logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जोधपुर में गर्मी का प्लानिंग वाला शटडाउन: पहले पसीना, फिर पानी* *जोधपुर।* मई में जोधपुर की धूप ने ‘टारगेट’ पूरा करने की ठान ली है। सूरज दिन में 45 डिग्री पार करता है और रात को भी ‘वर्क फ्रॉम होम’ मोड में रहता है। ऐसे में आम आदमी को दो ही सहारे बचे हैं, पंखा और पानी। लेकिन जलदाय विभाग ने भी गर्मी से तालमेल बिठा लिया है। हर थोड़े दिन बाद शहर में ‘शटडाउन’ का नया एपिसोड रिलीज हो जाता है। वजह वही, फिल्टर हाउस की सफाई, रखरखाव, पाइपलाइन का मेंटेनेंस। ऐसा लगता है जैसे गर्मी और जलदाय विभाग ने मिलकर ‘कैलेंडर’ बना रखा हो, आज सूरज तपेगा, कल पानी बंद रहेगा। लोग परेशान हैं। एक तरफ टंकी उबल रही है, दूसरी तरफ नल में हवा चल रही है। सुबह बाल्टी लेकर खड़े हो जाओ तो ऐसा लगता है जैसे ‘वाटर लॉटरी’ का इंतजार कर रहे हों। कोई कहता है, ‘गर्मी में पसीना मुफ्त में निकल रहा है, कम से कम पानी तो मुफ्त में मिल जाए।’ जलदाय विभाग का तर्क भी सही है, फिल्टर हाउस साफ नहीं होगा तो पानी गंदा आएगा। लेकिन जनता का सवाल भी वाजिब है, सफाई के लिए शटडाउन तो कर रहे हो, गर्मी के लिए कोई ‘कूलिंग शटडाउन’ क्यों नहीं करते? कुल मिलाकर जोधपुर में इस बार गर्मी और शटडाउन दोनों ‘कोलैब’ में चल रहे हैं। आम जनता बस एक ही दुआ कर रही है, हे बादल देव, थोड़ा सा ‘मेंटेनेंस’ तुम भी कर दो।

1 hr ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
1 hr ago
d2150c58-8c42-4f48-a553-ac3d29d62389

*जोधपुर में गर्मी का प्लानिंग वाला शटडाउन: पहले पसीना, फिर पानी* *जोधपुर।* मई में जोधपुर की धूप ने ‘टारगेट’ पूरा करने की ठान ली है। सूरज दिन में 45 डिग्री पार करता है और रात को भी ‘वर्क फ्रॉम होम’ मोड में रहता है। ऐसे में आम आदमी को दो ही सहारे बचे हैं, पंखा और पानी। लेकिन जलदाय विभाग ने भी गर्मी से तालमेल बिठा लिया है। हर थोड़े दिन बाद शहर में ‘शटडाउन’ का नया एपिसोड रिलीज हो जाता है। वजह वही, फिल्टर हाउस की सफाई, रखरखाव, पाइपलाइन का मेंटेनेंस। ऐसा लगता है जैसे गर्मी और जलदाय विभाग ने मिलकर ‘कैलेंडर’ बना रखा हो, आज सूरज तपेगा, कल पानी बंद रहेगा। लोग परेशान हैं। एक तरफ टंकी उबल रही है, दूसरी तरफ नल में हवा चल रही है। सुबह बाल्टी लेकर खड़े हो जाओ तो ऐसा लगता है जैसे ‘वाटर लॉटरी’ का इंतजार कर रहे हों। कोई कहता है, ‘गर्मी में पसीना मुफ्त में निकल रहा है, कम से कम पानी तो मुफ्त में मिल जाए।’ जलदाय विभाग का तर्क भी सही है, फिल्टर हाउस साफ नहीं होगा तो पानी गंदा आएगा। लेकिन जनता का सवाल भी वाजिब है, सफाई के लिए शटडाउन तो कर रहे हो, गर्मी के लिए कोई ‘कूलिंग शटडाउन’ क्यों नहीं करते? कुल मिलाकर जोधपुर में इस बार गर्मी और शटडाउन दोनों ‘कोलैब’ में चल रहे हैं। आम जनता बस एक ही दुआ कर रही है, हे बादल देव, थोड़ा सा ‘मेंटेनेंस’ तुम भी कर दो।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जोधपुर के अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 262 मरीजों की आँखें जाँची गईं। इनमें से 22 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज में होगा। गायत्री देवी ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा 200 बच्चों की भी स्वास्थ्य व नेत्र जाँच की गई।
    1
    जोधपुर के अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 262 मरीजों की आँखें जाँची गईं। इनमें से 22 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज में होगा। गायत्री देवी ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा 200 बच्चों की भी स्वास्थ्य व नेत्र जाँच की गई।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • पाली नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग, 14 मई को होगी सुनवाई पाली। जिला न्यायालय पाली द्वारा पारित आदेश की पालना नहीं होने पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने नगर निगम पाली के आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया है। साथ ही कुर्क किए गए वाहन, टेबल-कुर्सी एवं अन्य सामान की नीलामी कर उसकी राशि वादी को दिलाने तथा न्यायालय के माध्यम से पट्टा जारी करवाने की मांग भी की गई है। न्यायालय ने नगर निगम को जवाब पेश करने हेतु 14 मई 2026 तक का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 