जिला स्तरीय बैठक में गूंजा विकास का संकल्प, विधायक रोमी साहनी के पहुंचने से दिखा उत्साहपूर्ण माहौल संवाददाता आनंद गोस्वामी जिला स्तरीय बैठक में गूंजा विकास का संकल्प, विधायक रोमी साहनी के पहुंचने से दिखा उत्साहपूर्ण माहौल संवाददाता आनंद गोस्वामी दृष्टि’ बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा कराने पर जोर लखीमपुर खीरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक “दृष्टि” में पलिया विधायक रोमी साहनी के पहुंचने पर माहौल उत्साह और प्रसन्नता से भर उठा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक रोमी साहनी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने की है, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। विधायक ने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी योजना को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसका वास्तविक लाभ जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक रोमी साहनी ने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र और जनपद के विकास को नई गति देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य जनपद में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उन्हें प्रभावी, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा में पूरा कराना रहा।
जिला स्तरीय बैठक में गूंजा विकास का संकल्प, विधायक रोमी साहनी के पहुंचने से दिखा उत्साहपूर्ण माहौल संवाददाता आनंद गोस्वामी जिला स्तरीय बैठक में गूंजा विकास का संकल्प, विधायक रोमी साहनी के पहुंचने से दिखा उत्साहपूर्ण माहौल संवाददाता आनंद गोस्वामी दृष्टि’ बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा कराने पर जोर लखीमपुर खीरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक “दृष्टि” में पलिया विधायक
रोमी साहनी के पहुंचने पर माहौल उत्साह और प्रसन्नता से भर उठा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक रोमी साहनी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा विकास योजनाओं
का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने की है, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। विधायक ने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी योजना को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसका वास्तविक लाभ जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक
के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक रोमी साहनी ने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र और जनपद के विकास को नई गति देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य जनपद में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उन्हें प्रभावी, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा में पूरा कराना रहा।
- रक्षाबंधन से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता, बोले—सूरज की सुरक्षित बरामदगी तक हरसंभव प्रयास जारी रहेगा रक्षाबंधन से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता, बोले—सूरज की सुरक्षित बरामदगी तक हरसंभव प्रयास जारी रहेगा संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां (लखीमपुर खीरी) टेहरा शहरी निवासी लापता सूरज कुमार के परिवार की पीड़ा और चिंता के बीच समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि गुप्ता उसके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पत्नी और मां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के पर्व से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता ने राशन सामग्री, मिठाई, राखी तथा नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को अकेला न समझें और उनकी हरसंभव सहायता के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। रवि गुप्ता ने कहा कि “पलिया विधानसभा क्षेत्र के लोग मेरे अपने परिवार की तरह हैं। मैं कोई बाहरी नहीं, बल्कि इस क्षेत्र का बेटा हूं। संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे।” उन्होंने कहा कि लापता सूरज की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि सूरज की तलाश और उसकी सुरक्षित बरामदगी को लेकर प्रशासन के स्तर पर लगातार प्रयास किए जाने चाहिए और इस मामले में वह भी अपनी ओर से पूरी मदद करेंगे। रक्षाबंधन से पहले मिली इस सहायता से भावुक हुआ परिवार, वहीं रवि गुप्ता के सहयोग से परिजनों को कठिन समय में संबल मिला। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और उनकी सहायता करने के इस प्रयास की सराहना की।3
- जिलेभर में रही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम, चारों तरफ रोशनी से जगमगाया शहर।। 12 रबी उल अव्वल के मौके पर शहरों को सजाया गया और हर क्षेत्र में रोशनी देखने को मिली।।1
- नेपाल में भोटेकोशी नदी का तांडव, भीषण बाढ़ में 291 विदेशी लापता, 105 भारतीय शामिल नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड, 7 की मौत; 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी नागरिक लापता नेपाल में कुदरत का कहर! भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, सैकड़ों लोग लापता कैलाश मानसरोवर यात्रा पर संकट! नेपाल बाढ़ में करीब 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़, पुल-सड़कें बहीं; भारतीय यात्रियों को लेकर बढ़ी चिंता भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से तबाही, 7 की मौत; सैकड़ों लोगों से संपर्क टूटा1
- गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।* गोला के मुख्य विकास चौराहे पर दोपहर 2 बजे से भीषण जाम *ब्रेकिंग - गोला गोकर्णनाथ* *विकास चौराहे पर 2 बजे से लगा भीषण जाम, एक दीवान के भरोसे केवल विकास चौराहा* *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।* गोला के मुख्य विकास चौराहे पर दोपहर 2 बजे से भीषण जाम लगा हुआ है। *बांकेगंज रोड से संवाददाता लियाकत अली* के अनुसार, जाम अभी तक नहीं खुला है और जाम निकलवाने वाला कोई नहीं है। मौके पर केवल विजय पटेल दीवान ही मौजूद हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को देखने के लिए सिंगल दीवान के अलावा कोई नहीं चढ़ा है। रक्षाबंधन और सावन मेले की भीड़ के कारण लोग जाम में फंसे हुए हैं और उनका हाल बेहाल है।1
- स्वच्छ भारत मिशन अभियान की खुली पोल1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मां. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत 107 Startups को हम विभिन्न प्रोत्साहनों से जोड़ रहे हैं। साथ ही, 9 Incubators को भी प्रोत्साहन का लाभमिल रहा है। आज इसी पॉलिसी के अंतर्गत हम 12 नए Incubators को भी मान्यता प्रदान कर रहे हैं।1
- नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ के बाद तबाही का भयावह मंजर सामने आया है। चारों तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा Nepal Flood — है और कई इमारतें पूरी तरह बह गई हैं। हालात देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इस मलबे के नीचे कितनी जिंदगियां दबी होंगी, जो समय रहते बाहर नहीं निकल पाईं। रसुवा में हुई इस भीषण तबाही का दृश्य उत्तराखंड के धराली हादसे की याद दिला रहा है।1
- अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नातिया कलाम अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नातिया कलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी लखीमपुर खीरी एंकर लखीमपुर खीरी जिले में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शानो-शौकत, अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस मुबारक मौके पर पलिया तहसील सहित विभिन्न कस्बे की जामा मस्जिद, राजा मस्जिद, नूरी मस्जिद और गौसिया मस्जिद सहित विभिन्न मदरसों व मस्जिदों से जुलूस का आगाज किया गया। जुलूस की अगुवाई ईद मिलादुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों व उलमा-ए-किराम द्वारा की गई। जुलूस के दौरान "आका की आमद मरहबा" के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। यह जुलूस पलिया के बस अड्डा रोड, स्टेशन रोड, चौकी चौराहा, माल गोदाम रोड और नगरपालिका रोड से होते हुए अपने निर्धारित स्थानों पर जाकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते अकीदतमंदों द्वारा नातिया कलाम और तकबीरों की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में शामिल लोग हाथों में हरे परचम थामे हजरत मोहम्मद साहब के बताए भाईचारे, अमन और इंसानियत के पैगाम को आम करते नजर आए। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जुलूस कमेटी के लोगों जुलूस का भव्य स्वागत किया गया और अकीदतमंदों के लिए लंगर व तबर्रुक का माकूल इंतजाम रहा। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार और थाना प्रभारी शिव बाबू सरोज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। जुलूस मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे। जुलूस पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसके अंत में मुल्क की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।4