Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hamari post ka samadhan kiya jaay
Bhupendra Kumar
Hamari post ka samadhan kiya jaay
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bhupendra Kumar1
- यातायात नियमों के उल्लंघन और ओवरस्पीडिंग पर सख्त निगरानी रखने हेतु रायबरेली पुलिस ने शुरू किया इंटरसेप्टर वाहन ऑपरेशन, एसपी ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर लगेगी लगाम, रायबरेली पुलिस ने शुरू किया इंटरसेप्टर वाहन ऑपरेशन रायबरेली आज दिनांक 28.07.2026 को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर यातायात व्यवस्था हेतु रवाना किया गया। हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड एवं अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस है। वाहन में स्थापित रडार प्रणाली चलते वाहनों की गति का सटीक मापन करती है तथा गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान तत्काल कर लेती है। इसके अतिरिक्त इसमें लगे कैमरे लगभग 250 मीटर से 01 किलोमीटर तक की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट को कैप्चर करने में सक्षम हैं, जिससे ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन पाए जाने पर ई-चालान प्रणाली के माध्यम से नियमानुसार चालान की कार्यवाही भी की जाएगी। इस अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन में ब्रीथ एनालाइज़र (Breath Analyzer) भी लगाया गया है, जिसके माध्यम से वाहन चालकों की शराब पीकर वाहन चलाने की प्रभावी जांच की जा सकेगी, साथ ही यह वाहन रॉन्ग साइड (Wrong Side) वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी तकनीकी माध्यम से निगरानी रखते हुए नियमानुसार ई-चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।1
- रायबरेली के महराजगंज स्थित राजा चंद्र चूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज की अव्यवस्थाओं से नाराज़ दर्जनों छात्र सोमवार को तहसील पहुंच गए और तहसीलदार मंजुला मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की रायबरेली के महराजगंज स्थित राजा चंद्र चूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज की अव्यवस्थाओं से नाराज़ दर्जनों छात्र सोमवार को तहसील पहुंच गए और तहसीलदार मंजुला मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने विद्यालय में जलभराव, खराब पेयजल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विज्ञान की नियमित कक्षाएं न चलने के आरोप लगाए। साथ ही प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। तहसीलदार ने छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।2
- कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया। मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा... #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया। मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा... #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur1
- सलोन, रायबरेली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम विवेक राजपूत को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने गरीब बस्तियों के लिए आए सोलर पंपों को अपने निजी प्रतिष्ठानों, व्यक्तिगत उपयोग की भूमि, निजी ईंट भट्ठे और रिश्तेदारों के यहां स्थापित करा दिया। यह न सिर्फ बड़ी अनियमितता है, बल्कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का दुरुपयोग भी है। इसके अलावा, सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई गई इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और निम्न स्तर के निर्माण का आरोप लगाया। विभिन्न गांवों में लगाई गई सीमेंटेड कुर्सियां और बेंच भी बहुत निम्न स्तर की बताई गई हैं। सदस्यों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत के नाम पर खोलकर गायब कर दिया गया है। उन्होंने इन सभी विषयों पर निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मनीष कौशल, विजय बहादुर, रामेंद्र प्रताप यादव, सोनू शुक्ला, राहुल पासी, संदीप कुमार, भोलेंद्र शुक्ल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।1
- रायबरेली के शहीद स्मारक प्रांगण में सोमवार सुबह मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला योग साधिकाओं सुमन, रश्मि, माया, शिवांशी, सुनैना और पूनम द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद भारत लाल ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित योग साधकों, महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 'डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह, योग शिक्षक अनूप शर्मा, भारत लाल, राकेश, अरविंद, दिनेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में योग साधक, महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- Hamari post ka samadhan kiya jaay1
- रायबरेली: 'कलयुगी बहू' ने बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल रायबरेली l उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेदुरामऊ गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से घसीटते और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर, यह महिला बुजुर्ग महिला की बहू है l वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 'कलयुगी बहू' अपनी सास को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित कर रही है। वह बुजुर्ग महिला को जमीन पर घसीट रही है और उसके साथ मारपीट कर रही है। इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और आरोपी बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस अक्सर वीडियो के आधार पर संज्ञान लेती है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करती है। घरेलू हिंसा और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के ऐसे मामले समाज में चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाएंगे।1