भारी बारिश में विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान दबा खबर बदायूँ से Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh दीवार गिरते ही घर से भागी महिला, ग्रामीणों की मदद से बाल-बाल बची दातागंज/हजरतपुर। हजरतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रम्पुरा खुर्द, मझरा सुन्दरपुर, तहसील दातागंज, जिला बदायूँ में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते एक विधवा महिला का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में घर के अंदर रखा राशन, कपड़े समेत गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दब गया। पीड़ित महिला जयदेवी पत्नी स्वर्गीय सत्यराम ने बताया कि बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक जब घर की दीवार गिरने लगी तो उन्होंने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। महिला के अनुसार, भागते समय वह मलबे की चपेट में आ गई और उसके ऊपर कुछ हिस्सा गिर गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से महिला के सामने रहने और गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता ने प्रशासन से बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता एवं आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
भारी बारिश में विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान दबा खबर बदायूँ से Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh दीवार गिरते ही घर से भागी महिला, ग्रामीणों की मदद से बाल-बाल बची दातागंज/हजरतपुर। हजरतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रम्पुरा खुर्द, मझरा सुन्दरपुर, तहसील दातागंज, जिला बदायूँ में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते एक विधवा महिला का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में घर के अंदर रखा राशन, कपड़े समेत
गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दब गया। पीड़ित महिला जयदेवी पत्नी स्वर्गीय सत्यराम ने बताया कि बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक जब घर की दीवार गिरने लगी तो उन्होंने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। महिला के अनुसार, भागते समय वह मलबे की चपेट में आ गई और उसके ऊपर कुछ हिस्सा गिर गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे मलबे
से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से महिला के सामने रहने और गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता ने प्रशासन से बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता एवं आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
- बदायूं न्यूज़ | उसावां खिरिया मधुकर की गौशाला में गोवंश की हालत खराब, भूख-प्यास से तड़पने का आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खिरिया मधुकर स्थित एनजीओ संचालित गौशाला में गोवंश की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गौशाला में कुछ गोवंश बीमार अवस्था में हैं और कई पशुओं के भूख-प्यास से परेशान होने का आरोप लगाया गया है। कुछ गोवंश की मौत होने की बात भी सामने आई है। मामले को लेकर गौशाला के सुपरवाइजर दर्शन सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने गोवंश की मौत का कारण मौसम खराब होना बताया। उनका कहना है कि मौसम खराब होने पर गायों की मौत हो जाती है। वहीं, केयरटेकर से गोवंश के उपचार और दवा दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई। उसने दवा दिए जाने की बात कही, लेकिन कब, कितने गोवंश को और कौन-सी दवा दी गई, इसका स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। गौशाला में गोवंश की देखरेख, चारा-पानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।2
- गौशाला में गोवंश की हालत खराब, भूख-प्यास से तड़पने का आरोप उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खिरिया मधुकर में एनजीओ संचालक दानवीर की गौशाला में गोवंश की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में कुछ गोवंश बीमार अवस्था में दिखाई दिए, जबकि कई पशु भूख और प्यास से परेशान नजर आए। कुछ गोवंश के मरने की भी बात सामने आई है, जिससे गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में गौशाला के सुपरवाइजर दर्शन सिंह से बात की गई तो उन्होंने मौसम खराब होने को गोवंश की मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर गायें मरती ही हैं। वहीं, जब केयरटेकर से गोवंश को दवाई दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने दवाई देने की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस दिन, कितने गोवंश को और कौन-सी दवा दी गई। मामले में दवा और उपचार से संबंधित कोई निश्चित विवरण सामने नहीं आया। ऐसे में गौशाला में गोवंश की देखरेख, चारा-पानी और चिकित्सा व्यवस्था की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने और गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।4
- बैगुल नदी का पुल बना मुसीबत, चार फीट पानी से आवागमन ठप बरेली जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बैगुल नदी पर बना पुल बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बारिश के बाद इस वर्ष दूसरी बार पुल के ऊपर पानी आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर करीब चार फीट तक पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्ते से करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर जी, श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल सहित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैगुल नदी के पुल का जल्द से जल्द निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो और ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार से पुल का कार्य शीघ्र शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।2
- हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजन के साथ आरंभ हुआ ग्यारह दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण का अखंड महामंत्र जाप| उझानी (बदायूॅं) / श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजन के साथ ग्यारह दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप आज से आरंभ हो गया है। अखंड महामंत्र का जाप बिना रुके 24 घंटे (दिन-रात) ग्यारह दिनों तक चलेगा। साथ ही प्रतिदिन प्रभु का भव्य श्रृंगार भी भक्तों द्वारा किया जाएगा। प्रात: ग्यारह बजे मंदिर परिसर में पण्डित प्रवीण शर्मा ने विधिवत पूजन करा कर अखंड महामंत्र जाप का आरंभ कराया। इस पुनीत अवसर पर अवधेश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, उद्योगपति बिष्णु भगवान अग्रवाल, मंदिर के महंत महेश चंद्र शर्मा, ग्रीश बार्ष्णेय, ज्ञान बंसल, राजीव सिंघल, संजीव वर्मा, संजीव बार्ष्णेय एवं गणेश शर्मा सहित तमाम श्रद्धालु नर-नारी मौजूद रहे।1
- संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 🚨 आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी का दावा संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले में संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी को मिली जानकारी के अनुसार मामले की पुष्टि संबंधित आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- ग्राम तिलोकपुर पोस्त उसहैत मजरा मुबारिकपुर जिला बदायूं 243641 अर्जुन सिंह पुत्र श्री श्यामपाल जी के यहां पानी का कहर बहुत तेज है धान बाजरा सकल गंज डूब गईं मजरा मुबारकपुर कटरा रोड तिलोकपुर मे बहुत तेज बारिश के कारण आज सुबह शाम पानी बढ़ रहा हैं बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है1
- यूपी के बदायूँ जिले मे48 घन्टे से हो रही वरसात से भारी नुकसान हुआ है 48 घन्टे से हो रही लगातार वरसात से बदायूँ जिले मे भारी नुकसान हुआ बदायूं जिले के ग्राम ओमी नगला मे वरसात से कई कच्चे व पक्के मकानो का नुकसान हुआ है और पूरा गाँव जलमग्न हो गया है पूरे गाँव मे विकास न होने और सही से गली न बनने से गांव का आवागमन वाधित हो गया है प्रशासन से लोगों की मांग है कि उसावा देहात ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा गाँव मे रास्ता और जल का निकास के लिए नाले आदि का निर्माण कराया जाये जिससे होने वाली बरसात से गाँव का पानी निकल सके और लोग सही से जीवन जी सके1
- चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के सामने अभद्र हरकत का वीडियो वायरल 🚆 चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के सामने अभद्र हरकत का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चलती ट्रेन के डिब्बे में एक व्यक्ति महिला यात्रियों के सामने कथित तौर पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। लोगों द्वारा रोकने पर वह व्यक्ति कथित रूप से वीडियो बनाने की बात कहता नजर आ रहा है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कहां का और कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।1