ग्राम शोभापुर में सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक ग्राम शोभापुर में सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम शोभापुर में मंगलवार सुबह एक सब्जी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझने के बाद जब दुकान की जांच की गई तो अंदर रखा पूरा सब्जी का सामान जल चुका था।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुकान का उपयोग एक सब्जी व्यापारी द्वारा गोदाम के रूप में किया जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ग्राम शोभापुर में सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक ग्राम शोभापुर में सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम शोभापुर में मंगलवार सुबह एक सब्जी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझने के बाद जब दुकान की जांच की गई तो अंदर रखा पूरा सब्जी का सामान जल चुका था।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुकान का उपयोग एक सब्जी व्यापारी द्वारा गोदाम के रूप में किया जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- संत शिवानंद दादाजी चमत्कारी संत 11हजार लीडर दूध से किया है अभिषेक1
- neta majak kar raha Ram jata pareshan ho raha hai1
- सीएम के दौरे से पहले आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में किया बंद, गेट पर लगाया ताला मुख्यमंत्री मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा आशा और उषा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दर्जनों आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना परिसर में बंद कर दिया, यहां तक कि थाने के गेट पर ताला भी लगा दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले ही रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया था और कहा गया कि एसडीएम उनसे चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन वहां से उन्हें सीधे थाने ले जाकर बंद कर दिया गया। आशा-उषा कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष बबीता चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थीं। उन्होंने विधायक और अधिकारियों के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुमराह कर थाने लाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उनके घर तक पहुंची और बाद में अस्पताल से उन्हें थाने लाकर गेट बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।1
- दीवारों को नया लुक देने बाले वॉलपेपर तेरे लिए संपर्क करें आपके अपने जिले में फोन के माध्यम से ही ऑर्डर दे कैटलॉग के द्वारा डिजाइन पसंद करें खिड़की के लिए ब्लाइंड पर्दे साथ में छोटा साउंडसिस्टम शादी पार्टी के लिए उपलब्ध है साथ में मेंइलेक्ट्रीशियन का काम भी2
- सिवनी मालवा में कम मोहन यादव का दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन1
- रायसेन जिले की सांची पुलिस की राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने खोली पोल जमकर हो रही किरकिरी1
- सीएम दौरे से पहले सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन ने सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सख्ती बरतते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्थर पुल के पास से बेशरम के पेड़, गुड़ और काले झंडों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल अपने समर्थकों के साथ कंधे पर गेहूं की बोरी लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे, तभी राही चौक के पास पुलिस ने उन्हें और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष को भी रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल हाथों में बेशरम के पेड़ लेकर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को अस्थायी जेल में बैठाया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया।1
- आज रायसेन में तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ। ये तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के थे। हर सत्र संजीदगी और गंभीरता से चला। किसानों ने उत्साह से भाग लिया। कृषि मेले में मैकेनाइजेशन, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, हाइड्रोपोनिक्स, ड्रिप इरिगेशन, हॉर्टिकल्चर, वॉटरशेड प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रदर्शन ने किसानों को नई दिशा और व्यापक जानकारी प्रदान की। इस दौरान हमने विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों का कृषि रोडमैप भी जारी किया, जो यहाँ की खेती को विकसित बनाएगा। इस मेले ने कृषि मेला का एक मॉडल रूप प्रस्तुत किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि किसान इन अनुभवों को अपनाकर लाभ कमाएंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी। इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं कृषि मंत्रालय के सभी अधिकारियों, ICAR के साथियों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), मध्यप्रदेश सरकार, समर्पित कृषि वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, सभी कर्मठ कार्यकर्ता साथियों, प्रगतिशील किसानों, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं रायसेन की जनता का हृदय से आभार करता हूँ। आप सभी के सहयोग, सहभागिता और समर्पण ने इस महोत्सव को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। यह समापन नहीं, बल्कि कृषि समृद्धि के एक नए युग का शुभारंभ है।1
- ## **रायसेन।** शहर के रामलीला गेट पर तेज रफ्तार का कहर बरपा, जहाँ एक अनियंत्रित अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।1