मई नियत की है। प्रकरण के अनुसार दीवानी मूल वाद संख्या 45/2022 “विनोद तेजी बनाम नगर परिषद पाली” में जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने दिनांक 06 सितंबर 2025 को निर्णय पारित करते हुए नगर निगम पाली को आदेश दिया था कि वह आदेश की तारीख से एक माह के भीतर असरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, नया गांव पाली स्थित भूखंड संख्या 615 का पट्टा विनोद तेजी के पक्ष में जारी करे। बताया गया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा पट्टा जारी नहीं किया गया। इस पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 07 मई 2026 को नगर निगम पाली के आयुक्त के कार्यालय एवं वाहन को कुर्क करने के आदेश पारित किए थे। आदेश की पालना में उसी दिन आयुक्त का कार्यालय और वाहन कुर्क किए गए तथा आयुक्त को निर्देशित किया गया था कि वे 11 मई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होकर कुर्क संपत्ति की विक्रय उद्घोषणा के निबंधनों के संबंध में अपनी बात रखें। इसके बावजूद आयुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और न ही पट्टा जारी किया गया। इस पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने आदेश 21 नियम 32 सीपीसी के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि आयुक्त नवीन भारद्वाज जानबूझकर न्यायालय की डिक्री एवं आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं तथा न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र में मांग की गई कि आयुक्त नवीन भारद्वाज को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजा जाए, कुर्क संपत्ति का विक्रय कर उसकी राशि वादी को दिलाई जाए तथा न्यायालय किसी अधिकारी अथवा अधिवक्ता को नियुक्त कर नगर निगम की लागत पर विवादित भूखंड का पट्टा तैयार करवाकर उसका पंजीयन कराते हुए वादी को सुपुर्द करवाए। साथ ही इस कार्य में होने वाला समस्त खर्च कुर्क संपत्ति की नीलामी से वसूल किया जाए। नगर निगम की ओर से न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु तीन दिन का समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई 14 मई 2026 को तय की है।
    1
    पाली नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग, 14 मई को होगी सुनवाई
पाली। जिला न्यायालय पाली द्वारा पारित आदेश की पालना नहीं होने पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने नगर निगम पाली के आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया है। साथ ही कुर्क किए गए वाहन, टेबल-कुर्सी एवं अन्य सामान की नीलामी कर उसकी राशि वादी को दिलाने तथा न्यायालय के माध्यम से पट्टा जारी करवाने की मांग भी की गई है। न्यायालय ने नगर निगम को जवाब पेश करने हेतु 14 मई 2026 तक का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 मई नियत की है।
प्रकरण के अनुसार दीवानी मूल वाद संख्या 45/2022 “विनोद तेजी बनाम नगर परिषद पाली” में जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने दिनांक 06 सितंबर 2025 को निर्णय पारित करते हुए नगर निगम पाली को आदेश दिया था कि वह आदेश की तारीख से एक माह के भीतर असरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, नया गांव पाली स्थित भूखंड संख्या 615 का पट्टा विनोद तेजी के पक्ष में जारी करे।
बताया गया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा पट्टा जारी नहीं किया गया। इस पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 07 मई 2026 को नगर निगम पाली के आयुक्त के कार्यालय एवं वाहन को कुर्क करने के आदेश पारित किए थे। आदेश की पालना में उसी दिन आयुक्त का कार्यालय और वाहन कुर्क किए गए तथा आयुक्त को निर्देशित किया गया था कि वे 11 मई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होकर कुर्क संपत्ति की विक्रय उद्घोषणा के निबंधनों के संबंध में अपनी बात रखें।
इसके बावजूद आयुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और न ही पट्टा जारी किया गया। इस पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने आदेश 21 नियम 32 सीपीसी के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि आयुक्त नवीन भारद्वाज जानबूझकर न्यायालय की डिक्री एवं आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं तथा न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं।
