logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कुकुत्था नदी तट पर वृहद पौधरोपण किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए। इस पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

1 hr ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कुशीनगर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कुकुत्था नदी तट पर वृहद पौधरोपण किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए। इस पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार के सामने यह मांग उठाई है कि या तो इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराई जाए या फिर किसानों की जमीन वापस की जाए।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार के सामने यह मांग उठाई है कि या तो इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराई जाए या फिर किसानों की जमीन वापस की जाए।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया में आज 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
    1
    उत्तर प्रदेश के देवरिया में आज 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को चार चरणों में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में संगठन की कार्यपद्धति, व्यवहारिक कौशल, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, डाटा प्रबंधन, विचार परिवार, कार्यकर्ता विकास तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा को आवश्यक बताया। प्रशिक्षण के अष्टम व्यवहारिक सत्र में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विजय यादव ने सांगठनिक सफलता के लिए विनम्रता, अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय को जरूरी बताया। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश संयोजक आनंद शाही ने मीडिया प्रबंधन, जिला आईटी संयोजक शिवेश पांडे ने सोशल मीडिया व आईटी के जिम्मेदार उपयोग और जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल ने डाटा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद नवम सत्र में क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने "विचार परिवार" और दशम सत्र में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने "कार्यकर्ता विकास" विषय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और निरंतर अध्ययन की सीख दी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने "सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठक की भूमिका" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की कि वे सेवा और सुशासन की भावना के साथ समाज के बीच काम करें और पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को चार चरणों में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में संगठन की कार्यपद्धति, व्यवहारिक कौशल, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, डाटा प्रबंधन, विचार परिवार, कार्यकर्ता विकास तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा को आवश्यक बताया।

प्रशिक्षण के अष्टम व्यवहारिक सत्र में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विजय यादव ने सांगठनिक सफलता के लिए विनम्रता, अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय को जरूरी बताया। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश संयोजक आनंद शाही ने मीडिया प्रबंधन, जिला आईटी संयोजक शिवेश पांडे ने सोशल मीडिया व आईटी के जिम्मेदार उपयोग और जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल ने डाटा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद नवम सत्र में क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने "विचार परिवार" और दशम सत्र में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने "कार्यकर्ता विकास" विषय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और निरंतर अध्ययन की सीख दी।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने "सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठक की भूमिका" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की कि वे सेवा और सुशासन की भावना के साथ समाज के बीच काम करें और पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तीखा हमला बोला है। कसया नगर के डाक बंगले में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री के दावों को झूठा आश्वासन करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में ईरान-अमेरिका और रूस-यूक्रेन युद्ध का बहाना बनाते हुए ईंधन की कमी और नए विमान न मिलने की बात कही थी, जो कि पूरी तरह से गुमराह करने वाला है। अजय कुमार लल्लू ने सवाल उठाया कि कुशीनगर एयरपोर्ट पर अमेरिका, ईरान, रूस या यूक्रेन से पर्यटक नहीं आते हैं, बल्कि अन्य देशों से आते हैं। उन्होंने सरकार के सामने साफ मांग रखी है कि या तो कुशीनगर एयरपोर्ट को तुरंत चालू किया जाए या फिर इसके लिए अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन वापस की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नियत में खोट है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट का काम कुशीनगर के बाद शुरू होने के बावजूद वहां से उड़ानें शुरू हो चुकी हैं, लेकिन कुशीनगर से अब तक उड़ान शुरू नहीं हुई। कांग्रेस नेता ने सुझाव दिया कि सरकार चाहे तो गोरखपुर से संचालित होने वाली विमानन कंपनियों से बात कर कुशीनगर से भी कुछ उड़ानें शुरू करवा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे विभागीय मंत्री के साथ केवल फोटो खिंचवाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
    1
    कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तीखा हमला बोला है। कसया नगर के डाक बंगले में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री के दावों को झूठा आश्वासन करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में ईरान-अमेरिका और रूस-यूक्रेन युद्ध का बहाना बनाते हुए ईंधन की कमी और नए विमान न मिलने की बात कही थी, जो कि पूरी तरह से गुमराह करने वाला है।

अजय कुमार लल्लू ने सवाल उठाया कि कुशीनगर एयरपोर्ट पर अमेरिका, ईरान, रूस या यूक्रेन से पर्यटक नहीं आते हैं, बल्कि अन्य देशों से आते हैं। उन्होंने सरकार के सामने साफ मांग रखी है कि या तो कुशीनगर एयरपोर्ट को तुरंत चालू किया जाए या फिर इसके लिए अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन वापस की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नियत में खोट है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट का काम कुशीनगर के बाद शुरू होने के बावजूद वहां से उड़ानें शुरू हो चुकी हैं, लेकिन कुशीनगर से अब तक उड़ान शुरू नहीं हुई।

