Shuru
Apke Nagar Ki App…
is video ko dekhne ke liye like Karen follow Karen subscribe Karen aur dekhte Rahe is video ko dekhne ke liye like Karen follow Karen subscribe Karen aur dekhte Rahe
Abubakar Muzaffarnagar
is video ko dekhne ke liye like Karen follow Karen subscribe Karen aur dekhte Rahe is video ko dekhne ke liye like Karen follow Karen subscribe Karen aur dekhte Rahe
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर: दिल्ली जाने से रोके गए पूर्व सांसद कादिर राणा, पुलिस से तीखी बहस मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित राणा चौक पर पुलिस ने सपा के पूर्व सांसद कादिर राणा को दिल्ली जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद कादिर राणा और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। कादिर राणा ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि क्या अब उन्हें अपने घर से भी नहीं निकलने दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आंदोलन जारी रहेगा और वह पीछे नहीं हटेंगे। 📍 पुलिस ने उन्हें राणा चौक से आगे नहीं जाने दिया। घटना के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुजफ्फरनगर: दिल्ली जाने से रोके गए पूर्व सांसद कादिर राणा, पुलिस से तीखी बहस मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित राणा चौक पर पुलिस ने सपा के पूर्व सांसद कादिर राणा को दिल्ली जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद कादिर राणा और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। कादिर राणा ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि क्या अब उन्हें अपने घर से भी नहीं निकलने दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आंदोलन जारी रहेगा और वह पीछे नहीं हटेंगे। 📍 पुलिस ने उन्हें राणा चौक से आगे नहीं जाने दिया। घटना के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- राहुल गांधी पर बरसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले—जनता ने नकारा तो चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल मुजफ्फरनगर: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न यानी SIR को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहा है और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर टिप्पणी कर जनता का अपमान कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को जोकर बताते हुए कहा कि उनके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई मुद्दा। वहीं, विपक्ष की याचिका में SIR से जुड़े फैसलों के रिकॉर्ड सार्वजनिक करने, मतदाताओं के नाम हटाने में उचित प्रक्रिया अपनाने और पूरी प्रक्रिया की न्यायिक निगरानी की मांग की गई है। इस पूरे मामले पर योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल राहुल गांधी पर तंज कसते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि देखो राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेता लगातार निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करने का काम करना है अब जानकारी में आया है कि न्यायालय में अपील कर रहे हैं चुनाव हारने के बाद लगातार जनता के दूदकरने के बाद उनको धरती चटाए जाने के बाद उनको SIR ओर निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करके जो मर्यादित व्यवस्थाएं हैं जो लोकतंत्र में जनता ने एक तरीके से फैसला करने का काम किया यह पूरी जनता का अपमान करने का काम कर रहे हैं धरातल पर उनके पैर नहीं है जनता की भावनाओं को यह समझते नहीं है और हुड़दंग करके लोगों को भड़का करके संविधान का अपमान करके संवैधानिक व्यवस्थाओं को धता बता करके और जनता को भटकाना चाहते हैं जनता इनके बहकावे में आने वाले नहीं है पूरा देश जान रहा है कि कि राहुल गांधी सिर्फ एक जोकर बनकर रह गए हैं कोई एजेंडा उनके पास नहीं ही कोई मुद्दा उनके प1
- मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को साथ लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, यह जागरूकता रैली बुढ़ाना *सीओ गजेंद्र पाल* और बुढ़ाना *इंस्पेक्टर सुभाष अत्री* के नेतृत्व में निकाली गई।1
- जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बर्बरता के विरोध में संयुक्त पत्रकार महासभा ने DM को सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में संयुक्त पत्रकार महासभा ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी ने कहा कि पत्रकारों पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासभा ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शाहनवाज, जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, संगठन मंत्री शफीक राजपूत सहित दर्जनों पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बर्बरता के विरोध में संयुक्त पत्रकार महासभा ने DM को सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में संयुक्त पत्रकार महासभा ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी ने कहा कि पत्रकारों पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासभा ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शाहनवाज, जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, संगठन मंत्री शफीक राजपूत सहित दर्जनों पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- is video ko dekhne ke liye like Karen follow Karen subscribe Karen aur dekhte Rahe is video ko dekhne ke liye like Karen follow Karen subscribe Karen aur dekhte Rahe1
- मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ निकाला गया महिला जागरूकता पैदल मार्च, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। अवगत कराना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 11.10.2026 को मिशन शक्ति अभियान-6.0 का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर से महिला जागरूकता पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पैदल मार्च रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शिव चौक तक आयोजित किया गया। ▶️ उक्त पैदल मार्च में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह सहित पुलिसकर्मियों, पीआरडी जवानों, होमगार्ड्स, आशा बहुओं, एएनएम, अध्यापकों, महिला चिकित्सकों, नर्सों, महिला सफाईकर्मियों तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एस्कार्ट का बैण्ड ने प्रतिभाग किया। मार्च के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंपलेट वितरित किए गए तथा महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। ▶️ *मिशन शक्ति अभियान-6.0 का उद्देश्य-* मिशन शक्ति अभियान-6.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों, महिला हेल्पलाइन तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। ▶️ *महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति किया जागरूक-* पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रतिबद्ध है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ▶️ *महिला हेल्पलाइन एवं शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी-* जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। ▶️ *महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:-* - 112 — पुलिस आपातकालीन सहायता - 1090 — महिला पावर लाइन - 181 — महिला हेल्पलाइन - 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन - 1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन - 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। ▶️ *मुजफ्फरनगर पुलिस की आमजन से अपील-* मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने तथा महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें, उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने में सहभागी बनें तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि अथवा महिला संबंधी अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।2
- थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अवैध पिस्टल .32 बोर, 05 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा .32 बोर, 20 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद।* अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्रों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तण के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार श्री विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 11.10.2026 को थाना खालापार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी अवैध शस्त्रों का व्यापार करने वाले 03 लोग 01 मोटरसाईकिल पर सवार होकर गहरा बाग वाले रास्ते से आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम शारडेन स्कूल के पीछे मोड पर पहुंची कुछ समय पश्चात 01 स्पलेण्डर मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम कौ देखकर वापस मुडकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मोटरसाईकिल सवारों को भागने का अवसर दिए बिना आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया। अभियुक्तगण की जमा-तलाशी में उनके कब्जे से 04 अवैध पिस्टल .32 बोर, 05 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा .32 बोर, 20 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* अंकित उर्फ लादेन पुत्र प्रदीप निवासी निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *2.* वैभव उर्फ विशु पुत्र महक सिंह निवासी निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *3.* आकाश उर्फ काला पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशन लाल निवासी निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरण-* • 04 अवैध पिस्टल .32 बोर • 05 अवैध तमंचे .315 बोर • 01 अवैध तमंचा 12 बोर • 01 अवैध तमंचा .32 बोर • 20 जिन्दा कारतूस .32बोर • 10 जिन्ता कारतूस 315 बोर • 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर • 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल नं0 HR 05 AV 7732 *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* 1.मु0अ0सं0- 177/2026 धारा 3/25/26(2)/29 आयुध अधिनियम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। *पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग दोस्त हैं तथा हमारे द्वारा अवैध शस्त्रों का व्यापार किया जाता है। हम लोग अवैध शस्त्र खरीदकर लाते हैं तथा उन्हे उंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। आज भी हम अवैध शस्त्र खरीदकर लाये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। थाना खालापार पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके द्वारा अवैध शस्त्रौं का व्यापार किया जाता है। पुलिस द्वारा इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्तण के FORWARD & BACKWARD LINKAGES के बारे में भी जानकारी की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त अंकित उर्फ लादेन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0- 622/16 धारा 392/411 आईपीसी थाना चरथावल जिला मु0नगर 2. मु0अ0सं0- 626/16 धारा 307 आईपीसी थाना चरथावल जिला मु0नगर 3. मु0अ0सं0-629/16 धारा 41/102 सीआरपीसी व 420/467/468/471/411/414 आईपीसी थाना चरथावल जिला मु0नगर 4. मु0अ0सं0- 660/16 धारा 25 ए एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 5. मु0अ0सं0- 153/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 6. मु0अ0सं0- 341/17 धारा 3 यू0पी0 गुण्डा एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 7. मु0अ0सं0- 559/16 धारा 379 भादवि थाना चरथावल जिला मु0नगर 8. मु0अ0सं0- 06/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 9. मु0अ0सं0- 221/23 धारा 392/411/452 भादवि थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर 10. मु0अ0सं0- 243/23 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर 11. मु0अ0सं0- 309/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर 12. मु0अ0सं0- 221/23 धारा 392/411/452 भादवि थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर 13. मु0अ0सं0- 243/23 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर 14. मु0अ0सं0-309/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर 15. मु0अ0सं0-660/16 धारा 25 ए एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 16. मु0अ0सं0-341/17 धारा 3 यू0पी0 गुण्डा एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 17. मु0अ0सं0- 559/16 धारा 379 भादवि थाना चरथावल जिला मु0नगर 18. मु0अ0सं0- 06/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 19. मु0अ0सं0- 177/2026 धारा 3/25/26(2)/29 आयुध अधिनियम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। *गिरफ्तार अभियुक्त वैभव उर्फ विशु उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0- 177/2026 धारा 3/25/26(2)/29 आयुद्ध अधि0 थाना खालापार मु0नगर *गिरफ्तार अभियुक्त आकाश उर्फ काला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0- 626/16 धारा 307 आईपीसी थाना चरथावल जिला मु0नगर 2. मु0अ0सं0- 629/16 धारा 41/102 सीआरपीसी व 420/467/468/471/411/414 आईपीसी थाना चरथावल जिला मु0नगर 3. मु0अ0सं0-661/16 धारा 25 ए एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 4. मु0अ0सं0-153/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 5. मु0अ0सं0- 340/17 धारा 3 यू0पी0 गुण्डा एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 6. मु0अ0सं0- 622/17 धारा 392/411 आईपीसी थाना चरथावल जिला मु0नगर 7. मु0अ0सं0- 411/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चरथावल जिला मु0नगर 8. मु0अ0सं0- 177/2026 धारा 3/25/26(2)/29 आयुध अधिनियम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री असगर अली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। 2. उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। 3. है0का0 70 शिवओम भाटी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। 4. है0का0 530 अनिल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। 5. है0का0 32 जितेन्द्र सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। 6. का0 730 गवेन्द्र सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। 7. का0 810 मुनेन्द्र राणा थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।3
- मुजफ्फरनगर एसएसपी सूरज कुमार राय ने एसपी सिटी अमृत जैन और पुलिस बल के साथ थाना नई मंडी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुजफ्फरनगर एसएसपी सूरज कुमार राय ने एसपी सिटी अमृत जैन और पुलिस बल के साथ थाना नई मंडी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त, सतर्क निगरानी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।1