बेबाक लेखनी के लिए पत्रकार संजय चाणक्य हुए सम्मानित.... कुशीनगर । पत्रकारिता में 27 वर्षों से सक्रिय संजय चाणक्य को बेबाक लेखनी, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है। उनके सम्मान पर जिले के पत्रकारों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। संजय चाणक्य ने वर्ष 1998 में दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत की। तत्कालीन ब्यूरो चीफ दिनेश कसेरा के मार्गदर्शन में उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं। इसके बाद करीब चार वर्ष तक हिंदुस्तान में कार्य किया। वर्ष 2007 में अमर उजाला की गोरखपुर से लांचिंग के दौरान उन्होंने कुशीनगर में नई पारी शुरू की। इसके बाद लोकमत, डेली न्यूज एक्टिविटी, द पायनियर, समाज का आईना और संदेशवाहक सहित विभिन्न समाचार पत्रों में जिला संवाददाता की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2008 में उन्होंने 'युगान्धर टाइम्स' नाम से अपना साप्ताहिक समाचार पत्र शुरू किया। वर्तमान में वह युगान्धर टाइम्स के साथ आईएनए न्यूज एजेंसी और ग्लोबल न्यूज एजेंसी से भी जुड़े हैं। स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर सवाल उठाने वाली उनकी पत्रकारिता ने अलग पहचान बनाई है। इसी योगदान के लिए उन्हें मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन का जर्नलिज्म लीडरशिप अवॉर्ड, टूवर्थ प्रतिभा सम्मान, जीव्रान फाउंडेशन का भारत रत्न आइकॉनिक एक्सीलेंस अवॉर्ड, टूवर्थ ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड, आचार्य चाणक्य एक्सीलेंस अवॉर्ड, टूवर्थ यूनिवर्सल अचीवमेंट अवॉर्ड और टूवर्थ भारत सम्मान सहित कई पुरस्कार मिले हैं।

- कुशीनगर के बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा,8 साल से नगरीय इलाकों में हो रही ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति कुशीनगर के बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा 8 साल से नगरीय इलाकों में हो रही ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति - ग्रामीण फीडर पड़री से लगातार बिजली कटौती से नाराज थे लोग - सैकड़ों लोगों ने हाटा 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पहुंच किया हंगामा - विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर जताई नाराजगी - प्रदर्शनकारियों ने जबरन सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति की बंद - सूचना पर एसडीओ बलदेव सिंह और जेई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे - जबरन फिडर में घुसकर की बिजली आपूर्ति बंद - हाटा नगर के मुख्य विद्युत सब स्टेशन का मामला।1
- पडरौना में डोल मेला के दिन अखाड़े की कुछ झलकियां व दृश्य नगर पडरौना में बीते दिन डोल मेला का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न अखाड़ों ने अपना प्रदर्शन किया।1
- सब स्टेशन पर ताला लगाने पहुंचे ग्रामीण, मौके पर ही मान ली गई बिजली की मांग1
- सचिवालय के सामने पांच साल से गंदे पानी का बहाव, ग्रामीण परेशान: सुकरौली विकास खंड के मठसूरजगिर गांव में ग्राम सचिवालय के सामने सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के मठसूरजगिर गांव में ग्राम सचिवालय के सामने सड़क पर पिछले करीब पांच वर्षों से गंदा पानी बह रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही बहता है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों के अलावा बुजुर्ग, महिलाएं और बाइक सवार भी आते-जाते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन होने से लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी अंगद चौहान, जितेंद्र चौहान और कमलेश चौहान ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या करीब पांच साल से बनी हुई है। कई बार ब्लॉक कर्मचारियों और संबंधित जिम्मेदारों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय के सामने ही जलभराव की स्थिति बनी रहने से लोगों को वहां पहुंचने में भी परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थल निरीक्षण के बाद होगी कार्रवाई एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा ने बताया कि मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद स्थिति के अनुसार समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।1
- सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।1
- देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम देवरिया में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिव्यांशु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।1
- पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- पानी के छींटे पड़ने के विवाद में युवक को चाकू मारा, दो आरोपी हिरासत में देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पानी के छींटे पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को देवताहा निवासी विशाल यादव का चिरलोना निवासी अभिषेक गौड़ और करमहा निवासी विकास के साथ पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में अगले दिन दोनों युवकों ने विशाल यादव पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरीबाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1