logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MP सरकार की 'कवच योजना' लागू! अब किसानों को नहीं बनाया जाएगा डिफॉल्टर मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में "कवच योजना" लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि किसी सहकारी समिति का प्रबंधक या कर्मचारी गड़बड़ी करता है, तो उसका खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना पड़ेगा। ऐसे मामलों में किसानों को डिफॉल्टर नहीं माना जाएगा, बल्कि गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और सहकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है।

6 hrs ago
user_ALL IN ONE MEDIA
ALL IN ONE MEDIA
Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

MP सरकार की 'कवच योजना' लागू! अब किसानों को नहीं बनाया जाएगा डिफॉल्टर मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में "कवच योजना" लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि किसी सहकारी समिति का प्रबंधक या कर्मचारी गड़बड़ी करता है, तो उसका खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना पड़ेगा। ऐसे मामलों में किसानों को डिफॉल्टर नहीं माना जाएगा, बल्कि गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और सहकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP सरकार की 'कवच योजना' लागू! अब किसानों को नहीं बनाया जाएगा डिफॉल्टर मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में "कवच योजना" लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि किसी सहकारी समिति का प्रबंधक या कर्मचारी गड़बड़ी करता है, तो उसका खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना पड़ेगा। ऐसे मामलों में किसानों को डिफॉल्टर नहीं माना जाएगा, बल्कि गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और सहकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है।
    1
    MP सरकार की 'कवच योजना' लागू! अब किसानों को नहीं बनाया जाएगा डिफॉल्टर
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में "कवच योजना" लागू करने का बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि किसी सहकारी समिति का प्रबंधक या कर्मचारी गड़बड़ी करता है, तो उसका खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना पड़ेगा। ऐसे मामलों में किसानों को डिफॉल्टर नहीं माना जाएगा, बल्कि गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और सहकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल तलेन पहुंचकर स्वच्छता निरीक्षण किया
    1
    सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल तलेन पहुंचकर स्वच्छता निरीक्षण किया
    user_तलेन की हलचल
    तलेन की हलचल
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चांचौड़ा-बीनागंज में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत रोग जाँच शिविर का सफल आयोजन, 205 मरीजों ने लिया लाभ चांचौड़ा, 6 अगस्त। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में, श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण के सहयोग से स्वर्गीय श्री भगवान स्वरूप जी शर्मा (सेवानिवृत्त पटवारी) की पुण्य स्मृति में पत्रकार भवन, रजिस्ट्रार कार्यालय के पास विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच, मोतियाबिंद जाँच एवं दंत रोग जाँच शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में मरीज पहुँचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्री भगवान स्वरूप जी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सद्गुरु महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जनसेवा का संकल्प लिया गया। श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण द्वारा शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। शिविर में नेत्र एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जाँच की गई। मरीजों की आँखों की सम्पूर्ण जाँच, मोतियाबिंद की पहचान, रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जाँच के साथ दंत रोगों का परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। दंत चिकित्सकों ने दाँतों की सड़न, मसूड़ों की सूजन तथा दाँतों की नियमित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में बीनागंज के नेत्र सहायक सोनू शर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. आशु शर्मा एवं डॉ. हिमांशु शर्मा ने अपनी सेवाएँ देते हुए मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। वहीं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट से पधारे डॉ. अभिषेक सुमन, टीम इंचार्ज जीतू पाठक, डाल सिंह जादौन, श्री रामप्रसाद शुक्ला, नीलम सिंह जादौन एवं उनकी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर द्वारा अत्याधुनिक फेको (फोल्डेबल लेंस) तकनीक से पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन, दवाइयाँ एवं चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही चयनित मरीजों एवं उनके परिजनों के भोजन की निःशुल्क व्यवस्था श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण द्वारा की गई। शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि ग्राम आमाशहर निवासी 105 वर्षीय श्रीमती कलीबाई, पत्नी श्री मनीराम, भी उपचार हेतु शिविर में पहुँचीं। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। इतनी अधिक आयु में भी बेहतर दृष्टि पाने की उनकी उम्मीद और उपचार के लिए उनका उत्साह शिविर का प्रेरणादायक एवं भावुक क्षण रहा। शिविर के दौरान चांचौड़ा थाना प्रभारी श्री दिलीप राजोरिया भी शिविर स्थल पर पहुँचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकीय टीम एवं आयोजकों द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रणछोड़ दास जी आश्रम, बीनागंज के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक विजय सिंह रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ कुल पंजीयन (नेत्र जाँच) : 205 मरीज निःशुल्क दवाइयों का वितरण : 115 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित : 49 मरीज निःशुल्क चश्मों का वितरण : 20 मरीज शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों एवं उनके परिजनों ने शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सेवाओं एवं आत्मीय सहयोग की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने जानकारी दी कि श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में अगला विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद चयन शिविर 19 अगस्त को बीनागंज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।
