logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग में ‘किंडर एन जॉय स्कूल’ का भव्य उद्घाटन मेयर अरविंद कुमार राणा ने किया शुभारंभ, बच्चों के लिए फ्री एडमिशन और समर कैंप की सुविधा हजारीबाग | कोलघाट्टी चौक, मंडई रोड, कोल स्टोरेज के पास स्थित किंडर एन जॉय स्कूल का भव्य उद्घाटन हजारीबाग के मेयर अरविंद कुमार राणा द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूल की प्रिंसिपल शेख शबनम ने बताया कि यह स्कूल प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए है। खास बात यह है कि नामांकन पूरी तरह फ्री रखा गया है। साथ ही, जो अभिभावक गर्मी की छुट्टी से पहले एडमिशन कराते हैं, उन्हें मासिक फीस में 10% की छूट दी जाएगी और समर कैंप भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिनमें वार्ड 13 के पार्षद विकास यादव, वार्ड 3 के विजय प्रसाद, प्रो. सैय्यद रिजवान, डॉ. ई.एन. सिद्दिकी, आयतुल्ला इरफान, डॉ. इकबाल फारूकी, डॉ. ए. फारूकी और अमीनुल हक प्रमुख रहे। सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के संचालक मो. ताहिर ने बुके देकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नाजिया परवीन, वर्षा कुमारी, मनीषा कुमारी, आरजू और तनीषा ने अहम योगदान दिया। इस नए स्कूल के शुरू होने से इलाके के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

2 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

हजारीबाग में ‘किंडर एन जॉय स्कूल’ का भव्य उद्घाटन मेयर अरविंद कुमार राणा ने किया शुभारंभ, बच्चों के लिए फ्री एडमिशन और समर कैंप की सुविधा हजारीबाग | कोलघाट्टी चौक, मंडई रोड, कोल स्टोरेज के पास स्थित किंडर एन जॉय स्कूल का भव्य उद्घाटन हजारीबाग के मेयर अरविंद कुमार राणा द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूल की प्रिंसिपल शेख शबनम ने बताया कि यह स्कूल प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए है। खास बात यह है कि नामांकन पूरी तरह फ्री रखा गया है। साथ ही, जो अभिभावक गर्मी की छुट्टी से पहले एडमिशन कराते हैं, उन्हें मासिक फीस में 10% की छूट दी जाएगी और समर कैंप भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिनमें वार्ड 13 के पार्षद विकास यादव, वार्ड 3 के विजय प्रसाद, प्रो. सैय्यद रिजवान, डॉ. ई.एन. सिद्दिकी, आयतुल्ला इरफान, डॉ. इकबाल फारूकी, डॉ. ए. फारूकी और अमीनुल हक प्रमुख रहे। सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के संचालक मो. ताहिर ने बुके देकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नाजिया परवीन, वर्षा कुमारी, मनीषा कुमारी, आरजू और तनीषा ने अहम योगदान दिया। इस नए स्कूल के शुरू होने से इलाके के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हर हर महादेव सुप्रभात आप सभी का दीन मंगलमय हो
    1
    हर हर महादेव सुप्रभात आप सभी का दीन मंगलमय हो
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के समीप रांची–पटना मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पदमा ओपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्ग पर आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक लोड था, जिससे आग और तेजी से फैल गई। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
    1
    हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के समीप रांची–पटना मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पदमा ओपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्ग पर आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक लोड था, जिससे आग और तेजी से फैल गई। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण में प्रयुक्त जावा महुआ तथा अन्य उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।
    2
    सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण में प्रयुक्त जावा महुआ तथा अन्य उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    20 hrs ago
  • 20 मिनट का ‘गोल्ड हाइस्ट’!  दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 किलो सोना और लाखों कैश उड़ाकर फरार हुए बदमाश  खबर मन्त्र संवाददाता  बरह | शुक्रवार की दोपहर बरही की सड़कों पर सब कुछ सामान्य था, लेकिन ठीक 3 बजे बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के अंदर ऐसा खेल चल रहा था, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पांच हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बैंक में घुसकर महज 20 मिनट में 5 किलोग्राम सोना (करीब 7 करोड़ रुपये) और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए और हवा हो गए।
    1
    20 मिनट का ‘गोल्ड हाइस्ट’! 
दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 किलो सोना और लाखों कैश उड़ाकर फरार हुए बदमाश 
खबर मन्त्र संवाददाता 
बरह | शुक्रवार की दोपहर बरही की सड़कों पर सब कुछ सामान्य था, लेकिन ठीक 3 बजे बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के अंदर ऐसा खेल चल रहा था, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पांच हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बैंक में घुसकर महज 20 मिनट में 5 किलोग्राम सोना (करीब 7 करोड़ रुपये) और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए और हवा हो गए।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
  • हजारीबाग: अवैध शराब माफियाओं पर दारू पुलिस का प्रहार; छापेमारी में 120 किलो जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में चली कार्रवाई: दारू खारिका में पुलिस ने ध्वस्त की अवैध शराब की भट्ठियां। हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी डेस्क)। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और व्यापार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दारू खारिका इलाके में भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरीक्षक (दारू अंचल) और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दारू खारिका क्षेत्र के जंगली और सुनसान इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर भारी मात्रा में जावा महुआ रखा गया था, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने के लिए किया जाना था। 120 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 120 किलोग्राम अवैध जावा महुआ जब्त किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बरामद सामग्री को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे। कारोबारियों को पुलिस की कड़ी चेतावनी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "पुलिस लगातार सूचनाएं एकत्र कर रही है। अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। ऐसे कारोबारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।" निष्कर्ष: दारू पुलिस की इस सक्रियता से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र में सामाजिक परिवेश और शांति भंग होने का खतरा बना रहता है। रिपोर्ट: न्यूज़ प्रहरी डेस्क।
    4
    हजारीबाग: अवैध शराब माफियाओं पर दारू पुलिस का प्रहार; छापेमारी में 120 किलो जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में चली कार्रवाई: दारू खारिका में पुलिस ने ध्वस्त की अवैध शराब की भट्ठियां।
हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी डेस्क)।
हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और व्यापार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दारू खारिका इलाके में भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी
अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरीक्षक (दारू अंचल) और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दारू खारिका क्षेत्र के जंगली और सुनसान इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर भारी मात्रा में जावा महुआ रखा गया था, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने के लिए किया जाना था।
120 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 120 किलोग्राम अवैध जावा महुआ जब्त किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बरामद सामग्री को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे।
कारोबारियों को पुलिस की कड़ी चेतावनी
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "पुलिस लगातार सूचनाएं एकत्र कर रही है। अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। ऐसे कारोबारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।"
निष्कर्ष:
दारू पुलिस की इस सक्रियता से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र में सामाजिक परिवेश और शांति भंग होने का खतरा बना रहता है।
रिपोर्ट: न्यूज़ प्रहरी डेस्क।
    user_News Prahari
    News Prahari
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Renu Kumari
    1
    Post by Renu Kumari
    user_Renu Kumari
    Renu Kumari
    Alternative medicine practitioner बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झारखंड हजारीबाग के बरही में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 7 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिया। बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे। सभी के हाथों में देशी हथियार थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में लेकर लॉकर खुलवाया। इसके बाद सोना और कैश लेकर फरार हो गए।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक किसी को जानकारी नहीं मिल सकी। जिस आसानी और योजना के साथ यह वारदात हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी पहले से पूरी जानकारी रखते थे और संभवतः अंदरूनी सहयोग भी मिला हो सकता है। गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
    1
    झारखंड हजारीबाग के बरही में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 7 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिया।
बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे। सभी के हाथों में देशी हथियार थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में लेकर लॉकर खुलवाया। इसके बाद सोना और कैश लेकर फरार हो गए।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक किसी को जानकारी नहीं मिल सकी। जिस आसानी और योजना के साथ यह वारदात हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी पहले से पूरी जानकारी रखते थे और संभवतः अंदरूनी सहयोग भी मिला हो सकता है।
गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • 👉 कुछ ही मिनटों में 💰 3 KG सोना (₹5 करोड़) 💵 + ₹4 लाख कैश 👉 सब लेकर फरार! 📍 लोकेशन: बरही, हजारीबाग 🏦 टारगेट: बैंक ऑफ महाराष्ट्र 😨 कर्मचारियों को बनाया बंधक 🔫 बंदूक के दम पर खुलवाई तिजोरी ⚠️ सबसे बड़ा सवाल: इतनी बड़ी लूट… दिनदहाड़े… कैसे? 👮‍♂️ पुलिस अलर्ट, SIT जांच शुरू लेकिन अपराधी अब भी फरार 🚨 💬 आप क्या सोचते हो? 👉 अंदर की मिलीभगत या सिक्योरिटी फेल? 👇 COMMENT करो: 🔥 INSIDE JOB / ❌ SECURITY FAIL 📢 SHARE करो — ये खबर हर किसी तक पहुंचनी चाहिए!
    1
    👉 कुछ ही मिनटों में
💰 3 KG सोना (₹5 करोड़)
💵 + ₹4 लाख कैश
👉 सब लेकर फरार!
📍 लोकेशन: बरही, हजारीबाग
🏦 टारगेट: बैंक ऑफ महाराष्ट्र
😨 कर्मचारियों को बनाया बंधक
🔫 बंदूक के दम पर खुलवाई तिजोरी
⚠️ सबसे बड़ा सवाल:
इतनी बड़ी लूट… दिनदहाड़े… कैसे?
👮‍♂️ पुलिस अलर्ट, SIT जांच शुरू
लेकिन अपराधी अब भी फरार 🚨
💬 आप क्या सोचते हो?
👉 अंदर की मिलीभगत या सिक्योरिटी फेल?
👇 COMMENT करो:
🔥 INSIDE JOB / ❌ SECURITY FAIL
📢 SHARE करो — ये खबर हर किसी तक पहुंचनी चाहिए!
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • हजारीबाग मे पंप बंद बंद की खबर ने लोगो को पैनिक कर दिया की पेट्रोल डीजल नही मिलेगा इससे लोगो ने त्वरित पंप की ओर पेट्रोल डिजल लेने के लिए निकल गए, कुछ पेट्रोल पंप बंद पाये जाने से लोग पैनिक हो गए, मै भी निकल गया सच तक पहुंचने और सही मिला खबर लेकिन कारगिल पेट्रोल पंप लगातार तेल दे रहा है प्रशासन त्वरित पंपो का स्टाक को जांच, ताकि लोगो मे पैनिक का महौल खत्म हो
    1
    हजारीबाग मे पंप बंद बंद की खबर ने लोगो को पैनिक कर दिया की पेट्रोल डीजल नही मिलेगा इससे लोगो ने त्वरित पंप की ओर पेट्रोल डिजल लेने के लिए निकल गए, कुछ पेट्रोल पंप बंद पाये जाने से लोग पैनिक हो गए, मै भी निकल गया सच तक पहुंचने और सही मिला खबर लेकिन कारगिल पेट्रोल पंप लगातार तेल दे रहा है प्रशासन त्वरित पंपो का स्टाक को जांच, ताकि लोगो मे पैनिक का महौल खत्म हो
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.