logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छोटी सादड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार जी मोहिल का जन्मदिन नगर पालिका के स्टाफ कर्मचारियों और प्रेस के मित्रों ने मिलकर मनाया

22 hrs ago
user_Reporter ambalal suthar
Reporter ambalal suthar
Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
22 hrs ago

छोटी सादड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार जी मोहिल का जन्मदिन नगर पालिका के स्टाफ कर्मचारियों और प्रेस के मित्रों ने मिलकर मनाया

More news from Udaipur and nearby areas
  • उदयपुर जिले के पाणुन्द क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर भींडर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऑपरेशन चलाया। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिखावनीया गांव में चार अलग-अलग खेतों में की जारही अफीम और गांजे की अवैध खेती को नष्ट कर पुलिस ने 9 क्विंटल से अधिक पौधे जब्त किए। खास बात यह रही कि इसी इलाके में पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा अवैध खेती शुरू कर दी गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद भींडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो खातेदारी खेतों व दो बिनानाम जमीन पर उगाई गई फसल को चिन्हित कर कार्रवाई की। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस टीम खेतों में डटी रही और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि मौके से 9 कट्टे अफीम के पौधे (वजन 597.880 किलो) और 10 कट्टे गांजे के पौधे (वजन 369.500 किलो) जब्त किए गए। भारी मात्रा के कारण पौधे उखाड़ने के लिए 10 मजदूरों को दिहाड़ी पर बुलाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि अवैध खेती के पास एक झोपड़ी बनाकर उसमें सांवलिया सेठ की तस्वीर रखी गई थी और नियमित पूजा की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाकर अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में भी इसी क्षेत्र में अवैध खेती पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा खेती शुरू होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि भूमि संयुक्त खातेदारी की है। जिसमें 19 खातेदार हैं, जबकि अवैध खेती महेंद्र सिंह द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। जब्त पौधों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भींडर थाने लाया गया। मामले की जांच खेरोदा थानाधिकारी को सौंपी गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कानाराम, कांस्टेबल जालिम सिंह, हिंगलाजदान, मानसिंह, रिंकुराम, निखिल, जयेंद्र, सुमित्रा, हेमंत, लोकेश, छुट्टन सहित पाणुन्द चौकी से रंजीत सिंह व पटवारी मनोज रेगर मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर जिले के पाणुन्द क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर भींडर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऑपरेशन चलाया। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिखावनीया गांव में चार अलग-अलग खेतों में की जारही अफीम और गांजे की अवैध खेती को नष्ट कर पुलिस ने 9 क्विंटल से अधिक पौधे जब्त किए। खास बात यह रही कि इसी इलाके में पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा अवैध खेती शुरू कर दी गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद भींडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो खातेदारी खेतों व दो बिनानाम जमीन पर उगाई गई फसल को चिन्हित कर कार्रवाई की। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस टीम खेतों में डटी रही और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि मौके से 9 कट्टे अफीम के पौधे (वजन 597.880 किलो) और 10 कट्टे गांजे के पौधे (वजन 369.500 किलो) जब्त किए गए। भारी मात्रा के कारण पौधे उखाड़ने के लिए 10 मजदूरों को दिहाड़ी पर बुलाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि अवैध खेती के पास एक झोपड़ी बनाकर उसमें सांवलिया सेठ की तस्वीर रखी गई थी और नियमित पूजा की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाकर अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में भी इसी क्षेत्र में अवैध खेती पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा खेती शुरू होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि भूमि संयुक्त खातेदारी की है। जिसमें 19 खातेदार हैं, जबकि अवैध खेती महेंद्र सिंह द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। जब्त पौधों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भींडर थाने लाया गया। मामले की जांच खेरोदा थानाधिकारी को सौंपी गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कानाराम, कांस्टेबल जालिम सिंह, हिंगलाजदान, मानसिंह, रिंकुराम, निखिल, जयेंद्र, सुमित्रा, हेमंत, लोकेश, छुट्टन सहित पाणुन्द चौकी से रंजीत सिंह व पटवारी मनोज रेगर मौजूद रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    Vallabhnagar, Udaipur•
    18 hrs ago
  • Post by Ravi__baba999
    1
    Post by Ravi__baba999
    user_Ravi__baba999
    Ravi__baba999
    जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • ओलावृष्टी श्रैत्र का दौरा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा द्वारा किया गया.
