Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूरत में संडे छुट्टी को लेकर 1 तारीख को हड़ताल कलेक्टर ऑफिस
दीपक कुमार साहू
सूरत में संडे छुट्टी को लेकर 1 तारीख को हड़ताल कलेक्टर ऑफिस
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूरत में संडे छुट्टी को लेकर 1 तारीख को हड़ताल कलेक्टर ऑफिस2
- दिवंगत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिवंगत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में बीसी सखी की प्रधान महिला कंचन निषाद व डॉ. रामजन्म यादव उर्फ बुल्ले के निधन की सूचना पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय शुक्ला शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। यहां सचिव ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कंचन निषाद व डॉ. रामजनम यादव समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उनका जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस परिवार से हमारा पुराना और गहरा आत्मीय संबंध रहा है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बीसी सखी की महिला प्रधान कंचन निषाद व डॉ. रामजन्म यादव अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे पकरी सेवार सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। इस अवसर पर प्रवीण शुक्ला अजय शुक्ला रोहित रमेश चंद पाण्डेय प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी मेवालाल प्रकाश चन्द्र तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित रहे।2
- सिरसा गंगा घाट पर ऊंचे करार से स्टीमर तक पहुंचना मुश्किल बाढ़ में स्टीमर ही आवागमन का सहारा, बारिश में फिसलन से बढ़ता है हादसे का खतरा मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा के नगर पंचायत सिरसा स्थित गंगा फेरी घाट पर बाढ़ के दौरान आवागमन की समस्या बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर इस पार से उस पार जाने के लिए स्टीमर ही लोगों का प्रमुख सहारा है। प्रतिदिन सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग स्टीमर से गंगा पार करते हैं। घाट पर बने करार की अधिक ऊंचाई यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्टीमर तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ऊंचे करार से नीचे उतरना पड़ता है। इसके बाद उसी रास्ते से वापस ऊपर आना होता है। ऊंचाई अधिक होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी होती है। बारिश के दौरान रास्ते पर फिसलन होने से स्थिति और मुश्किल हो जाती है। वाहनों को उतारने-चढ़ाने में भी परेशानी घाट पर वाहनों को स्टीमर तक पहुंचाने और वापस निकालने में भी लोगों को काफी दिक्कत होती है। ऊंचाई और फिसलन के बीच वाहनों को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में जरा सी चूक होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यात्रियों का कहना है कि घाट पर सुरक्षित आवागमन के लिए रास्ते को सुविधाजनक बनाया जाना जरूरी है। सुविधाओं के बावजूद सुरक्षा का सवाल घाट के ठेकेदार की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन करार की अधिक ऊंचाई की समस्या बनी हुई है। तस्वीरों में भी घाट की ऊंचाई और स्टीमर तक पहुंचने के दौरान यात्रियों की परेशानी साफ दिखाई देती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से घाट पर सुरक्षित उतरने-चढ़ने की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बाढ़ के दौरान स्टीमर से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी न हो।1
- Post by RAMESH CHANDRA VARMA4
- बारा क्षेत्र में PMGSY सड़क धंसी, राहगीरों के लिए बनी मौत का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश बारा क्षेत्र में PMGSY सड़क धंसी, राहगीरों के लिए बनी मौत का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश1
- बेखौफ बाइक सवार बदमाश बीच बाजार युवक का मोबाइल छीनकर फरार पुलिस सहायता बूथ से महज 50 मीटर दूर वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मेजा, प्रयागराज। मेजारोड चौराहे पर रविवार रात बाइक सवार दो उचक्के युवक का मोबाइल छीनकर प्रयागराज की ओर फरार हो गए। वारदात पुलिस सहायता बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। बीच बाजार हुई घटना से लोगों में हड़कंप मचा रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार उदित वर्मा पुत्र विजय वर्मा रविवार रात पांती स्थित हनुमान मानस मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। मेजारोड चौराहे पर वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और बाइक से प्रयागराज की ओर भाग निकले। बाजार में पुलिस और अन्य लोग मौजूद थे। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक उचक्के आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह को सूचना दी। फिलहाल पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने चौराहे और प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ...धमाके के बाद दो मंजिला मकान का भरभराकर गिर गया। चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की जानकारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ...धमाके के बाद दो मंजिला मकान का भरभराकर गिर गया। चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की जानकारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।1
- करछना यमुनानगर प्रयागराज//* प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत करछना तहसील व थाना क्षेत्र स्थित अमर बाजार से कुछ ही दूरी पर अर्धरात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे एक अल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई दुर्घटना के बाद जब आस-पास के लोग बचाव की दृष्टि से वहां पहुंचे तो कार के अंदर का नजारा देखकर अचम्भित रह गये प्रायः यह देखा गया है कि अल्टो कार में पांच लोगों से अधिक नहीं बैठ सकते हैं लेकिन उस कार में चार चोर और एक भैस अंदर देखी गई जों अपनें आप में एक अनोखी संवारी थी जिसके बारे में कल्पना भी नहीं किया जा सकता है। यह कोई कल्पना या कहानी नहीं है वल्की जीवंत उदाहरण है जिसके बारे में इससे पहले न तो आज तक किसी ने सोचा य देखा होगा। बचाव करने पहुंचे लोगों ने जब कार के अन्दर छुपाकर भैंस ले जाने के बारे में पूंछ - तांछ करना प्रारंभ किया तो गोल मटोल तथा भ्रामक जवाब से लोगों में संसय का भाव प्रकट हुआ कि यह चोरी का मामला हो सकता है ग्रामीणों ने इस दुर्घटना की जानकारी सम्बंधित थाना को दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचते इससे पहले चार चोरों में से दो भाग निकले दो को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। करछना पुलिस के अनुसार भैंस चोरी की ऐसी कोई सिकायत नहीं होने के कारण चोटिल हुए दो चोर को इलाज हेतु स्वरूपरानी नेहरू जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए पुलिस अपने कस्टडी में लें गई वापस लौटते समय चोर लघुशंका के बहाने फरार हो गए अब इस घटनाक्रम को महज़ एक इत्तेफाक माना जायें य सोचीं समझीं गैर जिम्मेदाराना रवैया भर हाल विना किसी सबूत के पुलिस के ऊपर संदेह करना तर्क संगत नहीं है। पुलिस को चकमा देकर फरार चोरों को की तलाश जारी है।1