    2
    चांचौड़ा-बीनागंज में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत रोग जाँच शिविर का सफल आयोजन, 205 मरीजों ने लिया लाभ
चांचौड़ा, 6 अगस्त। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में, श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण के सहयोग से स्वर्गीय श्री भगवान स्वरूप जी शर्मा (सेवानिवृत्त पटवारी) की पुण्य स्मृति में पत्रकार भवन, रजिस्ट्रार कार्यालय के पास विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच, मोतियाबिंद जाँच एवं दंत रोग जाँच शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में मरीज पहुँचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्री भगवान स्वरूप जी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सद्गुरु महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जनसेवा का संकल्प लिया गया। श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण द्वारा शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
शिविर में नेत्र एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जाँच की गई। मरीजों की आँखों की सम्पूर्ण जाँच, मोतियाबिंद की पहचान, रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जाँच के साथ दंत रोगों का परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। दंत चिकित्सकों ने दाँतों की सड़न, मसूड़ों की सूजन तथा दाँतों की नियमित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर में बीनागंज के नेत्र सहायक सोनू शर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. आशु शर्मा एवं डॉ. हिमांशु शर्मा ने अपनी सेवाएँ देते हुए मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। वहीं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट से पधारे डॉ. अभिषेक सुमन, टीम इंचार्ज जीतू पाठक, डाल सिंह जादौन, श्री रामप्रसाद शुक्ला, नीलम सिंह जादौन एवं उनकी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर द्वारा अत्याधुनिक फेको (फोल्डेबल लेंस) तकनीक से पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन, दवाइयाँ एवं चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही चयनित मरीजों एवं उनके परिजनों के भोजन की निःशुल्क व्यवस्था श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण द्वारा की गई।
शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि ग्राम आमाशहर निवासी 105 वर्षीय श्रीमती कलीबाई, पत्नी श्री मनीराम, भी उपचार हेतु शिविर में पहुँचीं। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। इतनी अधिक आयु में भी बेहतर दृष्टि पाने की उनकी उम्मीद और उपचार के लिए उनका उत्साह शिविर का प्रेरणादायक एवं भावुक क्षण रहा।
शिविर के दौरान चांचौड़ा थाना प्रभारी श्री दिलीप राजोरिया भी शिविर स्थल पर पहुँचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकीय टीम एवं आयोजकों द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रणछोड़ दास जी आश्रम, बीनागंज के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक विजय सिंह रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ
कुल पंजीयन (नेत्र जाँच) : 205 मरीज
निःशुल्क दवाइयों का वितरण : 115 मरीज
मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित : 49 मरीज
निःशुल्क चश्मों का वितरण : 20 मरीज
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों एवं उनके परिजनों ने शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सेवाओं एवं आत्मीय सहयोग की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने जानकारी दी कि श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में अगला विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद चयन शिविर 19 अगस्त को बीनागंज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Rinku vishwakarma
    Rinku vishwakarma
    Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मोहना में जन सहयोग से आकार ले रहा अबोला महाराज का भव्य मंदिर मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में ग्रामीणों की आस्था और जन सहयोग से श्री अबोला महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देकर मंदिर निर्माण में भागीदारी निभा रहे हैं। ग्राम मोहना निवासी किशोर जामलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अबोला महाराज के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है। इसी आस्था को देखते हुए ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर के भव्य निर्माण का निर्णय लिया। मंदिर का निर्माण किसी एक व्यक्ति के सहयोग से नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जन सहयोग और सामूहिक सहभागिता से किया जा रहा है। वर्तमान में मंदिर निर्माण के तहत नींव, चबूतरे, सीढ़ियों, पिलर और दीवारों सहित अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। फोटो में मंदिर के निर्माणाधीन स्वरूप को देखा जा सकता है, जहां निर्माण कार्य को मजबूती देने के लिए लोहे के सरिए, लकड़ी की बल्लियां और अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मंदिर का ढांचा तैयार होने के बाद इसके आगामी चरणों में अन्य निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगातार आगे आकर अपनी सहभागिता निभाई जा रही है। जन सहयोग से बन रहा यह मंदिर ग्रामीणों की एकजुटता, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनकर सामने आ रहा है। मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद इसका भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा
    1
    मोहना में जन सहयोग से आकार ले रहा अबोला महाराज का भव्य मंदिर
मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में ग्रामीणों की आस्था और जन सहयोग से श्री अबोला महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देकर मंदिर निर्माण में भागीदारी निभा रहे हैं।
ग्राम मोहना निवासी किशोर जामलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अबोला महाराज के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है। इसी आस्था को देखते हुए ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर के भव्य निर्माण का निर्णय लिया। मंदिर का निर्माण किसी एक व्यक्ति के सहयोग से नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जन सहयोग और सामूहिक सहभागिता से किया जा रहा है।
वर्तमान में मंदिर निर्माण के तहत नींव, चबूतरे, सीढ़ियों, पिलर और दीवारों सहित अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। फोटो में मंदिर के निर्माणाधीन स्वरूप को देखा जा सकता है, जहां निर्माण कार्य को मजबूती देने के लिए लोहे के सरिए, लकड़ी की बल्लियां और अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मंदिर का ढांचा तैयार होने के बाद इसके आगामी चरणों में अन्य निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगातार आगे आकर अपनी सहभागिता निभाई जा रही है।
जन सहयोग से बन रहा यह मंदिर ग्रामीणों की एकजुटता, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनकर सामने आ रहा है। मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद इसका भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कालापीपल पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,यह नकली पुलिस बनकर आष्टा में कर चुका अपराध।
    1
    कालापीपल पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,यह नकली पुलिस बनकर आष्टा में कर चुका अपराध।
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Journalist कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • MP सरकार का बड़ा ऐलान! 100% बोर्ड रिजल्ट देने वाले प्राचार्य को ₹1 लाख, स्कूल को ₹5 लाख मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब जो शासकीय विद्यालय लगातार तीन वर्षों तक बोर्ड परीक्षाओं में 100% परिणाम देंगे, उनके प्राचार्यों को ₹1 लाख की सम्मान राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, संबंधित विद्यालयों में विकास कार्यों के लिए ₹5 लाख तक की राशि भी प्रदान की जाएगी। यह घोषणा कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने की है। सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है।
    1
    MP सरकार का बड़ा ऐलान! 100% बोर्ड रिजल्ट देने वाले प्राचार्य को ₹1 लाख, स्कूल को ₹5 लाख
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब जो शासकीय विद्यालय लगातार तीन वर्षों तक बोर्ड परीक्षाओं में 100% परिणाम देंगे, उनके प्राचार्यों को ₹1 लाख की सम्मान राशि दी जाएगी।
इतना ही नहीं, संबंधित विद्यालयों में विकास कार्यों के लिए ₹5 लाख तक की राशि भी प्रदान की जाएगी। यह घोषणा कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने की है।
सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शुजालपुर में 2.96 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 2.50 लाख नकद सहित तीन युवक गिरफ्तार शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, ढाई लाख रुपये बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार 2.96 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 2.50 लाख नकद सहित तीन युवक गिरफ्तार चोरी की वारदात का खुलासा, नकदी, मोबाइल, बाइक और लॉकर बरामद शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों से चोरी की रकम बरामद शुजालपुर। थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, अपराध में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा टूटा हुआ लॉकर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी निमेष देशमुख के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को ग्राम उगली निवासी विनोद अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शुजालपुर मंडी स्थित आष्टा रोड के पास उसके कार्यालय से अज्ञात बदमाश 2 लाख 96 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने अनमोल रायकवार (24), अनीत आठिया (22) और अमन रायकवार (24), सभी निवासी भोई मोहल्ला, शुजालपुर मंडी, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, टूटा हुआ लॉकर, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।
    1
    शुजालपुर में 2.96 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 2.50 लाख नकद सहित तीन युवक गिरफ्तार
शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, ढाई लाख रुपये बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
2.96 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 2.50 लाख नकद सहित तीन युवक गिरफ्तार
चोरी की वारदात का खुलासा, नकदी, मोबाइल, बाइक और लॉकर बरामद
शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों से चोरी की रकम बरामद
शुजालपुर। थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, अपराध में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा टूटा हुआ लॉकर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी निमेष देशमुख के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को ग्राम उगली निवासी विनोद अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शुजालपुर मंडी स्थित आष्टा रोड के पास उसके कार्यालय से अज्ञात बदमाश 2 लाख 96 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान पुलिस ने अनमोल रायकवार (24), अनीत आठिया (22) और अमन रायकवार (24), सभी निवासी भोई मोहल्ला, शुजालपुर मंडी, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, टूटा हुआ लॉकर, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.