logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखण्ड JPSC JSSC गड़बड़ी छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखण्ड JPSC JSSC गड़बड़ी छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची

19 hrs ago
user_Sirf such
Sirf such
Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
19 hrs ago

झारखण्ड JPSC JSSC गड़बड़ी छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखण्ड JPSC JSSC गड़बड़ी छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
    1
    गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • घोंघा प्रजाति में एक खूबसूरत जाती जो पानी न भी पर पेड़ पौधों पर जीवन गुजार सकते हैं
    1
    घोंघा प्रजाति में एक खूबसूरत जाती जो पानी न भी पर पेड़ पौधों पर जीवन गुजार सकते हैं
    user_Shekh ak
    Shekh ak
    आयुर्वेदिक दवा। कौशल प्रशिक्षण भारनो, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुरुजी के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक': लाल मोतीनाथ शाहदेव लातेहार: वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कीनामाड़ चौक पर उनकी प्रतिमा एवं स्मृति स्थल का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' रखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस स्मारक का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थल झारखंड आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने गुरुजी को नमन किया। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    गुरुजी के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक': लाल मोतीनाथ शाहदेव
लातेहार: वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कीनामाड़ चौक पर उनकी प्रतिमा एवं स्मृति स्थल का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' रखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस स्मारक का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थल झारखंड आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने गुरुजी को नमन किया। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • लातेहार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा, किनामाड़ चौक का नामकरण लातेहार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा, किनामाड़ चौक का नामकरण लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को लातेहार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किनामाड़ चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' रखा गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने दिशोम गुरु के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और अलग राज्य आंदोलन के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर चौक का नामकरण और प्रतिमा की स्थापना केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा देने का माध्यम भी है। कार्यक्रम का समापन दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सपनों के झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
    4
    लातेहार

