logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंडौन सिटी से 50 km दूर गंगापुर सिटी: शादी में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और मासूम की मौत, चालक गंभीर घायल गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगापुर-जयपुर मार्ग पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, काज़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र फखरुद्दीन अपनी बाइक से अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर साजिद के साथ उसकी 22 वर्षीय पत्नी नरगिस, एक वर्षीय मासूम बेटा अलमीर और 60 वर्षीय मां बानो सवार थीं।इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बानो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार, परिचित हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर लोगों की भीड़ जमा हुई। वहीं, बाइक चालक साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते हीपुलिस मौके पर पहुंच गई। वही बस के द्वारा भाई को टक्कर मारने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। गंगापुर सिटी: शादी में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और मासूम की मौत, चालक गंभीर घायल गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसेकी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगापुर-जयपुर मार्ग पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, काज़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र फखरुद्दीन अपनी बाइक से अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर साजिद के साथ उसकी 22 वर्षीय पत्नी नरगिस, एक वर्षीय मासूम बेटा अलमीर और 60 वर्षीय मां बानो सवार थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारसभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बानो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार, परिचित हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर लोगों की भीड़ जमा हुई। वहीं, बाइक चालक साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते हीपुलिस मौके पर पहुंच गई। वही बस के द्वारा भाई को टक्कर मारने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।

9 hrs ago
user_Hari Singh Goutam
Hari Singh Goutam
Teacher आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Dharmendra Kumar
    1
    Post by Dharmendra Kumar
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Court reporter Agra, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Mathura: Vrindavan Boat Tragedy, Yamuna में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत | Mathura Breaking
    1
    Mathura: Vrindavan Boat Tragedy, Yamuna में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत | Mathura Breaking
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फारबिसगंज का घटना,😭😵 #trending #trending #1millionviews #trend
    1
    फारबिसगंज का घटना,😭😵
#trending #trending
#1millionviews
#trend
    user_Kaif Sher
    Kaif Sher
    Photographer आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ka
    1
    ka
    user_Rajib Paul choudhury
    Rajib Paul choudhury
    Grain Exporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मथुरा ब्रेकिंग!!! वृंदावन यमुना में स्टीमर पलटा, कई लोग लापता ▪️ करीब 25 लोग सवार थे स्टीमर में ▪️ हादसे में लगभग एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे ▪️ श्रृंगार घाट के पास हुआ बड़ा हादसा ▪️ डूबने से कई लोगों की मौत की आशंका ▪️ पुलिस और गोताखोर मौके पर, राहत-बचाव जारी इलाके में हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज सुनील चौधरी... मथुरा वृन्दावन ब्रेकिंग न्यूज़...
    1
    मथुरा ब्रेकिंग!!!
वृंदावन यमुना में स्टीमर पलटा, कई लोग लापता
▪️ करीब 25 लोग सवार थे स्टीमर में
▪️ हादसे में लगभग एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे
▪️ श्रृंगार घाट के पास हुआ बड़ा हादसा
▪️ डूबने से कई लोगों की मौत की आशंका
▪️ पुलिस और गोताखोर मौके पर, राहत-बचाव जारी
इलाके में हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
सुनील चौधरी...
मथुरा वृन्दावन ब्रेकिंग न्यूज़...
    user_पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by गीताधौरहरा
    1
    Post by गीताधौरहरा
    user_गीताधौरहरा
    गीताधौरहरा
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.