Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंधारेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी हरियाली कावड़ यात्रा, पानसेमल। बंधारेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी शिव संकल्प हरियाली कावड़ यात्रा,आवश्यक तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
सतीश केवट
बंधारेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी हरियाली कावड़ यात्रा, पानसेमल। बंधारेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी शिव संकल्प हरियाली कावड़ यात्रा,आवश्यक तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धामनोद वेंकटेश बालाजी मंदिर में जन्माष्टमी पर भक्ति का उल्लास, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब - जगन्नाथ यादव - धामनोद में जन्माष्टमी पर भक्ति का उल्लास, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब धामनोद। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर धामनोद वेंकटेश बालाजी मंदिर एवं नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में घंटियां और शंखनाद गूंज उठे तथा श्रद्धालुओं ने “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगाए। कई स्थानों पर बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं मटकी फोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। जन्माष्टमी को लेकर नगर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और प्रसाद का वितरण किया। देर रात तक मंदिरों में भक्ति और उल्लास का दौर चलता रहा।1
- आदिवासी समाज की लड़की को पवन यादव द्वारा भगाकर ले जाने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। परिजनों के अनुसार, पवन यादव आदिवासी समाज की लड़की को अपने साथ ले गया है। इसके बाद पवन यादव द्वारा लड़की के पिता और मामा पर ही झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। पवन यादव का कहना है कि लड़की के पिता और मामा उसके माता-पिता तथा भाई-बहनों के साथ मारपीट कर रहे हैं। वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने पवन यादव का घर तक नहीं देखा है और न ही उन्होंने पवन यादव या उसके परिवार को किसी प्रकार की धमकी दी है। इस मामले को लेकर समाज की ग्राम सभा आयोजित की गई थी। ग्राम सभा में पवन यादव के बड़े भाई द्वारा कथित रूप से यह कहा गया था कि वे लड़की को अपने घर की बहू नहीं बनाएंगे और 1 सितंबर को लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। लेकिन जब 1 सितंबर को दोबारा ग्राम सभा आयोजित की गई, तो पवन यादव के बड़े भाई और उसके माता-पिता अपने पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुसार उपस्थित नहीं हुए। बताया गया कि उन्होंने अपने घर पर ताला लगा दिया और कहीं चले गए। वहीं, पवन यादव के परिवार की ओर से ग्राम सभा में कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि जब ग्राम सभा में लड़की को 1 सितंबर को परिवार के सुपुर्द करने का आश्वासन दिया गया था, तो उस आश्वासन के बाद पवन यादव का परिवार ग्राम सभा में उपस्थित क्यों नहीं हुआ? मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए और दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। आदिवासी समाज की लड़की को पवन यादव द्वारा भगाकर ले जाने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। परिजनों के अनुसार, पवन यादव आदिवासी समाज की लड़की को अपने साथ ले गया है। इसके बाद पवन यादव द्वारा लड़की के पिता और मामा पर ही झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। पवन यादव का कहना है कि लड़की के पिता और मामा उसके माता-पिता तथा भाई-बहनों के साथ मारपीट कर रहे हैं। वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने पवन यादव का घर तक नहीं देखा है और न ही उन्होंने पवन यादव या उसके परिवार को किसी प्रकार की धमकी दी है। इस मामले को लेकर समाज की ग्राम सभा आयोजित की गई थी। ग्राम सभा में पवन यादव के बड़े भाई द्वारा कथित रूप से यह कहा गया था कि वे लड़की को अपने घर की बहू नहीं बनाएंगे और 1 सितंबर को लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। लेकिन जब 1 सितंबर को दोबारा ग्राम सभा आयोजित की गई, तो पवन यादव के बड़े भाई और उसके माता-पिता अपने पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुसार उपस्थित नहीं हुए। बताया गया कि उन्होंने अपने घर पर ताला लगा दिया और कहीं चले गए। वहीं, पवन यादव के परिवार की ओर से ग्राम सभा में कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि जब ग्राम सभा में लड़की को 1 सितंबर को परिवार के सुपुर्द करने का आश्वासन दिया गया था, तो उस आश्वासन के बाद पवन यादव का परिवार ग्राम सभा में उपस्थित क्यों नहीं हुआ? मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए और दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।1
