logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केकड़ी की राजनीति में ऐक बार फिर बड़ा उलटफेर, क्या होंगे चुनावी समीकरण। केकड़ी। निकाय चुनाव से पहले केकड़ी की सियासत में फिर बड़ा उलटफेर हुआ। अनिल मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब पूर्व पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का ‘कमल’ थाम लिया। साहू के भाजपा में जाने से निकाय चुनाव के समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

1 hr ago
user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago
3549ea41-bcd8-462a-9b07-6158474aa38a

केकड़ी की राजनीति में ऐक बार फिर बड़ा उलटफेर, क्या होंगे चुनावी समीकरण। केकड़ी। निकाय चुनाव से पहले केकड़ी की सियासत में फिर बड़ा उलटफेर हुआ। अनिल मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब पूर्व पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का ‘कमल’ थाम लिया। साहू के भाजपा में जाने से निकाय चुनाव के समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नासिरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम: गूंजे नारे-ए-रसालत, अकीदत के साथ निकला भव्य जलसा* *मदरसे के बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, जामा मस्जिद में कुरानखानी व तब्बरुख का आयोजन, शाम को महफिल-ए-मिलाद का होगा आयोजन* नासिरदा(के एम कुरेशी)जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नासिरदा कस्बे में हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण जलसे का आयोजन किया गया। पूरे कस्बे में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने को मिला। जलसा बावड़ी वाले बाबा स्थान से रवाना होकर कुरैशी मोहल्ला, बस स्टैंड, सदर बाजार, पानी की टंकी, कचहरी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा। जलसे में मदरसे के बच्चे-बच्चियां, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों के हाथों में इस्लामी झंडे, तख्तियां और बैनर थे तथा वे बुलंद आवाज में हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में लोगों ने जलसे का स्वागत किया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जामा मस्जिद पहुंचने पर कुरानखानी का आयोजन किया गया, जिसमें देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद उपस्थित लोगों में तब्बरुख वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में रात्रि 8 बजे महफिल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नातख्वां और उलेमा हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत और शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने नासिरदा में धार्मिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    नासिरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम: गूंजे नारे-ए-रसालत, अकीदत के साथ निकला भव्य जलसा*

*मदरसे के बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, जामा मस्जिद में कुरानखानी व तब्बरुख का आयोजन, शाम को महफिल-ए-मिलाद का होगा आयोजन*
नासिरदा(के एम कुरेशी)जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नासिरदा कस्बे में हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण जलसे का आयोजन किया गया। पूरे कस्बे में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने को मिला। जलसा बावड़ी वाले बाबा स्थान से रवाना होकर कुरैशी मोहल्ला, बस स्टैंड, सदर बाजार, पानी की टंकी, कचहरी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा।
जलसे में मदरसे के बच्चे-बच्चियां, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों के हाथों में इस्लामी झंडे, तख्तियां और बैनर थे तथा वे बुलंद आवाज में हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में लोगों ने जलसे का स्वागत किया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
जामा मस्जिद पहुंचने पर कुरानखानी का आयोजन किया गया, जिसमें देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद उपस्थित लोगों में तब्बरुख वितरित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में रात्रि 8 बजे महफिल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नातख्वां और उलेमा हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत और शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने नासिरदा में धार्मिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी बबूल कटने से मिलेगी राहगीरों को राहत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शीघ्र कार्रवाई की मांग दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में इन दिनों सड़क किनारे उगे बबूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पनवाड़ बस स्टैंड से चांदली रोड तक सड़क के दोनों ओर बबूल की झाड़ियां फैल जाने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग देवली को बूंदी जिले के नैनवां एवं गोठड़ा सहित आसपास के कई गांवों से जोड़ता है। चांदली, गोपालपुरा, पगारा, बेनपा, राजकोट, सीतापुरा, रुणीजा सहित कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में बबूल की झाड़ियां तेजी से बढ़ने के कारण सड़क के किनारे तक फैल गई हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों तथा पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हो