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा, किनामाड़ चौक का नामकरण 
लातेहार
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा, किनामाड़ चौक का नामकरण 
लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को लातेहार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किनामाड़ चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' रखा गया 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने दिशोम गुरु के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और अलग राज्य आंदोलन के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर चौक का नामकरण और प्रतिमा की स्थापना केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा देने का माध्यम भी है।
कार्यक्रम का समापन दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सपनों के झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • आचार्य बालकृष्ण जी की जयंती व जड़ी बूटी दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम सिसई में औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के ललित उरांव स्टेडियम महुआडीपा में जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगगुरु गजराज महतो ने कहा कि प्रति वर्ष 4 अगस्त को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिवस को औषधीय पौधों का वितरण कर मनाया जाता है। योगगुरु ने योगी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लें की योग व आयुर्वेद को अपने दिनचर्या में शामिल करेंगे। वहीं एलोपैथिक दवा का उपयोग कम से कम करेंगे। अंग्रेजी दवा के लगातार सेवन से हमारे शरीर पर अधिक दुष्प्रभाव पड़ता है और हमारे शरीर के अंग धीरे -धीरे काम करना बंद कर देते हैं। या यूं कहें कि निष्क्रिय हो जाते हैं। मेरा मानना है की नियमित रूप से योग के कुछ आसन व प्राणायाम का अभ्यास करते रहने से गंभीर से गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं। तो हम और हमारा शरीर दवाओं पर निर्भर क्यों रहें। अपनी दिनचर्या व ख़ानपान ठीक रखेंगे तो आधी बिमारियां तो होंगी ही नहीं। और बाकी आसन व प्राणायाम के अभ्यास से ठीक कर लेंगे। योगगुरु जी ने गिलोय, ऐलोवेरा, पत्थर चट्टा,मीठा नीम, पुनर्नवा, तुलसी आदि औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का निशुल्क वितरण किया और कहा कि, इन्हें अपने घर के आंगन व खेत खलिहान में लगाएं। और वैध से परामर्श लेकर इसका सेवन करें। उन्होंने इन पौधों से मिलने वाले औषधीय लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि गिलोय के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डेंगू, मलेरिया,चिकनगुनियां जैसे बीमारी नहीं होती है। एलोवेरा के सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है शरीर में ऊतकों का नाश नहीं होता है। जिस कारण शरीर लंबे समय तक रोग मूक्त रहता है। त्वचा में समय से पहले झुर्रियाँ नहीं आती है। इसी प्रकार मोरिंगा के औषधीय लाभ की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पुनर्नवा के सेवन से लीवर स्वस्थ व दिर्घायु होता है। पाचन क्रिया अच्छी रहती है। वहीं हमारे भारतीय संस्कृति में तुलसी एक पूजनीय व औषधीय पौधा है जो सभी के घर आंगन में रहना ही चाहिए। इससे भरपूर मात्रा में ऑक्सिजन उत्सर्जित होती रहती है। इसके पत्तों का सुबह खाली पेट में सेवन करने से बुखार,सर्दी, ज़ुकाम नहीं होती है। सनातन धर्म परार्वतन प्रमुख संजय वर्मा जी, खेल प्रशिक्षक व समाजसेवी महावीर लोहरा, आदिवासी विकास परिषद सिसई के सचिव सचिदानंद उरांव जी ने अपने अपने विचार रखे। और कहा कि पूर्वजों की जीवन शैली अपनाकर एवं खान पान में सैय्यम रखकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है।
    4
    आचार्य बालकृष्ण जी की जयंती व जड़ी बूटी दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम सिसई में औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण
सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के ललित उरांव स्टेडियम महुआडीपा में जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
योगगुरु गजराज महतो ने कहा कि प्रति वर्ष 4 अगस्त को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य  बालकृष्ण जी के जन्म दिवस को औषधीय पौधों का वितरण कर मनाया जाता है।
योगगुरु ने योगी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन  हम सभी संकल्प लें की योग व आयुर्वेद  को अपने दिनचर्या में शामिल करेंगे।
वहीं एलोपैथिक दवा का उपयोग कम से कम करेंगे। अंग्रेजी दवा के लगातार सेवन से हमारे शरीर पर अधिक दुष्प्रभाव पड़ता है और हमारे शरीर के अंग धीरे -धीरे काम करना बंद कर देते हैं। या यूं कहें कि निष्क्रिय हो जाते हैं। मेरा मानना है की नियमित रूप से योग के कुछ आसन व प्राणायाम का अभ्यास करते रहने से गंभीर से गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं। तो हम और हमारा शरीर दवाओं पर निर्भर क्यों रहें। अपनी दिनचर्या व ख़ानपान ठीक रखेंगे तो आधी बिमारियां तो होंगी ही नहीं।
और बाकी आसन व प्राणायाम के अभ्यास से ठीक कर लेंगे।  
योगगुरु जी ने गिलोय, ऐलोवेरा, पत्थर चट्टा,मीठा नीम, पुनर्नवा, तुलसी आदि औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का निशुल्क वितरण किया और कहा कि, इन्हें अपने घर के आंगन व खेत खलिहान में लगाएं। और वैध से परामर्श लेकर इसका  
सेवन करें। 
उन्होंने इन पौधों से मिलने वाले औषधीय लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि गिलोय के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डेंगू,
मलेरिया,चिकनगुनियां जैसे बीमारी नहीं होती है। एलोवेरा के सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है शरीर में ऊतकों का नाश नहीं होता है। जिस कारण शरीर लंबे समय तक 
रोग मूक्त रहता है। त्वचा में समय से पहले झुर्रियाँ नहीं आती है।
इसी प्रकार मोरिंगा के औषधीय लाभ की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पुनर्नवा के सेवन से लीवर स्वस्थ व दिर्घायु होता है। पाचन क्रिया अच्छी रहती है। वहीं हमारे भारतीय संस्कृति में तुलसी एक पूजनीय व औषधीय पौधा है जो सभी के घर आंगन में रहना ही चाहिए।
इससे भरपूर मात्रा में ऑक्सिजन उत्सर्जित होती रहती है। इसके पत्तों का सुबह खाली पेट में सेवन करने से बुखार,सर्दी, ज़ुकाम नहीं होती है। 
सनातन धर्म परार्वतन प्रमुख संजय वर्मा जी, खेल प्रशिक्षक व समाजसेवी महावीर लोहरा, आदिवासी विकास परिषद सिसई के सचिव सचिदानंद उरांव जी ने अपने अपने विचार रखे। और कहा कि पूर्वजों की जीवन शैली अपनाकर एवं खान पान में सैय्यम रखकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोपनो ने संभाला पदभार, किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील लातेहार की नवपदस्थापित जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोपनो ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया।योगदान देने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले किसानों को सरकार की सभी कृषि एवं सहकारिता योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में अपेक्षाकृत कम वर्षा होने के कारण कई क्षेत्रों में धान की रोपाई प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में किसानों को संभावित फसल क्षति से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील की। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। इसलिए किसान अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें, ताकि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बैंक और कृषि विभाग के कार्यालयों से भी योजना की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि विभाग किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
    1
    जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोपनो ने संभाला पदभार, किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील
लातेहार की नवपदस्थापित जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोपनो ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया।योगदान देने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले किसानों को सरकार की सभी कृषि एवं सहकारिता योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में अपेक्षाकृत कम वर्षा होने के कारण कई क्षेत्रों में धान की रोपाई प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में किसानों को संभावित फसल क्षति से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील की। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। इसलिए किसान अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें, ताकि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बैंक और कृषि विभाग के कार्यालयों से भी योजना की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि विभाग किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • लोहरदगा में सरकारी स्कूल का सिस्टम को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं
    1
    लोहरदगा में सरकारी स्कूल का सिस्टम को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सेवा भारती लोहरदगा द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 216वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच #lohardaga #jharkhand सेवा भारती लोहरदगा द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 216वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
    1
    सेवा भारती लोहरदगा द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 216वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच #lohardaga #jharkhand

सेवा भारती लोहरदगा द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 216वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सिसई : गुमला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र के लिए विशेष अभियान शिविर का आयोजन सिसई (गुमला)। जिला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय,आय व ईडबल्यूएस निर्गत एवं वितरण हेतु विशेष अभियान के तहत 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रमुख मीना देवी ने बताया कि सभी छात्र छात्राएं अपने शैक्षणिक कार्यो के लिए जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविर में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं शिविर के माध्यम से तत्काल उनका प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। वहीं वैसे व्यक्ति जिनका जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र नहीं है वे भी शिविर में अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों को शिविर में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक ने आम जनता से इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की बात कही है। मौके पर अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, हल्का कर्मचारी मुनेश्वर सिंह, चंदरु उरांव, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार पांडे सहित अंचल कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।
    4
    सिसई : गुमला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र के लिए विशेष अभियान शिविर का आयोजन
सिसई (गुमला)। जिला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय,आय व ईडबल्यूएस निर्गत एवं वितरण हेतु विशेष अभियान के तहत 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
इस कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
प्रमुख मीना देवी ने बताया कि सभी छात्र छात्राएं अपने शैक्षणिक कार्यो के लिए जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविर में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं शिविर के माध्यम से तत्काल उनका प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। वहीं वैसे व्यक्ति जिनका जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र नहीं है वे भी शिविर में अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों को शिविर में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। 
अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक ने आम जनता से इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की बात कही है। 
मौके पर अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, हल्का कर्मचारी मुनेश्वर सिंह, चंदरु उरांव, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार पांडे सहित अंचल कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.