- ओखला के अखिलेश्वर धाम में सिद्ध हनुमान जी की प्रतिमा का रोहणी नक्षत्र मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ चोलावरण,भक्तों का उमड़ा सैलाब..1
- इंदौर में गोगा नवमी पर निकलेगा भव्य चल समारोह अंकित चिंतामन ने इंदौर में गोगानवमी पर निकलेगा भव्य चल समारोह: अंकित चिंतामन ने प्रेस वार्ता कर इंदौरवासियों को दिया आमंत्रण, बताए झांकी और निशान के मार्ग इंदौर (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डेस्क): इंदौर शहर में गोगानवमी के पावन पर्व पर निकलने वाले पारंपरिक एवं भव्य चल समारोह को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इसी सिलसिले में चल समारोह के संयोजक अंकित चिंतामन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने झांकियों और पवित्र निशान के प्रमुख मार्गों की विस्तृत जानकारी साझा की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए संयोजक अंकित चिंतामन ने शहरवासियों से इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, "गोगानवमी का यह पर्व किसी एक समाज का नहीं, बल्कि हम सभी इंदौरवासियों का अपना त्योहार है। आइए, हम सब मिलकर इस इंदौर की गौरवशाली परंपरा और भव्यता के साक्षी बनें।" झांकियों और निशान चल समारोह का मार्ग: * प्रारंभ: परंपरागत स्थानों और तय परिसरों से पूजन-अर्चन के साथ चल समारोह की शुरुआत होगी। * मुख्य मार्ग: चल समारोह शहर के प्रमुख पारंपरिक रास्तों से होकर गुजरेगा, जिनमें राजबाड़ा, बड़ा गणपति, कृष्णपुरा छत्री और आसपास के प्रमुख चौराहे शामिल रहेंगे। * समापन: निश्चित धार्मिक स्थलों और मुख्य पूजा स्थलों पर आरती व पूजन के साथ इसका समापन होगा। आयोजकों के अनुसार, इस बार की झांकियों में धार्मिक, सामाजिक संदेश और आकर्षक विद्युत सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल के साथ समन्वय बनाकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।4
- वार्ड 58 उपचुनाव में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की एंट्री | आबिद हुसैन बरकाती ने ठोकी दावेदारी | Indore News इंदौर के वार्ड 58 में उपचुनाव की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा के बाद अब भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने भी वार्ड 58 से चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आबिद हुसैन बरकाती ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार जनता के मुद्दों को लेकर जमीन पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी आजाद समाज पार्टी ने आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। आबिद हुसैन बरकाती का दावा है कि अब जनता के बीच पार्टी को समर्थन मिल रहा है और आगामी उपचुनाव में पार्टी जनता की पसंद को देखते हुए अपना उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। वार्ड 58 में अब कांग्रेस और भाजपा के साथ आजाद समाज पार्टी की दावेदारी ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी किस चेहरे को मैदान में उतारती है और जनता का रुझान किस ओर रहता है।1
- इंदौर इंडस कॉलोनी ग्राम केलोद हालl में रात्री 11,30 पर मटकी फोड़ी गई सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं1
- बड़वाह:पुलिस ने 1,30,000 रुपये की 17.85 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार..*1
- इंदौर के राऊ में नवविवाहिता वंदना हत्या कांड का राऊ पुलिस ने किया त्वरित खुलासा..... इंदौर के राऊ में नवविवाहिता वंदना हत्या कांड का राऊ पुलिस ने किया त्वरित खुलासा..... वारदात को अंजाम देने वाली शातिर जेठानी पार्वती बाई कुशवाह को पुलिस ने किया गिरफ्तार..... जेल में बंद भाई पर कमेंट करने और पति-बच्चों समेत घर से निकालने की धमकी देने पर की गई थी हत्या..... किचन के चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर ली जान..... साक्ष्य छिपाने के लिए हौज में फेंका शव...... वारदात के बाद पति से मिलने अस्पताल चली गई थी आरोपी जेठानी...... CCTV फुटेज और फॉरेंसिक फिंगरप्रिंट की सख्ती से टूटी..... 11 अगस्त को ही वंदना ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ उपेंद्र से की थी लव मैरिज..... CCTV फुटेज और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपी जेठानी ने कबूला गुनाह, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद........1
- इंदौर वालों का इंतजार खत्म! आखिरकार ट्रैक पर दौड़ने लगी मेट्रो, वीडियो हुआ वायरल इंदौर। लंबे समय से मेट्रो का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए आखिरकार खुशी का पल आया। वायरल वीडियो में इंदौर की सड़कों के ऊपर बने मेट्रो ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन दौड़ती नजर आ रही है। ट्रेन को ट्रैक पर गुजरते देख लोगों में उत्साह नजर आया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1