ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी एक सप्ताह बाद पहुंच रहा सिलेंडर,जिले में 6.28 लाख घरेलू और कामर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर पाने के लिए मची मारामारी* बाराबंकी। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए सोमवार को शहर के बंकी नगर से लेकर कई ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन लग रही हैं। उपभोक्ता होली के दस दिन पहले अपनी पुरानी बुकिंग पर सिलेंडर की डिलीवरी न होने पर एजेंसी केंद्रों पर पहंुचकर पूछताछ कर रहे हैं। हालंकि यहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से वे परेशान दिखे। हद तो तब हो गई जब सोमवार को एक महिला नगर के एक एजेंसी दफ्तर पर खाली गैस सिलेंडर लेकर पहंुच गई और भरा सिलेंडर देने की जिद पर अड़ गई। जब उसे बताया गया कि अभी सिलेंडर नहीं मिल पाएगा तो वह सिलेंडर लेकर दफ्तर के बाहर ही बैठ गई। कमोबेश यही हाल ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिला। जहां गैस सिलेंडर के लिए लोग सुबह से ही पहंुचकर लाइन में लग गए थे। अकस्मात घरेलू गैस की समस्या को लेकर जब तहकीकात करने की कोशिश की गई तो कहीं डिलीवरी कम पहंुचने की बात सामने आई तो कुछ जगहों पर होली की छुट्टी को कारण बताया गया है। हालांकि गैस वितरक यह मान रहे हैं कि ऑनलाइन बुकिंग पर 24 से 48 घंटे में डिलीवरी की जगह इस समय एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। बताते चलें कि जिले में जिले में कुल गैस एजेंसी की संख्या 61 है। जबकि टोटल गैस कनेक्शन घरेलू प्लस कमर्शियल 6.28 लाख है और उज्ज्वला के तहत 3.32 लाख उपभाक्ता हैं। इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर मिलने को लेकर असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण घरों में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। कई परिवारों को मजबूरी में लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं जिन लोगों ने गैस बुकिंग करा रखी है, उन्हें भी कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाओं और बुजुर्गों को भी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों ने गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर पर्याप्त सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मसौली। क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मची हुई है। कस्बा मसौली में स्थित इण्डियन गैस एजेंसी के ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रही है। जिसके चलते वितरक केंद्रों पर गैस लेने वालों की भीड़ काफी बढ़ती देखी जा रही है।हालांकि बिना बुकिंग के डीएसी नम्बर के गैस मिलना संभव नही है। वर्तमान समय में बुकिंग के दौरान भी डीएसी नम्बर मिलने में देर सवेर हो रहा है। जिसको लेकर उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काटकर गैस के लिए परेशान हो रहे है। एक उपभोक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गैस बुक कराने के बाद भी सिलेंडर नही मिलने से चिंता बढ़ गई है। इसके पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी नहीं है। उधर प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है।

- *हैडलाइन:* लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटे की हत्या *टैगलाइन:* मोहनलालगंज में सनसनी, 50 साल की महिला और दिव्यांग बेटे की हत्या *स्टंट लाइन:* जानिए कैसे हुई वारदात, क्या बोले पुलिस *हाई स्टेट:* लखनऊ पुलिस जांच में जुटी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी #LucknowCrime #DoubleMurder1
- बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।1
- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदन1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशनफतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित इसरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दुघरा मजरे टांडा निजामअली निवासी बब्लू यादव (30) पुत्र राजकरन के रूप में हुई। परिवार को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बब्लू यादव का अपनी पत्नी शुशीला से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद शुशीला नाराज होकर अपने मायके धन्नीपुरवा चली गई थीं। उसी दिन से बब्लू घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक अपने पीछे दो पुत्र यश (10), हर्ष (8) और एक पुत्री आरुही (7) छोड़ गया है। बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें अपने पिता के निधन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु1
- रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर वकीलों का डीएम कार्यालय घेराव इंसाफ की मांग तेज* बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर एक बार फिर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या का अब तक खुलासा न होने से नाराज वकीलों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि 13 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर शोएब उर्फ बॉबी किदवई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कई जांच टीमें गठित कीं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। घेराव के दौरान वकीलों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और उनके परिवार को विधवा पेंशन प्रदान की जाए। वहीं अधिवक्ता राहुल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) लागू किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को आत्मरक्षा के लिए रिवॉल्वर लाइसेंस जारी करने और टोल प्लाजा पर छूट देने की भी मांग की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी रखती है। परिवार के लोगों से भी बयान लिए जा चुके हैं, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन चाहे तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दो घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करा सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कार्यशैली अच्छी है, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को अधिवक्ताओं की बात समझते हुए इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारण करना चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो वे खुद अपनी सुरक्षा करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की मांग करते रहे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी, अधिवक्ता राहुल मिश्रा, अधिवक्ता पवन मिश्रा, अधिवक्ता रमेश चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, अधिवक्ता शांति ओम रावत, कार्यकारिणी सदस्य हिमालय जायसवाल, अधिवक्ता मोहम्मद उमर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- हाथरस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान 2017 में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, अब गाय को देखकर कसाई कांपता है जानिए क्या कहा पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार गोवंश संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध - धर्मपाल सिंह #Hathras #UttarPradesh1
- हापुड़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मेडिकल स्टोर सील डीएम के आदेश पर 5 मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद जानिए कैसे नशे का आदी व्यक्ति डीएम के पास पहुंचा और क्या हुआ आगे हापुड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बरामद #Hapur #UttarPradesh #PoliceAction1