    1
    ओलावृष्टी श्रैत्र का दौरा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा द्वारा किया गया.
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 7 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री सिद्धिविनायक मंदिर एवं शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंदिर परिसर में भव्य हल्दी रस्म का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे कस्बे से सर्व सनातन समाज की महिलाएँ श्रद्धा और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं, जिससे परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। महिलाओं ने भगवान श्री सिद्धिविनायक एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक हल्दी अर्पित की। इस दौरान लोकगीतों, पारंपरिक भजनों और मंगलगीतों की मधुर धुनों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पीले वस्त्र धारण कर पहुँची महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान को रिझाया और गरबा नृत्य कर उल्लास का भाव प्रकट किया। हल्दी रस्म के दौरान मंदिर परिसर में शंखनाद, भजन-कीर्तन और जयघोष गूँजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक गरिमा से ओत-प्रोत हो गया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने इसे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की आध्यात्मिक तैयारी का महत्वपूर्ण चरण बताया, जो सामूहिक सहभागिता और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक बना। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का सशक्त प्रदर्शन था, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और सामूहिक श्रद्धा का सुंदर उदाहरण भी बना, जिसने आगामी महोत्सव के प्रति पूरे कस्बे में उत्साह और उमंग की नई ऊर्जा भर दी।
    1
    7 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री सिद्धिविनायक मंदिर एवं शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंदिर परिसर में भव्य हल्दी रस्म का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे कस्बे से सर्व सनातन समाज की महिलाएँ श्रद्धा और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं, जिससे परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा।
महिलाओं ने भगवान श्री सिद्धिविनायक एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक हल्दी अर्पित की। इस दौरान लोकगीतों, पारंपरिक भजनों और मंगलगीतों की मधुर धुनों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पीले वस्त्र धारण कर पहुँची महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान को रिझाया और गरबा नृत्य कर उल्लास का भाव प्रकट किया।
हल्दी रस्म के दौरान मंदिर परिसर में शंखनाद, भजन-कीर्तन और जयघोष गूँजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक गरिमा से ओत-प्रोत हो गया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने इसे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की आध्यात्मिक तैयारी का महत्वपूर्ण चरण बताया, जो सामूहिक सहभागिता और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक बना।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का सशक्त प्रदर्शन था, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और सामूहिक श्रद्धा का सुंदर उदाहरण भी बना, जिसने आगामी महोत्सव के प्रति पूरे कस्बे में उत्साह और उमंग की नई ऊर्जा भर दी।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने अपने विरोधियों को सोशल मीडिया पर लाइव आकर दि कड़ी चेतावनी
    1
    करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने अपने विरोधियों को सोशल मीडिया पर लाइव आकर दि कड़ी चेतावनी
