*खासपुर में गोचर और खेल मैदान की जमीन पर विवाद* *गांव ही लोगों ने लगाया मंदिर की आड़ में खासपुर स्पोर्ट्स क्लब पर कब्जे का आरोप* नारनौल 13 सितंबर (सतीश कुमार शर्मा) गांव खासपुर की गोचर भूमि और खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के ही लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी है। गांव वालों ने कहा जो भी चंदा आता है उनमें से एक भी रुपया ग्राउंड में नहीं लगाया गया ना ही बच्चों के लिए दौड़ने के लिए ट्रैक बनवाया गया है धानक समाज से संबंध रखने वाले युवा शमशेर ने कहा कि यह जमीन पहले स्पोर्ट्स क्लब के नाम पर थी, अब यहां मंदिर शनि मंदिर बना दिया गया है। मंदिर से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन आरोप है कि मंदिर बनाते-बनाते पूरी गोचर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर तार बाढ़कर जमीन को रोक दिया है। शमशेर ने बताया कि वह पशुपालक हैं। गोचर खत्म होने से बकरी-भेड़ पालकों को दूसरे गांवों में पशु चराने जाना पड़ता है, जहां उन्हें भगा दिया जाता है। अरावली क्षेत्र में बने गहरे गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने और जातिगत आधार पर उनकी आवाज दबाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। गांव के ही निवासी रमेश कुमार उर्फ रुपेश पुत्र भूप सिंह ने बताया कि 2018 में गांव व बच्चों के सहयोग से एक संस्था शुरू की गई थी, जिसका नाम खास स्पोर्ट्स क्लब रखा गया। यह क्लब आर्मी भर्ती, रेस और ग्राउंड में घूमने वाले बच्चों के लिए बनाया गया था।" रमेश ने बताया कि बच्चों के आशीर्वाद के लिए ग्राउंड के कोने में बजरंगबली की छोटी मूर्ति लगाई गई थी, जिसका अनावरण गांव की मौजूदगी में हुआ था। दीवार पर लगा शिलालेख आज भी इसका गवाह है, जिस पर सहयोग करने वाले सैकड़ों ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। अब 7 साल बाद वो बजरंगबली की मूर्ति गायब है और उसकी जगह बड़ा शनि मंदिर बना दिया गया है। बताया कि भगवान के मंदिर से हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन पुरानी मूर्ति को हटाना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खासपुर स्पोर्ट्स क्लब के नाम से सरकार हर साल अनुदान देती है, लेकिन मैदान में आज तक ट्रैक तक नहीं बना। खराब ग्राउंड की वजह से एक महीने पहले हादसा भी हो चुका है। *ग्रामीणों की मांग -* मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर आकर पैमाइश की जाए, मंदिर की सीमा तय की जाए, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन को खेल मैदान के रूप में ही विकसित किया जाए।
*खासपुर में गोचर और खेल मैदान की जमीन पर विवाद* *गांव ही लोगों ने लगाया मंदिर की आड़ में खासपुर स्पोर्ट्स क्लब पर कब्जे का आरोप* नारनौल 13 सितंबर (सतीश कुमार शर्मा) गांव खासपुर की गोचर भूमि और खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के ही लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी है। गांव वालों ने कहा जो भी चंदा आता है उनमें से एक भी रुपया ग्राउंड में नहीं लगाया गया ना ही बच्चों के लिए दौड़ने के लिए ट्रैक बनवाया गया है धानक समाज से संबंध रखने वाले युवा शमशेर ने कहा कि यह जमीन पहले स्पोर्ट्स क्लब के नाम पर थी, अब
यहां मंदिर शनि मंदिर बना दिया गया है। मंदिर से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन आरोप है कि मंदिर बनाते-बनाते पूरी गोचर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर तार बाढ़कर जमीन को रोक दिया है। शमशेर ने बताया कि वह पशुपालक हैं। गोचर खत्म होने से बकरी-भेड़ पालकों को दूसरे गांवों में पशु चराने जाना पड़ता है, जहां उन्हें भगा दिया जाता है। अरावली क्षेत्र में बने गहरे गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने और जातिगत आधार पर उनकी आवाज दबाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। गांव के ही निवासी रमेश कुमार उर्फ रुपेश पुत्र भूप सिंह ने
बताया कि 2018 में गांव व बच्चों के सहयोग से एक संस्था शुरू की गई थी, जिसका नाम खास स्पोर्ट्स क्लब रखा गया। यह क्लब आर्मी भर्ती, रेस और ग्राउंड में घूमने वाले बच्चों के लिए बनाया गया था।" रमेश ने बताया कि बच्चों के आशीर्वाद के लिए ग्राउंड के कोने में बजरंगबली की छोटी मूर्ति लगाई गई थी, जिसका अनावरण गांव की मौजूदगी में हुआ था। दीवार पर लगा शिलालेख आज भी इसका गवाह है, जिस पर सहयोग करने वाले सैकड़ों ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। अब 7 साल बाद वो बजरंगबली की मूर्ति गायब है और उसकी जगह बड़ा शनि मंदिर बना दिया गया है।
बताया कि भगवान के मंदिर से हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन पुरानी मूर्ति को हटाना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खासपुर स्पोर्ट्स क्लब के नाम से सरकार हर साल अनुदान देती है, लेकिन मैदान में आज तक ट्रैक तक नहीं बना। खराब ग्राउंड की वजह से एक महीने पहले हादसा भी हो चुका है। *ग्रामीणों की मांग -* मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर आकर पैमाइश की जाए, मंदिर की सीमा तय की जाए, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन को खेल मैदान के रूप में ही विकसित किया जाए।
- खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन और गोचर भूमि पर मंदिर बनाकर कब्जे का आरोप। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैमाइश की मांग की।" खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन और गोचर भूमि पर मंदिर बनाकर कब्जे का आरोप। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैमाइश की मांग की।"1
- शादी के नाम पर बड़ा खेल ! फर्जी दुल्हन के जाल में फंसते थे कुंवारे युवक नकदी-जेवर लेकर हो जाते थे फरार1
- रेवाड़ी सिहा में निकाली गई झांकी गणेश चतुर्थी के अवसर पर निकली शिवजी की झांकी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीहा गांव में निकाली गई झांकी गणेश चतुर्थी की मूर्ति का करा आगमन। महेंद्रगढ़ न्यूज़ हरियाणा।3
- *भव्य कलश यात्रा से हुआ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ* *भव्य कलश यात्रा से हुआ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ* *500 महिलाएं अपने सिर पर कलश उठाकर हुई यात्रा में शामिल* महेंद्रगढ़ 13 सितंबर- हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति महेंद्रगढ़ की ओर से शहर की प्राचीन श्री रामलीला परिषद् के प्रांगण में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ रविवार 13 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा से किया गया जिसमें शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी शामिल हुई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता एवं नीशू मेहता सपरिवार थे जो श्रीमद् भागवत ग्रंथ को अपने सिर पर रख कर पैदल ही कलश यात्रा में शामिल हुए जबकि पूजन का कार्य आचार्य विनोद जी के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण से करवाया गया। कथा प्रारंभ करने से पूर्व निकाली गई यह भव्य कलश यात्रा श्री रामलीला परिषद प्रांगण में स्थित संतोषी माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल ( श्री रामलीला परिषद् में) पहुंची। इस कलश यात्रा में 500 महिलाएं अपने सिर पर कलश उठाकर ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ श्री कृष्ण भक्ति में झूमती हुई चल रही थी। तपोभूमि हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज भी घोड़ा बग्गी में सवार होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे जबकि उनके साथ सत्य-स्वरूप महाराज, मुनीराम जी ,अवधेश बाबा,हरकेश ब्रह्मचारी व मटरू भैया भी बग्गी में विराजमान थे। मार्ग में अनेक भक्तों द्वारा इस कलश यात्रा का पुष्प वर्षा व फूलों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा ठंडे पानी, कोल्ड्रिंक्स व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता ने बताया कि श्री रामलीला परिषद में आयोजित यह 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 13 सितंबर से 19 सितंबर तक होगी । कथा का रसपान महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज व्यासगद्दी पर विराजमान होकर सभी भक्तों को अपनी अमृतवाणी से करवाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा तथा आगामी 20 सितंबर को प्रातः 8:15 बजे हवन पूजन एवं गुरु पूजा से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का समापन समारोह मनाया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ करने से पूर्व आज प्रातः काल के समय निकाली गई भव्य कलश यात्रा के शुभ अवसर पर सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे शामिल हुए।1
- हफ्ता वसूली और धमकी के आरोप में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी। मुकदमा दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस, दो घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार। नारनौल, भगवत शर्मा। अटेली क्षेत्र में दो लाख रुपये हफ्ता मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में अटेली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी सतवीर उर्फ छोटिया तथा रामलखन के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उससे दो लाख रुपये हफ्ते के रूप में मांग किए जा रहे थे। रुपये नहीं देने पर उसे लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन और व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी गईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि धमकियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद कुछ लोग उसके घर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना से भयभीत शिकायतकर्ता ने अटेली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही अटेली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अटेली थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं शिकायत में लगाए गए हफ्ता वसूली, धमकी, फोन कॉल और घर पर तोड़फोड़ के आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है।4
