रकूट   
📍पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए📍
👉🏾 गले में फांसी का फंदा लगाकर प्रियांशु मिश्रा ने कहा मैं अपने जिंदा रहते तो न्याय नहीं दिलवा पाया, मेरे मरने के बाद मुझे व मेरे परिवार को न्याय जरूर दिलवाना। 
👉🏾 बीते कल महोबा जंक्शन में मेरे रहते मेरे पिता के ऊपर, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, राधेश्याम मिश्रा व पवन तिवारी ने हाँथ उठाया, सबके सामनें मारपीट कर अपमानित किया।
👉🏾 जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक, व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत पत्र रजिस्ट्री किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। 
👉🏾 @Uppolice @chitrakootpol से उम्मीद करते हैं पीड़ित परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे।
अभिमन्यु सिंह✍️✍️
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.