प्रार्थना पत्र में मांग की गई कि आयुक्त नवीन भारद्वाज को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजा जाए, कुर्क संपत्ति का विक्रय कर उसकी राशि वादी को दिलाई जाए तथा न्यायालय किसी अधिकारी अथवा अधिवक्ता को नियुक्त कर नगर निगम की लागत पर विवादित भूखंड का पट्टा तैयार करवाकर उसका पंजीयन कराते हुए वादी को सुपुर्द करवाए। साथ ही इस कार्य में होने वाला समस्त खर्च कुर्क संपत्ति की नीलामी से वसूल किया जाए।
नगर निगम की ओर से न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु तीन दिन का समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई 14 मई 2026 को तय की है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पानी की समस्या से परेशान ओसियां विधानसभा के लोग….. ख़ाली मटके लेकर महिलाएँ उतरी सड़क पर (मथानिया) पानी की समस्या से परेशान ओसियां विधानसभा के लोग….. ख़ाली मटके लेकर महिलाएँ उतरी सड़क पर (मथानिया)
    1
    पानी की समस्या से परेशान ओसियां विधानसभा के लोग….. ख़ाली मटके लेकर महिलाएँ उतरी सड़क पर (मथानिया)
पानी की समस्या से परेशान ओसियां विधानसभा के लोग….. ख़ाली मटके लेकर महिलाएँ उतरी सड़क पर (मथानिया)
    user_RCR MEDIA
    RCR MEDIA
    Media company Osian, Jodhpur•
    4 hrs ago
  • सूरजपोल चौराहे पर पुलिस ने दी दबिश, 18 जुआरी पकड़े, 94500 रुपए जब्त मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। सूरजपोल चौराहे पर राजेन्द्र टॉकिज के निकट स्थित बस्ती में स्थित एक मकान पर रविवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। इस मकान में जुआघर चल रहा था, जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआघर चलाने वाले युवक सहित 18 जनों को पकड़ा। कोतवाल रविन्द्रसिंह ने खिंची के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सूरजपोल स्थित राजेन्द्र टॉकिज के पास बनी बस्ती में एक कच्चे मकान पर दबिश दी गई, यहां एक मकान में ठाकुरदास नाम का व्यक्ति जुआ खिलवा रहा था, जिसपर पुलिस ने मौके से ठाकुरदास सहित 18 जनों को पकड़ा। जहां जुआघर चल रहा था इस दौरान इन आरोपियों के कब्जे से 94 हजार 500 रुपए जब्त किए गए।
    1
    सूरजपोल चौराहे पर पुलिस ने दी दबिश, 18 जुआरी पकड़े, 94500 रुपए जब्त
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। सूरजपोल चौराहे पर राजेन्द्र टॉकिज के निकट स्थित बस्ती में स्थित एक मकान पर रविवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। इस मकान में जुआघर चल रहा था, जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआघर चलाने वाले युवक सहित 18 जनों को पकड़ा।
कोतवाल रविन्द्रसिंह ने खिंची के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सूरजपोल स्थित राजेन्द्र टॉकिज के पास बनी बस्ती में एक कच्चे मकान पर दबिश दी गई, यहां एक मकान में ठाकुरदास नाम का व्यक्ति जुआ खिलवा रहा था, जिसपर पुलिस ने  मौके से ठाकुरदास सहित 18 जनों को पकड़ा।  जहां जुआघर चल रहा था इस दौरान इन  आरोपियों के कब्जे से 94 हजार 500 रुपए जब्त किए गए।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार
    1
    Post by राजेश कुमार
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    Shergarh, Jodhpur•
    2 hrs ago
  • बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।
    1
    बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डोडा पोस्त और हथियार तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
    1
    जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डोडा पोस्त और हथियार तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
    user_नवीन वैष्णव
    नवीन वैष्णव
    Court reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जैसलमेर के सानु रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के कक्ष की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
    1
    जैसलमेर के सानु रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के कक्ष की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
    2
    बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.