- 13 September 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- रेवाड़ी में Aman Jaji का जलवा, BMG Mall में उमड़ा जनसैलाब; ‘Azaad Singh’ के प्रमोशन में हाउसफुल रहा कार्यक्रम Rewari News Live रेवाड़ी। रविवार 13 सितंबर की शाम रेवाड़ी के BMG Mall में उस समय फिल्मी माहौल बन गया, जब हरियाणा के चर्चित अभिनेता एवं सिंगर Aman Jaji अपनी आगामी फिल्म ‘Azaad Singh’ की पूरी स्टार कास्ट के साथ दर्शकों के बीच पहुंचे। शाम करीब 5 बजे शुरू हुए इस खास प्रमोशनल कार्यक्रम को लेकर लोगों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही Aman Jaji और उनकी टीम मंच पर पहुंची, दर्शकों की भीड़ ने जोरदार स्वागत किया और देखते ही देखते BMG Mall के बाहर तक लोगों का हुजूम जमा हो गया। कार्यक्रम के दौरान Aman Jaji ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Azaad Singh’ के बारे में दर्शकों से बातचीत करते हुए फिल्म की कहानी, कलाकारों और 18 सितंबर को होने वाली रिलीज को लेकर जानकारी साझा की। प्रमोशन के साथ-साथ कार्यक्रम में शानदार Live Music Performance ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। Aman Jaji के साथ Rakesh Majariya, Kuldeep Rathee और फिल्म की अभिनेत्री भी मौजूद रहीं, जिन्होंने दर्शकों के साथ जुड़कर कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया। लाइव परफॉर्मेंस शुरू होते ही युवाओं और फिल्म प्रेमियों में खास जोश देखने को मिला और पूरा माहौल तालियों व संगीत से गूंज उठा। कार्यक्रम की सबसे खास तस्वीर BMG Mall के बाहर दिखाई दी, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए पहुंच चुके थे। हालात ऐसे रहे कि भीड़ के कारण लोगों को पैर रखने तक की जगह मिलना मुश्किल हो गया। बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को पूरी तरह हाउसफुल बना दिया। Aman Jaji और उनकी टीम ने भी दर्शकों के इस प्यार और उत्साह का खुले दिल से स्वागत किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने रेवाड़ी के लोगों से 18 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘Azaad Singh’ को देखने और हरियाणवी कलाकारों को अपना समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं की खास भागीदारी नजर आई और कई लोग अपने मोबाइल कैमरों में कलाकारों की परफॉर्मेंस और पूरे आयोजन के यादगार पलों को कैद करते दिखाई दिए। कुल मिलाकर BMG Mall में आयोजित यह प्रमोशनल इवेंट फिल्म के कलाकारों और रेवाड़ी के दर्शकों के बीच शानदार कनेक्शन बनाने में सफल रहा। Aman Jaji की टीम के पहुंचते ही उमड़ी भीड़ और हाउसफुल कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि ‘Azaad Singh’ को लेकर दर्शकों में अभी से खास उत्सुकता दिखाई दे रही है।1
- *खासपुर में गोचर और खेल मैदान की जमीन पर विवाद* *गांव ही लोगों ने लगाया मंदिर की आड़ में खासपुर स्पोर्ट्स क्लब पर कब्जे का आरोप* नारनौल 13 सितंबर (सतीश कुमार शर्मा) गांव खासपुर की गोचर भूमि और खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के ही लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी है। गांव वालों ने कहा जो भी चंदा आता है उनमें से एक भी रुपया ग्राउंड में नहीं लगाया गया ना ही बच्चों के लिए दौड़ने के लिए ट्रैक बनवाया गया है धानक समाज से संबंध रखने वाले युवा शमशेर ने कहा कि यह जमीन पहले स्पोर्ट्स क्लब के नाम पर थी, अब यहां मंदिर शनि मंदिर बना दिया गया है। मंदिर से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन आरोप है कि मंदिर बनाते-बनाते पूरी गोचर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर तार बाढ़कर जमीन को रोक दिया है। शमशेर ने बताया कि वह पशुपालक हैं। गोचर खत्म होने से बकरी-भेड़ पालकों को दूसरे गांवों में पशु चराने जाना पड़ता है, जहां उन्हें भगा दिया जाता है। अरावली क्षेत्र में बने गहरे गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने और जातिगत आधार पर उनकी आवाज दबाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। गांव के ही निवासी रमेश कुमार उर्फ रुपेश पुत्र भूप सिंह ने बताया कि 2018 में गांव व बच्चों के सहयोग से एक संस्था शुरू की गई थी, जिसका नाम खास स्पोर्ट्स क्लब रखा गया। यह क्लब आर्मी भर्ती, रेस और ग्राउंड में घूमने वाले बच्चों के लिए बनाया गया था।" रमेश ने बताया कि बच्चों के आशीर्वाद के लिए ग्राउंड के कोने में बजरंगबली की छोटी मूर्ति लगाई गई थी, जिसका अनावरण गांव की मौजूदगी में हुआ था। दीवार पर लगा शिलालेख आज भी इसका गवाह है, जिस पर सहयोग करने वाले सैकड़ों ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। अब 7 साल बाद वो बजरंगबली की मूर्ति गायब है और उसकी जगह बड़ा शनि मंदिर बना दिया गया है। बताया कि भगवान के मंदिर से हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन पुरानी मूर्ति को हटाना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खासपुर स्पोर्ट्स क्लब के नाम से सरकार हर साल अनुदान देती है, लेकिन मैदान में आज तक ट्रैक तक नहीं बना। खराब ग्राउंड की वजह से एक महीने पहले हादसा भी हो चुका है। *ग्रामीणों की मांग -* मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर आकर पैमाइश की जाए, मंदिर की सीमा तय की जाए, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन को खेल मैदान के रूप में ही विकसित किया जाए।4