कांग्रेस नेता ने सुझाव दिया कि सरकार चाहे तो गोरखपुर से संचालित होने वाली विमानन कंपनियों से बात कर कुशीनगर से भी कुछ उड़ानें शुरू करवा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे विभागीय मंत्री के साथ केवल फोटो खिंचवाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर पड़ोसी देश नेपाल से चोरी की बाइक और कथित आरोपी को पकड़कर लाने के मामले में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों के बीच आरोप है कि पुलिस ने जिस मामले में नेपाल से आरोपी को पकड़ा, उसी में भारत आते ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरी कहानी बदल दी। अब बिना सक्षम अधिकारियों की अनुमति के अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघकर नेपाल जाने वाले दरोगा और सिपाही की भूमिका और पुलिस की जवाबदेही पर तीखे सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित गोविंद गुप्ता का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद जब पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, तो परिजनों ने खुद नेपाल पहुंचकर चोरी की बाइक और कथित आरोपी को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस भी नेपाल पहुंची और वहां की पुलिस से बातचीत के बाद आरोपी व बाइक को भारत लेकर आई। पीड़ित का आरोप है कि थाने पहुंचते ही पूरा खेल बदल गया और पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उनके घर पहुंचकर एक पहले से तैयार तहरीर पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। इस तहरीर में न तो आरोपी का नाम था और न ही नेपाल में हुई बाइक बरामदगी का कोई जिक्र था। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का स्थान भी अपने ही थाना क्षेत्र में दिखा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में नेबुआ नौरंगिया थाने के दरोगा और सिपाही सादे कपड़ों में नेपाल पुलिस के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जहां बरामद बाइक और आरोपी भी नजर आ रहा है। पीड़ित का दावा है कि उसके पास नेपाल में आरोपी के पकड़े जाने से लेकर भारत लाए जाने तक के पुख्ता वीडियो और फोटो सुरक्षित हैं। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग और पुलिस अधीक्षक को भेजकर उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि कागजों में किए गए इस बड़े हेरफेर का सच सामने आ सके।
    4
    कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर पड़ोसी देश नेपाल से चोरी की बाइक और कथित आरोपी को पकड़कर लाने के मामले में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों के बीच आरोप है कि पुलिस ने जिस मामले में नेपाल से आरोपी को पकड़ा, उसी में भारत आते ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरी कहानी बदल दी। अब बिना सक्षम अधिकारियों की अनुमति के अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघकर नेपाल जाने वाले दरोगा और सिपाही की भूमिका और पुलिस की जवाबदेही पर तीखे सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित गोविंद गुप्ता का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद जब पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, तो परिजनों ने खुद नेपाल पहुंचकर चोरी की बाइक और कथित आरोपी को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस भी नेपाल पहुंची और वहां की पुलिस से बातचीत के बाद आरोपी व बाइक को भारत लेकर आई। पीड़ित का आरोप है कि थाने पहुंचते ही पूरा खेल बदल गया और पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उनके घर पहुंचकर एक पहले से तैयार तहरीर पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। इस तहरीर में न तो आरोपी का नाम था और न ही नेपाल में हुई बाइक बरामदगी का कोई जिक्र था। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का स्थान भी अपने ही थाना क्षेत्र में दिखा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में नेबुआ नौरंगिया थाने के दरोगा और सिपाही सादे कपड़ों में नेपाल पुलिस के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जहां बरामद बाइक और आरोपी भी नजर आ रहा है। पीड़ित का दावा है कि उसके पास नेपाल में आरोपी के पकड़े जाने से लेकर भारत लाए जाने तक के पुख्ता वीडियो और फोटो सुरक्षित हैं। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग और पुलिस अधीक्षक को भेजकर उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि कागजों में किए गए इस बड़े हेरफेर का सच सामने आ सके।
    user_संजय चाणक्य
    संजय चाणक्य
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के टेकुआटार में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में एक बड़ा हंगामा देखने को मिला, जहां गोरखपुर के सांसद रवि किशन और कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे आपस में भिड़ गए। मुख्यमंत्री की इस जनसभा के दौरान दोनों सांसदों के बीच हुई इस तीखी भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के टेकुआटार में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में एक बड़ा हंगामा देखने को मिला, जहां गोरखपुर के सांसद रवि किशन और कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे आपस में भिड़ गए। मुख्यमंत्री की इस जनसभा के दौरान दोनों सांसदों के बीच हुई इस तीखी भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कुकुत्था नदी तट पर वृहद पौधरोपण किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए। इस पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    1
    कुशीनगर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कुकुत्था नदी तट पर वृहद पौधरोपण किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए। इस पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ में अपनी मांग को लेकर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित नीचे उतारा और फिर समझाने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
    1
    आजमगढ़ में अपनी मांग को लेकर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित नीचे उतारा और फिर समझाने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.