रही है। धार्मिक यात्राओं व स्कूली वाहनों को भी खतरा ग्रामीण सुरेश कुमार, लोकेश मीणा, यादराम माली, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश, महावीर, बाबूलाल आदि ने बताया कि इसी मार्ग से बाबा रामदेव, चांदली स्थित हिंगलाज माताजी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राएं भी गुजरती हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों को लेकर आने-जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली बबूल की झाड़ियों से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि बबूल की टहनियां सड़क पर आने के कारण सामने से आने वाले वाहन को रास्ता देने में भी परेशानी होती है। विशेषकर रात के समय तथा बरसात के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र बबूल कटवाकर सड़क को सुगम बनाने की मांग की है। मालियों के दरवाजे से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर भी समस्या इसी प्रकार पनवाड़ में मालियों के दरवाजे से मालियों के श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बबूल की झाड़ियां काफी फैल गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या से ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बबूल कटवाने की कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द झाड़ियां हटवाकर राहत प्रदान करने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता मोजीराम ने बताया कि सड़क किनारे उगे बबूलों को जल्द ही कटवाया जाएगा, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। वहीं ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि बहुत जल्द जेसीबी लगवाकर बबूल कटवाए जाएंगे और लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
    1
    पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी
पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी
बबूल कटने से मिलेगी राहगीरों को राहत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शीघ्र कार्रवाई की मांग
दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में इन दिनों सड़क किनारे उगे बबूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पनवाड़ बस स्टैंड से चांदली रोड तक सड़क के दोनों ओर बबूल की झाड़ियां फैल जाने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग देवली को बूंदी जिले के नैनवां एवं गोठड़ा सहित आसपास के कई गांवों से जोड़ता है। चांदली, गोपालपुरा, पगारा, बेनपा, राजकोट, सीतापुरा, रुणीजा सहित कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में बबूल की झाड़ियां तेजी से बढ़ने के कारण सड़क के किनारे तक फैल गई हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों तथा पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हो रही है।
धार्मिक यात्राओं व स्कूली वाहनों को भी खतरा
ग्रामीण सुरेश कुमार, लोकेश मीणा, यादराम माली, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश, महावीर, बाबूलाल आदि ने बताया कि इसी मार्ग से बाबा रामदेव, चांदली स्थित हिंगलाज माताजी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राएं भी गुजरती हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों को लेकर आने-जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली बबूल की झाड़ियों से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बबूल की टहनियां सड़क पर आने के कारण सामने से आने वाले वाहन को रास्ता देने में भी परेशानी होती है। विशेषकर रात के समय तथा बरसात के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र बबूल कटवाकर सड़क को सुगम बनाने की मांग की है।
मालियों के दरवाजे से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर भी समस्या
इसी प्रकार पनवाड़ में मालियों के दरवाजे से मालियों के श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बबूल की झाड़ियां काफी फैल गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या से ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बबूल कटवाने की कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द झाड़ियां हटवाकर राहत प्रदान करने की मांग की है।
अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता मोजीराम ने बताया कि सड़क किनारे उगे बबूलों को जल्द ही कटवाया जाएगा, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो।
वहीं ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि बहुत जल्द जेसीबी लगवाकर बबूल कटवाए जाएंगे और लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
    1
    नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लोहरवाड़ा में कोटा रोड की बदहाली, शिकायत पर गड्ढों में गिट्टी डालकर खानापूर्ति, अब धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान लोहरवाड़ा। कोटा रोड की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर महज खानापूर्ति कर दी गई। स्थायी मरम्मत के बजाय गड्ढों में डाली गई यही गिट्टी अब ग्रामीणों और दुकानदारों के लिए नई परेशानी बन गई है। सड़क से वाहनों के गुजरते ही दिनभर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों और दुकानदारों का जीना दुश्वार हो गया है। धूल से राहत पाने के लिए ग्रामीणों द्वारा गिट्टी पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है, लेकिन पानी सूखते ही कुछ देर बाद फिर से सड़क पर धूल का गुबार उठने लगता है। सरपंच प्रतिनिधि नंदकिशोर माली ने ग्रामीणों की परेशानी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद गड्ढों में गिट्टी तो डाली गई, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब वाहनों के आवागमन के दौरान गिट्टी से धूल उड़ने के कारण ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे, लेकिन अब गड्ढों में डाली गई गिट्टी और उससे उड़ने वाली धूल भी हादसों का कारण बन रही है। धूल के कारण वाहन चालकों को सड़क साफ दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। गड्ढों में गिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति के बाद अब वही गिट्टी धूल का गुबार बनकर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खानापूर्ति के बजाय सड़क की स्थायी रूप से मरम्मत करवाई जाए और नियमित पानी का छिड़काव कराकर धूल की समस्या से निजात दिलाई जाए।
    1
    लोहरवाड़ा में कोटा रोड की बदहाली, शिकायत पर गड्ढों में गिट्टी डालकर खानापूर्ति, अब धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान
लोहरवाड़ा। कोटा रोड की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर महज खानापूर्ति कर दी गई। स्थायी मरम्मत के बजाय गड्ढों में डाली गई यही गिट्टी अब ग्रामीणों और दुकानदारों के लिए नई परेशानी बन गई है।
सड़क से वाहनों के गुजरते ही दिनभर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों और दुकानदारों का जीना दुश्वार हो गया है। धूल से राहत पाने के लिए ग्रामीणों द्वारा गिट्टी पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है, लेकिन पानी सूखते ही कुछ देर बाद फिर से सड़क पर धूल का गुबार उठने लगता है।
सरपंच प्रतिनिधि नंदकिशोर माली ने ग्रामीणों की परेशानी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद गड्ढों में गिट्टी तो डाली गई, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब वाहनों के आवागमन के दौरान गिट्टी से धूल उड़ने के कारण ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे, लेकिन अब गड्ढों में डाली गई गिट्टी और उससे उड़ने वाली धूल भी हादसों का कारण बन रही है। धूल के कारण वाहन चालकों को सड़क साफ दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। गड्ढों में गिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति के बाद अब वही गिट्टी धूल का गुबार बनकर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खानापूर्ति के बजाय सड़क की स्थायी रूप से मरम्मत करवाई जाए और नियमित पानी का छिड़काव कराकर धूल की समस्या से निजात दिलाई जाए।
    user_Kamlesh udai
    Kamlesh udai
    Local News Reporter नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 25 पिलग्रिम सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है। मतलब इनसे संपर्क कट गया है। हेलिकॉप्टरों ने 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट बह गए हैं। #latestnews #hindinews #viralreels #nepal #news
    1
    नेपाल में बाढ़ नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 25 पिलग्रिम सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है। मतलब इनसे संपर्क कट गया है। हेलिकॉप्टरों ने 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट बह गए हैं। #latestnews #hindinews #viralreels #nepal #news
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • *महा तपस्वी मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी का अदभुत चमत्कार, कहते हैं महा तपस्या और धर्म के प्रताप से मुनि श्री के शरीर से चंदन झरता है, इस वीडियो में साक्षात प्रमाण है, मुनि श्री आगे बढ़ते जा रहे हैं और उनके पद चिन्ह कपडे के टुकड़ों पर साक्षात् छप रहे हैं, उसके बाद ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उनको सफेद कपड़ा दिया और जैसा ही मुनि श्री ने अपने दिव्य शरीर से स्पर्श किया, वो कपड़ा पीले चंदन से भर गया, मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी की जय हो*
    1
    *महा तपस्वी मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी का अदभुत चमत्कार, कहते हैं महा तपस्या और धर्म के प्रताप से मुनि श्री के शरीर से चंदन झरता है, इस वीडियो में साक्षात प्रमाण है, मुनि श्री आगे बढ़ते जा रहे हैं और उनके पद चिन्ह कपडे के टुकड़ों पर साक्षात् छप रहे हैं, उसके बाद ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उनको सफेद कपड़ा दिया और जैसा ही मुनि श्री ने अपने दिव्य शरीर से स्पर्श किया, वो कपड़ा पीले चंदन से भर गया, मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी की जय हो*
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह फूलों ओर लाइटिंग से जगमगाई Dainik News AJMER
    1
    Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह  फूलों ओर लाइटिंग से जगमगाई Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए? नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए?
    1
    नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए?


नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए?
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.