logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला सुपौल 4 नंबर वार्ड डोरा लोत्तोलिया🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊 जिला सुपौल 4 नंबर वार्ड डोरा लोत्तोलिया🤐😑🤫🙊🙊🙊🤫🤫🤫🙊🙊🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫

7 hrs ago
user_VR Vijay Roy
VR Vijay Roy
सुपौल, सुपौल, बिहार•
7 hrs ago

जिला सुपौल 4 नंबर वार्ड डोरा लोत्तोलिया🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊🙊 जिला सुपौल 4 नंबर वार्ड डोरा लोत्तोलिया🤐😑🤫🙊🙊🙊🤫🤫🤫🙊🙊🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫

More news from Supaul and nearby areas
  • bhadavi Sadan ka ghatna hai
    1
    bhadavi Sadan ka ghatna hai
    user_Rohit jdv
    Rohit jdv
    Nirmali, Supaul•
    3 hrs ago
  • सुपौल जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के साथ-साथ LPG गैस और ईंधन की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। नगर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की तैयारी भी शुरू हो गई है। पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाने हेतु PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना पर काम प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही संबंधित कंपनी BPCL द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को LPG सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वर्तमान में जिले की गैस एजेंसियों के पास 12,811 LPG सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 5,548 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है। बीते 8 अप्रैल को 5,298 उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की गई, वहीं अभी 23,115 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति शेष है। जिले की 51 में से 46 गैस एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि शेष एजेंसियों पर जल्द आपूर्ति होने की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा 21 गैस एजेंसियों और 21 होटलों/प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच की गई है। इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं पेट्रोल पंपों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी रहे। निगरानी के लिए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 13 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का निष्पादन कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, होम डिलीवरी के माध्यम से समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    सुपौल जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के साथ-साथ LPG गैस और ईंधन की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
नगर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की तैयारी भी शुरू हो गई है। पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाने हेतु PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना पर काम प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही संबंधित कंपनी BPCL द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को LPG सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
वर्तमान में जिले की गैस एजेंसियों के पास 12,811 LPG सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 5,548 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है। बीते 8 अप्रैल को 5,298 उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की गई, वहीं अभी 23,115 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति शेष है। जिले की 51 में से 46 गैस एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि शेष एजेंसियों पर जल्द आपूर्ति होने की उम्मीद है।
प्रशासन द्वारा 21 गैस एजेंसियों और 21 होटलों/प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच की गई है। इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं पेट्रोल पंपों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी रहे।
निगरानी के लिए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 13 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का निष्पादन कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, होम डिलीवरी के माध्यम से समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 09.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय कौशलीपट्टी, पिपरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था तथा छात्राएं मेस में भोजन कर रही थीं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर छात्राओं ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को संपादित करने का निदेश दिया l निरीक्षण के समय जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित थे।
    3
    आज दिनांक 09.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय कौशलीपट्टी, पिपरा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था तथा छात्राएं मेस में भोजन कर रही थीं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर छात्राओं ने संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही, उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को संपादित करने का निदेश दिया l
निरीक्षण के समय जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित थे।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
  • जिला सुपौल 4 नंबर वार्ड डोरा लोत्तोलिया🤐😑🤫🙊🙊🙊🤫🤫🤫🙊🙊🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫
    1
    जिला सुपौल 4 नंबर वार्ड डोरा लोत्तोलिया🤐😑🤫🙊🙊🙊🤫🤫🤫🙊🙊🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫
    user_VR Vijay Roy
    VR Vijay Roy
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
  • सहरसा जिले की नौहट्टा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान शाहपुर (वार्ड नंबर 6) निवासी नीतीश कुमार और मिश्रौलिया निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।​ ​बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें ये दोनों युवक बेखौफ होकर हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर नौहट्टा पुलिस सक्रिय हो गई। अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार लगातार इन संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। ​घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी ​बुधवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ये दोनों युवक शाहपुर क्षेत्र में जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस की तत्परता के कारण दोनों को भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। ​"पुलिस की इस सजगता से न केवल एक संभावित अपराध टल गया, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय पैदा करने वाले तत्वों को भी कड़ा संदेश मिला है। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।​पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा ​इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए इन युवकों से अब कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।
    1
    सहरसा जिले की नौहट्टा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान शाहपुर (वार्ड नंबर 6) निवासी नीतीश कुमार और मिश्रौलिया निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।​ ​बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें ये दोनों युवक बेखौफ होकर हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर नौहट्टा पुलिस सक्रिय हो गई। अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार लगातार इन संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
​घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी
​बुधवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ये दोनों युवक शाहपुर क्षेत्र में जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस की तत्परता के कारण दोनों को भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए।
​"पुलिस की इस सजगता से न केवल एक संभावित अपराध टल गया, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय पैदा करने वाले तत्वों को भी कड़ा संदेश मिला है। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।​पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा
​इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए इन युवकों से अब कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    7 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई गरीब परिवारों के आशियाने जमींदोज कर दिए गए। बताया जा रहा है कि यह जमीन विवाद का मामला कई वर्षों से न्यायालय में लंबित था। जमींदार द्वारा अपनी जमीन को वापस पाने के लिए हाईकोर्ट तक अपील की गई थी, वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष भी अपने हक की लड़ाई लड़ रहा था। न्यायालय के फैसले के बाद प्रशासन हरकत में आया और नवहट्टा अंचलाधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए वे गरीब परिवार, जो दशकों से इस जमीन पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। बुलडोजर चलते ही कई घर पल भर में मलबे में तब्दील हो गए, और अब दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें कोई वैकल्पिक व्यवस्था या समय नहीं दिया गया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। फिलहाल प्रशासन इसे न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई बता रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इन बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास की जिम्मेदारी कौन लेगा?
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई गरीब परिवारों के आशियाने जमींदोज कर दिए गए।
बताया जा रहा है कि यह जमीन विवाद का मामला कई वर्षों से न्यायालय में लंबित था। जमींदार द्वारा अपनी जमीन को वापस पाने के लिए हाईकोर्ट तक अपील की गई थी, वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष भी अपने हक की लड़ाई लड़ रहा था।
न्यायालय के फैसले के बाद प्रशासन हरकत में आया और नवहट्टा अंचलाधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए वे गरीब परिवार, जो दशकों से इस जमीन पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे।
बुलडोजर चलते ही कई घर पल भर में मलबे में तब्दील हो गए, और अब दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें कोई वैकल्पिक व्यवस्था या समय नहीं दिया गया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
फिलहाल प्रशासन इसे न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई बता रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इन बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास की जिम्मेदारी कौन लेगा?
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    15 hrs ago
  • मधेपुरा में पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर देह व्यापार के कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 11लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 8 युवतियां और 3 युवक शामिल हैं। दरअसल मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत में पुलिस ने ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सिंहेश्वर–बिरैली रोड नंबर 18 के पास लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने पहले ग्राहक बनकर मौके पर एंट्री ली। जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली, टीम ने अचानक रेड कर दी। छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश में खेतों की ओर दौड़े, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक पल्सर एनएस बाइक भी जब्त की गई है। इस ऑपरेशन में एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन समेत कई अधिकारी और एसटीएफ की टीम शामिल रही। एक एनजीओ का भी सहयोग लिया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। बाइट --प्रवेन्द्र भारती एएसपी मधेपुरा इस पूरे मामले पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत में देव व्यापार का काम चल रहा है सूचना के आधार पर एक टीम गठित किया गया था टीम ने छापेमारी के दौरान 8 लड़की और तीन लड़के को गिरफ्तार किया गया है साथ ही ढ़ेर सारा कंडोम बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    4
    मधेपुरा में पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर देह व्यापार के कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 11लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 8 युवतियां और 3 युवक शामिल हैं।
दरअसल मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत में पुलिस ने ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सिंहेश्वर–बिरैली रोड नंबर 18 के पास लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई।
इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने पहले ग्राहक बनकर मौके पर एंट्री ली। जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली, टीम ने अचानक रेड कर दी।
छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश में खेतों की ओर दौड़े, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक पल्सर एनएस बाइक भी जब्त की गई है।
इस ऑपरेशन में एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन समेत कई अधिकारी और एसटीएफ की टीम शामिल रही। एक एनजीओ का भी सहयोग लिया गया।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
बाइट --प्रवेन्द्र भारती एएसपी मधेपुरा 
इस पूरे मामले पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत में देव व्यापार का काम चल रहा है सूचना के आधार पर एक टीम गठित किया गया था टीम ने छापेमारी के दौरान 8 लड़की और तीन लड़के को गिरफ्तार किया गया है साथ ही ढ़ेर सारा कंडोम बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • सुपौल में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा भारत सरकार की फ्लैगशीप पहल “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले से जिलाधिकारी सावन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में केंद्र सरकार ने “ज्ञान भारतम् मिशन” की घोषणा की है। इस मिशन का उद्देश्य देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को संरक्षित करते हुए प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, डिजिटाइजेशन और संरक्षण करना है। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान कर उनके संरक्षण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि सुपौल में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कर सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।
    1
    सुपौल में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा भारत सरकार की फ्लैगशीप पहल “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले से जिलाधिकारी सावन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में केंद्र सरकार ने “ज्ञान भारतम् मिशन” की घोषणा की है। इस मिशन का उद्देश्य देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को संरक्षित करते हुए प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, डिजिटाइजेशन और संरक्षण करना है।
बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान कर उनके संरक्षण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि सुपौल में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कर सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.