बखरी बाजार स्थित किराना दुकान में ग्राहक बनकर घुसे युवक ने उड़ाए 15 हजार रुपये बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी बाजार स्थित एक किराना दुकान में ग्राहक बनकर घुसे एक युवक द्वारा गल्ला से लगभग 15 हजार रुपये चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। घटना के संबंध में सलौना निवासी दुकानदार उपेंद्र साहू ने बताया कि एक युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया। इसी दौरान उसने धोखे से गद्दी पर रखी चाबी उठा ली और मौका पाकर गल्ला खोलकर उसमें रखे करीब पन्द्रह हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह चुपचाप दुकान से निकल गया। दुकानदार के अनुसार, घटना की जानकारी तब हुई जब गल्ला चेक किया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध युवक दुकान में आते-जाते दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने ऐसे घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- #बेगूसराय कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी! जिला जज को फिर आया मेल, दूसरी बार मची अफरातफरी #Begusarai मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें l1
- लोहियानगर थाना की पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में बताया गया कि लोहियानगर में चोरी की घटना हुई थी, इसमें संलिप्त जीतो पासवान एवं सूरज ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एसपी ने बताया कि बेगूसराय जिले में कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.1
- पटना और बेगूसराय सिविल कोर्ट को मेल के जरिए जज को मिला धमकी. प्रशासन पूरे कोर्ट परिसर को डॉग और बम रिबूट मशीन से जांच किया गया. बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने4
- Post by Focus Bihar News1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा समस्तीपुर जिला के उजियारपुर वार्ड संख्या 4 से यौन अपराध के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- बिहार के लड़कों का क्या हाल बना दिया है नीतीश और मोदी ने1
- बेगूसराय में हथियार के साथ वीडियो वायरल मामले में अभियुक्त ने आत्मसमर्पण किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बछवारा थाना अंतर्गत हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में सुधांशु कुमार ने पुलिस दविश के कारण 01 देशी कट्टा के साथ थाना में आत्मसर्मपण किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1