Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में सहरसा विधायक माननीय आईपी गुप्ता ने क्या कहा जानिए - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में सहरसा विधायक माननीय आईपी गुप्ता ने नीतीश जी कोमा में नहीं यह प्रोपगंडा है !
Reaction Bihar News
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में सहरसा विधायक माननीय आईपी गुप्ता ने क्या कहा जानिए - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में सहरसा विधायक माननीय आईपी गुप्ता ने नीतीश जी कोमा में नहीं यह प्रोपगंडा है !
More news from बिहार and nearby areas
- #बेगूसराय जिला के शाम्हो में पशु टीकाकरण के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग । पशुपालकों तक नहीं पहुंचता लाभ l टीकाकरण चुनिन्दा लोगों तक या क्षेत्र तक सीमित l #news #begusarai #bihar1
- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। तारापुर अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। अमन कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय से भी उन्हें तैयारी के दौरान पूरा सहयोग मिला। अमन कुमार की पढ़ाई सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से हुई तथा बाद में उनका चयन आईआईटी-बीएचयू में हुआ। उनकी सफलता पर निबंधन कार्यालय में कर्मियों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।1
- पोलमा गांव में बिजली के तारों की चिंगारी से पांच किसानों की फसल जलकर राख हो गई। गांव प्रखंड के जमडार पंचायत अंतर्गत पोलमा गांव में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब बिजली के तारों की चिंगारी से पांच किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज हवा के कारण बिजली के तार आपस में टकरा गए और चिंगारी निकलने से आग लग गई। इस आग में अरहर और खरीफ की फसल जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने बताया कि वे अपनी फसल को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रभावित किसानों में सवना हेंब्रम, जितु हेंब्रम, नायके हेंब्रम, जुगल हेंब्रम और नरेश हेंब्रम शामिल हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से भरपाई की मांग की है।1
- बाऊघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाऊघाट थानाध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक शराबी को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति घाट कुसुंभा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे नशे की हालत में पकड़ा, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शराबी को शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- इस पत्ता से 14 से 15 बीमारी सही होता है। खड़गपुर का मशहूर वेद जी1
- शेखपुरा : जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के बरुनी गांव में शुक्रवार की सुबह एक घर में आग लगाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में बहादुर मांझी के घर में आग लगा दी। आग लगने के बाद देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में बहादुर मांझी को लगभग 20 से 30 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग लगाने के आरोपी युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पोल में बांधकर बनाया बंधक ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को बिजली के पोल में बांधकर बंधक बना लिया। बंधक बनाए गए युवक की पहचान बरुनी गांव निवासी चमरू मांझी के 30 वर्षीय पुत्र बब्लू मांझी के रूप में की गई है। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही माहुली थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शराबबंदी पर उठाए सवाल ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था। उन्होंने बताया कि बिहार में शराब पूर्णतः प्रतिबंधित है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है।1
- जमुई घोड़ा अस्पताल मे पशुओं की इलाज के लिए दवा ऐवलेबल नहीं : अरविंद दांगी लगमा जमुई1
- चेवाड़ा प्रखंड के दो गांवों में 50% अनुदान पर किसानों को दी गई गाय व बकरियां चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर गाय एवं बकरियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बताया कि गडुआ गांव में कुल 11 किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया, जबकि तीन किसानों को गाय दी गई। वहीं घारी गांव में तीन किसानों को बकरियां तथा चार किसानों को गाय उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा पशुपालन को बढ़ावा देना है, ताकि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन से भी अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के कर्मी तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे। किसानों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। यह वितरण कार्य शुक्रवार को शाम लगभग 5:00 बजे तक चलता रहा।1
- फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुरानी बाजार निवासी स्व. जगदीश स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दरोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 98/2001 दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला है। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रखने की बात कही है।1