Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम असदनगर में घर के पास जमा कचरे एवं गंदगी से हो रही संवाददाता अंकुश यादव ग्राम असदनगर में हमारे घर के पास काफी समय से कचरा जमा हुआ है। कचरा पड़े रहने के कारण आसपास बहुत गंदगी एवं दुर्गंध हो रही है। इससे घर में रहने वाले लोगों तथा आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के कारण मक्खी-मच्छर भी बढ़ रहे हैं तथा बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया उक्त स्थान से कचरा जल्द से जल्द हटवाकर साफ-सफाई एवं नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने की कृपा करें।
Ankush yadav
ग्राम असदनगर में घर के पास जमा कचरे एवं गंदगी से हो रही संवाददाता अंकुश यादव ग्राम असदनगर में हमारे घर के पास काफी समय से कचरा जमा हुआ है। कचरा पड़े रहने के कारण आसपास बहुत गंदगी एवं दुर्गंध हो रही है। इससे घर में रहने वाले लोगों तथा आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के कारण मक्खी-मच्छर भी बढ़ रहे हैं तथा बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया उक्त स्थान से कचरा जल्द से जल्द हटवाकर साफ-सफाई एवं नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने की कृपा करें।
More news from मीरगंज and nearby areas
- अफीम की बड़ी खेप... बाइक पर सवार तस्कर... और पुलिस की चेकिंग में खुल गया पूरा खेल। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और ANTF यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।1
- असद नगर में नालियों की हालत गंभीर, गाड़ियों के फिसलने का खतरासंवाददाता: आयुष मिश असद नगर। असद नगर में नालियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से फिसलन की समस्या बढ़ गई है। इससे बाइक और अन्य गाड़ियों से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर फिसलन के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नालियों का जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराया जाए, ताकि जलभराव और फिसलन की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।1
- बरेली में पुलिस और ANTF का बड़ा धमाका: 6 किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार। बरेली में पुलिस और ANTF का बड़ा धमाका: 6 किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार बरेली: थाना भमोरा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद अफीम की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। SP साउथ अंशिका वर्मा का बयान मामले की जानकारी देते हुए एसपी साउथ श्रीमती अंशिका वर्मा ने बताया कि नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ANTF और स्थानीय पुलिस लगातार इंटेलिजेंस इनपुट पर काम कर रही थी। इसी क्रम में भमोरा थाना क्षेत्र से अभियुक्त को रंगे हाथों दबोचा गया। "अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।" — अंशिका वर्मा, SP साउथ, बरेली मुख्य बिंदु: बरामदगी: 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम। कार्रवाई: थाना भमोरा पुलिस और ANTF बरेली की संयुक्त टीम। आगे की कार्रवाई: अभियुक्त को जेल भेजने के साथ-साथ सप्लाई चेन और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच शुरू।1
- ग्राम असदनगर में घरों के आसपास पेड़ों के कारण बढ़ी परेशानी संवाददाता रवि यादव ग्राम असदनगर में घरों के आसपास करीब पाँच मीटर के दायरे में लिपसिट (यूकेलिप्टस) के पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों के आसपास पशु-पक्षियों का भी आवागमन बना रहता है, जिसके कारण वहां कचरा और गंदगी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के बेहद पास पेड़ होने और आसपास साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर साफ-सफाई और समस्या के उचित समाधान की मांग की है।1
- ग्राम असदनगर में घर के पास जमा कचरे एवं गंदगी से हो रही संवाददाता अंकुश यादव ग्राम असदनगर में हमारे घर के पास काफी समय से कचरा जमा हुआ है। कचरा पड़े रहने के कारण आसपास बहुत गंदगी एवं दुर्गंध हो रही है। इससे घर में रहने वाले लोगों तथा आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के कारण मक्खी-मच्छर भी बढ़ रहे हैं तथा बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया उक्त स्थान से कचरा जल्द से जल्द हटवाकर साफ-सफाई एवं नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने की कृपा करें।1
- भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 की रात करीब 9:22 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भोजू सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हाईवे किनारे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान जाहिद उर्फ अण्ड पुत्र अली अहमद उर्फ भरू, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, थाना भोजीपुरा तथा अनवर अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर-5 धौराटांडा, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जाहिद उर्फ अण्ड के कब्जे से 202 ग्राम और अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के कब्जे से 175 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम हाईवे पर एक ट्रक वाले से खरीदी थी। पुलिस नोट के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। हालांकि ट्रक चालक के नाम-पते की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद उर्फ अण्ड के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के खिलाफ भी वर्ष 2019 का एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, प्रवीण कुमार और दवनीत कुमार शामिल रहे।2
- बहेडी विधानसभा का गांव इस्लाम नगर गौटीया बना तालाब विधायक अताउर रहमान के नगर क्षेत्र का गांव इस्लाम नगर गौटीया राजनीति की भेट चडा 35 वर्ष से सडक के इन्तेज़ार मे 2027 मे क्या किस्मत बदलेगी *तालाब बनी सड़क, पानी में होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण* *रिछा संवाददाता* *रिछा/* रिछा स्टेशन क्षेत्र के इस्लाम नगर गौटिया, मंजरा शाहपुर डाडी में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।हाइवे से सटा गांव होने के बाद भी सरकारी सुविधाओं से बनचित है गांव अभी कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन मिंया ने बहेड़ी एसडीएम को अवगत कराया था उसके वावजूद भी गांव के हालत जस के त बात है अगर समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो किसान यूनियन धरना करने को वाधित होगी ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस मंजरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। आज हालत यह है कि गांव के लोग, स्कूली बच्चे और महिलाएं रोजाना पानी तथा कीचड़ में होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाइक, साइकिल तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फिसलन से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी भराव और पक्के निर्माण की मांग की है।1
- ई-रिक्शा बुक करो… चालक को शराब पिलाओ… और सुनसान जगह पर छोड़कर रिक्शा लेकर फरार हो जाओ। बरेली में चोरी के इस तरीके का पुलिस ने खुलासा किया है। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। कैंट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम, दिनेश और अंकित ठाकुर के रूप में हुई है।1