सीएम योगी के आगमन को लेकर चंदनचौकी में तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पलिया क्षेत्र के ग्राम चंदनचौकी में तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार को लखीमपुर-खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, सभास्थल, बैरिकेटिंग, पार्किंग एवं आमजन की आवाजाही की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर कई जिलों से पुलिसबल की तैनाती की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही वीआईपी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो
सीएम योगी के आगमन को लेकर चंदनचौकी में तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पलिया क्षेत्र के ग्राम चंदनचौकी में तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार को लखीमपुर-खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, सभास्थल, बैरिकेटिंग, पार्किंग एवं आमजन की आवाजाही की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर कई जिलों से पुलिसबल की तैनाती की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही वीआईपी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो
- सारा तेंदुलकर के सामने इस लड़के ने जबरदस्त मिन्नतें की मगर वह पिघली नही,सिर्फ ब्लश करती रही सारा तेंदुलकर लखनऊ पहुंची थी1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पलिया क्षेत्र के ग्राम चंदनचौकी में तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार को लखीमपुर-खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, सभास्थल, बैरिकेटिंग, पार्किंग एवं आमजन की आवाजाही की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर कई जिलों से पुलिसबल की तैनाती की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही वीआईपी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो1
- विधायक योगेश वर्मा का गुस्सा फूटा, बड़े तैश में बोले— ‘मेरी बात ध्यान से सुनो, लकड़ी पैदा करना बंद कर दीजिए, बिल्कुल बंद कर दीजिए।’”1
- नौरंगाबाद घटना पर सपा का एक्शन पीड़ित महिलाओं से मिला प्रतिनिधिमंडल खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में विवाद को लेकर महिलाओं से हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो के बाद शुक्रवार को अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का डेलिगेशन गांव पहुंचा और पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए इसे एकतरफा बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। दिनांक 12/4/26 को सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया,1
- **लखीमपुर खीरी: पुलिस की नाक के नीचे धधक रही अवैध भट्ठियाँ, महिलाओं ने खोला मोर्चा** **लखीमपुर खीरी।** जनपद के कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी अमीरनगर शराब माफियाओं का सुरक्षित गढ़ बनती जा रही है। ताजा मामला हजरतपुर गांव का है, जहाँ खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची और यूरिया मिश्रित शराब से परेशान होकर दर्जनों महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार को इन महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक (SP) खीरी के कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। ### **यूरिया मिली शराब का ज़हर और टूटते परिवार** हजरतपुर गांव की महिलाओं ने लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। शराब को और अधिक नशीला और घातक बनाने के लिए इसमें **यूरिया** जैसे रासायनिक पदार्थों का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। इस 'धीमे जहर' के सेवन से न केवल पुरुषों का स्वास्थ्य बर्बाद हो रहा है, बल्कि गांव के कई परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह बिखर चुके हैं। महिलाओं का आरोप है कि अवैध शराब के कारण आए दिन घरों में मारपीट और कलह का माहौल बना रहता है। ### **अमीरनगर चौकी पुलिस पर 'महीनेदारी' का आरोप** इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पक्ष पुलिस की भूमिका को लेकर है। शिकायतकर्ता महिलाओं ने **चौकी अमीरनगर पुलिस** पर बेहद गंभीर और सीधा आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि चौकी पुलिस को इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों द्वारा शराब माफियाओं से कथित तौर पर 'महीनेदारी' या सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस की इसी "सांठ-गांठ" के कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे बिना किसी डर के गांव में मौत का व्यापार कर रहे हैं। ### **महिलाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी** पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची महिलाओं ने दो-टूक शब्दों में कहा कि यदि जल्द ही हजरतपुर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्ठियाँ नष्ट नहीं की गईं और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगी। > "हम अपने बच्चों का भविष्य और अपने सुहाग को इस शराब की भेंट नहीं चढ़ने दे सकते। अगर स्थानीय पुलिस बिकी हुई है, तो हम उच्चाधिकारियों से उम्मीद करते हैं कि वे हमारी जान-माल की रक्षा करेंगे।" > — **पीड़ित महिला, हजरतपुर** > ### **प्रशासन की प्रतिक्रिया** मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जाँच के आदेश दिए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या लखीमपुर खीरी पुलिस अपने ही विभाग के "काले भेड़ों" पर नकेल कस पाती है या अमीरनगर क्षेत्र में मौत की यह खेप यूँ ही बिकती रहेगी। **ब्यूरो रिपोर्ट, लखीमपुर खीरी।**1
- लखीमपुर-खीरी-जनपद खीरी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में थाना खीरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने नकबजनी और चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रकाश पुत्र भोले निवासी ग्राम लोकिनपुरवा सिंघा थाना खीरी तथा विनोद पुत्र रामनेश निवासी ग्राम इकबालपुर थाना खीरी शामिल हैं। इनमें से प्रकाश पर करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी था। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी अवैध तमंचा और 12 बोर के कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पटेल राठी, खालिद खान सहित कांस्टेबल लोकेश कुमार, श्याम मोहन और गंगादीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी की इस सख्त कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस की सराहना की है।1
- Post by T H1