दबंगई की हद: पैमाइश के बाद भी दोबारा कब्जा, विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश 📍 ग्राम सभा गैसापुर, तहसील धौरहरा, दबंगई की हद: पैमाइश के बाद भी दोबारा कब्जा, विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश 📍 ग्राम सभा गैसापुर, तहसील धौरहरा, जिला लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गैसापुर में दबंगई और जमीन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अनिल कुमार पुत्र हरिशंकर और उनके परिजनों द्वारा कुंजीलाल, भगवती प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, मामले की शिकायत पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई थी। इसके बाद मौके पर पटवारी और लेखपाल द्वारा पैमाइश कराकर प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा पीड़ित पक्ष को दिलाया गया था। लेकिन आरोप है कि कुछ ही समय बाद दबंग पक्ष ने दोबारा उसी जमीन पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर दबंग पक्ष की महिलाओं द्वारा पीड़ितों को अभद्र भाषा में गालियां देने और धमकाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवारों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल पूरा मामला चर्चा में है और लोग प्रशासनिक हस्तक्षेप की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ✍️ यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल 🎤 तहसील रिपोर्टर: यज्ञ राज मौर्य 🗞️ ब्लॉक रिपोर्टर: प्रेम बाबू मौर्य विपक्षी मार करने पर उतारू हो जाते हैं
दबंगई की हद: पैमाइश के बाद भी दोबारा कब्जा, विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश 📍 ग्राम सभा गैसापुर, तहसील धौरहरा, दबंगई की हद: पैमाइश के बाद भी दोबारा कब्जा, विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश 📍 ग्राम सभा गैसापुर, तहसील धौरहरा, जिला लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गैसापुर में दबंगई और जमीन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अनिल कुमार पुत्र हरिशंकर और उनके परिजनों द्वारा कुंजीलाल, भगवती प्रसाद सहित
अन्य ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, मामले की शिकायत पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई थी। इसके बाद मौके पर पटवारी और लेखपाल द्वारा पैमाइश कराकर प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा पीड़ित पक्ष को दिलाया गया था। लेकिन आरोप है कि कुछ ही समय बाद दबंग पक्ष ने दोबारा उसी जमीन पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर दबंग पक्ष की महिलाओं द्वारा पीड़ितों को अभद्र भाषा में गालियां देने
और धमकाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवारों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल पूरा मामला चर्चा में है और लोग प्रशासनिक हस्तक्षेप की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ✍️ यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल 🎤 तहसील रिपोर्टर: यज्ञ राज मौर्य 🗞️ ब्लॉक रिपोर्टर: प्रेम बाबू मौर्य विपक्षी मार करने पर उतारू हो जाते हैं
- Post by Raju Kumar Bansal Patrakaar1
- लखीमपुर खीरी:जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान माधव उर्फ छुटकन के रूप में हुई है, जो ग्राम उधना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।1
- सारा तेंदुलकर के सामने इस लड़के ने जबरदस्त मिन्नतें की मगर वह पिघली नही,सिर्फ ब्लश करती रही सारा तेंदुलकर लखनऊ पहुंची थी1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पलिया क्षेत्र के ग्राम चंदनचौकी में तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार को लखीमपुर-खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, सभास्थल, बैरिकेटिंग, पार्किंग एवं आमजन की आवाजाही की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर कई जिलों से पुलिसबल की तैनाती की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही वीआईपी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो1
- विधायक योगेश वर्मा का गुस्सा फूटा, बड़े तैश में बोले— ‘मेरी बात ध्यान से सुनो, लकड़ी पैदा करना बंद कर दीजिए, बिल्कुल बंद कर दीजिए।’”1
- 📰 बिजली संकट से परेशान निघासन वार्ड नंबर 4 के लोग, ग्रामीण कनेक्शन को लेकर उठे सवाल लखीमपुर खीरी | निघासन तहसील (वार्ड नंबर 4, मोहल्ला गांधीनगर) यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल, तहसील रिपोर्टर यज्ञराज मौर्य की खास रिपोर्ट निघासन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित मोहल्ला गांधीनगर में बिजली की गंभीर समस्या से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें शहरी क्षेत्र में रहते हुए भी ग्रामीण फीडर से बिजली कनेक्शन दिया गया है, जिसके कारण उन्हें पर्याप्त और नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण फीडर से जुड़ा कनेक्शन बना समस्या की जड़ स्थानीय लोगों का कहना है कि इब्राहिम खान, शमशेर अली सहित कई उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ दिया गया है। जबकि उनसे शहरी दरों पर बिजली बिल वसूला जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां तक कि संपूर्ण समाधान दिवस और उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों की मांग स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि— वार्ड नंबर 4 का बिजली कनेक्शन ग्रामीण से हटाकर शहरी फीडर से जोड़ा जाए बिजली आपूर्ति नियमित की जाए जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की जाए प्रशासन की भूमिका पर सवाल लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और स्थानीय निवासियों को राहत मिलती है या नहीं। (रिपोर्ट: यज्ञराज मौर्य | यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल)1
- Post by Raju Kumar Bansal Patrakaar1
- Post by T H1