केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ0 मृदुल त्रिपाठी प्रतिष्ठित ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी ट्रैवल ग्रांट के लिए चयनित *अंतराष्ट्रीय पैक्स सम्मेलन में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के युवा चिकित्सकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां: डॉ0 सूर्यकान्त* *केजीएमयू की कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई*. लखनऊ, 25 अगस्त 2026। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ0 मृदुल त्रिपाठी (जूनियर रेज़िडेंट -तृतीय वर्ष) को ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी (बी.टी.एस) ट्रैवल ग्रांट के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 9वीं वार्षिक पैक्स 2026 अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में प्राप्त हुआ है। सांस के रोगों पर आधारित यह अंतराष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ है। पैक्स श्वसन रोगों के क्षेत्र में देश-विदेश के विशेषज्ञों का एक प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मेलन है, इसमें पल्मोनरी मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, एलर्जी, अस्थमा, टीबी, स्लीप मेडिसिन और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी जैसे विषयों पर नवीनतम शोध, दिशा-निर्देश और तकनीकी प्रगति साझा की जाती है। यह मंच युवा चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को अपने कार्य को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से संवाद का अवसर प्रदान करता है। पैक्स 2026 में देश-विदेश से आये सैकड़ों शोध-पत्रों में से पाँच सर्वोच्च पुरस्कार अत्यंत प्रतिस्पर्धी माने जाते हैं। इनमें से सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के रूप में ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी (बी.टी.एस) ट्रैवल ग्रांट प्रदान किया जाता है। ट्रैवल ग्रांट एक वित्तीय सहायता है, जो शोधकर्ता या छात्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने और अपना शोध प्रस्तुत करने हेतु प्रदान की जाती है। इसमें ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पंजीकरण, यात्रा तथा रहने आदि के लिए अनुदान पैक्स फाउंडेशन द्वारा डॉ0 मृदुल त्रिपाठी को प्रदान किया जायेगा। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नवम्बर 2027 में लंदन यूके में प्रस्तावित है। डॉ0 मृदुल त्रिपाठी को यह उपलब्धि उनके शोध प्रस्तुतीकरण “हाइपरकैपनिक रेस्पिरेटरी फेलियर के साथ भर्ती मरीजों में नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन के फेल होने के लिए जिम्मेदार कारणों पर शोध” विषय पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की गई। यह अध्ययन गंभीर सांस रोगियों के उपचार में नये दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है और गहन चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं है, बल्कि विभाग की सामूहिक मेहनत और टीमवर्क का प्रतीक है। उन्होंने विभागाध्यक्ष प्रो0 सूर्यकान्त तथा विभाग के सभी चिकित्सा शिक्षको, सहकर्मी रेज़िडेंट्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग और समर्पण के बिना यह शोध संभव नहीं हो पाता। इसी कान्फ्रेंस में विभाग के डॉ0 तुषार सरीन ने पैक्स 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आयोजित ’‘स्मार्टर माइंड्स कॉम्पटीशन’’ में ’’नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान’’ प्राप्त कर रू 10,000 की पुरस्कार राशि हासिल की। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने सम्मेलन में उनकी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही, डॉ. तुषार सरीन ’’पोस्टर प्रेजेंटेशन’’ में भी विन्नर रहें। उनके पोस्टर की गुणवत्ता एवं विषयवस्तु से प्रभावित होकर पैक्स 2026 के आयोजकों द्वारा उनके पोस्टर को ’’पैक्स जर्नल में प्रकाशित करने का अवसर’’ प्रदान किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ0 सूर्यकान्त ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल डॉ0 मृदुल त्रिपाठी एवं डॉ0 तुषार सरीन के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और रोगी देखभाल में निरंतर प्रगति का भी प्रतीक है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो0 सोनिया नित्यानंद ने भी डॉ0 मृदुल त्रिपाठी एवं डॉ0 तुषार सरीन तथा विभाग को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। डॉ0 सूर्यकान्त ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए ट्रैवल ग्रांट विभाग के अन्य प्रतिभाशाली युवा चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं जैसे ’’डॉ0 अंकित भाटिया, डॉ0 आनंद कुमार मौर्य, डॉ0 रजनीकांत शुक्ला, डॉ0 अभिषेक दुबे तथा डॉ0 सीमा सिंह एवं पिछले वर्ष ही डा0 शुभम शुक्ला’’ को प्रदान की जा चुकी है। यह परंपरा विभाग की समृद्ध शैक्षणिक संस्कृति और निरंतर शोध उत्कृष्टता को दर्शाती है, जहाँ से लगातार युवा चिकित्सक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि पिछले 15 वर्षों से डा0 सूर्यकान्त विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभाग को अंतराष्ट्रीय पहचान मिली है, 20 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर्स चिकित्सा शिक्षक बने हैं तथा 10 से अधिक एम.डी. उत्तीर्ण छात्रों को डी.एम. पल्मोनरी मेडिसिन में प्रवेश मिला है।

- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.1
- ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार1
- ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा1
- आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री1
- खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं। वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।1
- औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।1
- नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षिका समेत दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिंड।देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा रोड पर सुबह खेत से अचानक निकली नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर गली नंबर-6 निवासी 58 वर्षीय कमलेश शर्मा और वीरेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका आरती पुत्री राजेश सिंह कुशवाह सोमवार सुबह लहरौली स्थित सरकारी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। करीब 9:30 बजे मानपुरा रोड स्थित पदम रिसॉर्ट के पास अचानक खेत से नीलगाय सड़क पर आ गई। और बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर बैठे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।1