Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, एक के पैर में लगी गोली पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस किए बरामद पूछताछ में कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली
Journalist Amit nautiyal
देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, एक के पैर में लगी गोली पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस किए बरामद पूछताछ में कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली
More news from Uttarakhand and nearby areas
- देहरादून में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल देहरादून में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल2
- श्रीनगर में नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन श्रीनगर में नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर आगमन पर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग उमड़े रहे। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। श्रीनगर दौरे पर मुख्यमंत्री ने नगरवासियों को लगभग 9.35 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। वहीं, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की। श्रीनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, विधायक भरत चौधरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, महापौर आरती भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर जूनियर दिल्ली स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता गुसाईं के साथ आए 10 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को डीक्राफ्ट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें प्रोत्साहित किया। सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किया। साथ ही 51 पर्यावरण मित्र महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की। इस पहल के माध्यम से महिला समूहों की आजीविका को प्रोत्साहन देने के साथ स्वच्छता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही महिलाओं के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने का प्रयास किया गया। श्रीनगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए नगर में करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा फिर शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल स्वच्छ एवं हरित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण सुविधा, स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पार्क), सड़क एवं नाली निर्माण, लक्ष्मीनारायण पार्क, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से नगर की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।2
- 🏆 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026: देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन The Aman Times | देहरादून 🏆 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026: देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन देहरादून में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी उत्तराखंड-2026 (खेल महाकुंभ) का भव्य समापन हुआ। जिला देहरादून ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खेल महाकुंभ के दसवें संस्करण में 3.35 लाख से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से 11.30 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने मेडल विजेता खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी दोहराई। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर से चयनित 662 खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान मलखंभ और योग के शानदार प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री1
- उत्तरकाशी. केदारताल ट्रेक पर फँसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभियान तेज: 4 सदस्य सुरक्षित मिले, बाकी की तलाश जारी. केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम, ग्लेशियर और भारी बर्फबारी के कारण फँसे ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान को तेज कर दिया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुए थे। इनकी वापसी 29 अक्टूबर को तय थी, लेकिन रास्ते में ग्लेशियर और बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वे समय पर नहीं लौट सके। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी से संपर्क होने पर ट्रेकर्स ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की बात कही थी और मदद की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। 30 अक्टूबर को एजेंसी के माध्यम से मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद 31 अक्टूबर की सुबह उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय एनडीआरएफ (NDRF) टीम, एसडीआरएफ (SDRF) के 6 जवान, वन विभाग के 2 और ट्रेकिंग एजेंसी के 7 सदस्य रेस्क्यू के लिए गंगोत्री से रवाना किए गए। गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के आरओ (RO) से मिली ताजा सूचना के मुताबिक, कच्ची ढांग के आसपास 3 पोर्टर और 1 कुक सहित कुल 4 व्यक्ति सुरक्षित मिल गए हैं। वहीं, शेष 8 व्यक्ति भोजखड़क से आगे हिमस्खलन (Avalanche) के कारण फँसे हुए हैं। हिमस्खलन से मार्ग बाधित होने के कारण रेस्क्यू टीमों को आगे बढ़ने में कुछ कठिनाई हो रही है, लेकिन टीमें लगातार संपर्क साधते हुए आगे बढ़ रही हैं। प्रशासन द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देने और सभी को सुरक्षित निकालने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर की मांग के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित टीमों को आपसी तालमेल बनाकर जल्द से जल्द सभी फँसे हुए लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के कड़े निर्देश दिए हैं।2
- Gyanesh Kumar ji, this is a warning. You may have immunity today, but you will not have impunity forever. Every person complicit in vote chori and the destruction of our democracy will be held accountable. The Constitution will prevail.1
- श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हो गए श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर में कर्मचारी के पद पर रहे विभाग के कर्मचारी श्री भंवर सिंह ने अपनी लंबी और साहनी सेवाओं के पश्चात दिनांक 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत हो गए उनके विदाई के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए वन विभाग द्वारा एक विदाई सह भोज का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पत्रकार बंधु वन विभाग कर्मचारी अन्य उपस्थित रहे1
- देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, एक के पैर में लगी गोली पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस किए बरामद पूछताछ में कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली1
- उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी। आज दिनांक 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार चुंगी बड़ेथी में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली, मुख्यालय से HC कुलदीप सिंह के हमराह एक सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था तथा बाहर निकलने में असमर्थ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम द्वारा विशेष रेस्क्यू तकनीकों एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के उपरांत चालक को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।4