    user_राघवेन्द्र सिंह
    राघवेन्द्र सिंह
    पत्रकार Jaora, Ratlam•
    19 hrs ago
  • पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल रेलवे स्टेशन शामगढ़ पर गुरुवार सुबह चौमहला के आसपास OHE लाइन टूटने के कारण रेलवे यातायात लगभग दो से ढाई घंटे बाधित रहा जिससे यात्री लोग काफी परेशान हुए
    1
    पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल रेलवे स्टेशन शामगढ़ पर गुरुवार सुबह चौमहला के आसपास OHE लाइन टूटने के कारण रेलवे यातायात लगभग दो से ढाई घंटे बाधित रहा जिससे यात्री लोग काफी परेशान हुए
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वागड के पावागढ़ उपनाम से प्रसिद्ध देवी तीर्थ नंदनी माता मंदिर पर सकल सनातनी एवं नंदनी माता विकास समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय शिखर प्रतिष्ठा एवं 51 कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ, लघुरूद्र, भैरव महायाग का शुभारंभ हेमाद्री श्रवण, गणपति पूजन, स्थापित देवताओं के पूजन एवं आरती के साथ हुआ। समिति के भुपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि आचार्य किशोर शुक्ला के सानिध्य में प्रधान कुण्ड यजमान अशोक पुत्र हिरालाल प्रजापत, शिखर यजमान रूपेंग सोलंकी पुत्र लवजी सोलंकी सपरिवार, कीर्ति स्तंभ यजमान नितेश कलाल पुत्र छगनलाल कलाल, शिखर ध्वज दण्ड यजमान दली धर्मपत्नी प्रेमजी पाटीदार, भैरवजी ध्वज दण्ड यजमान पुरूषोत्त सुथार पुत्र वखतराम सुथार, सिंह वाहन यजमान डॉक्टर विवेकानंद महाराज, गणेश मूर्ति स्थापना यजमान पन्नालाल सुथार पुत्र वखतराम सुथार परिवार, घंटा वादन यजमान लालसिंह सोलंकी पुत्र नारेंग सोलंकी, श्रीयंत्र स्थापना यजमान सुरेश चंद्र सुथार पुत्र भुरालाल सुथार परिवार सहित समस्त यजमान परिवारों ने विधिवत अनुष्ठान सम्पन्न किए। अनुष्ठान में उपाचार्य कपिल भाई व्यास पालोदा, प्रतिष्ठा आचार्य पंकज भाई जोशी, राहुल जोशी, हरिओम पाठक, ललित जोशी, संदीप पाठक सहित 65 ब्राह्मणों का सानिध्य रहा। प्रथम दिन श्रद्धालुओं हेतु दीपक ठाकुर पुत्र किशनलाल ठाकुर परिवार द्वारा महाप्रसादी का आयोजन हुआ। गुरुवार को गंगाजल कलश यात्रा के साथ मातृशक्ति 1500 फीट ऊँची पहाड़ी पर शिखर तक पहुंचेगी। व्यवस्था हेतु विटठल पाटीदार व दीपक ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। मंदिर को बैलून व रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
    1
    वागड के पावागढ़ उपनाम से प्रसिद्ध देवी तीर्थ नंदनी माता मंदिर पर सकल सनातनी एवं नंदनी माता विकास समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय शिखर प्रतिष्ठा एवं 51 कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ, लघुरूद्र, भैरव महायाग का शुभारंभ हेमाद्री श्रवण, गणपति पूजन, स्थापित देवताओं के पूजन एवं आरती के साथ हुआ।
समिति के भुपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि आचार्य किशोर शुक्ला के सानिध्य में प्रधान कुण्ड यजमान अशोक पुत्र हिरालाल प्रजापत, शिखर यजमान रूपेंग सोलंकी पुत्र लवजी सोलंकी सपरिवार, कीर्ति स्तंभ यजमान नितेश कलाल पुत्र छगनलाल कलाल, शिखर ध्वज दण्ड यजमान दली धर्मपत्नी प्रेमजी पाटीदार, भैरवजी ध्वज दण्ड यजमान पुरूषोत्त सुथार पुत्र वखतराम सुथार, सिंह वाहन यजमान डॉक्टर विवेकानंद महाराज, गणेश मूर्ति स्थापना यजमान पन्नालाल सुथार पुत्र वखतराम सुथार परिवार, घंटा वादन यजमान लालसिंह सोलंकी पुत्र नारेंग सोलंकी, श्रीयंत्र स्थापना यजमान सुरेश चंद्र सुथार पुत्र भुरालाल सुथार परिवार सहित समस्त यजमान परिवारों ने विधिवत अनुष्ठान सम्पन्न किए।
अनुष्ठान में उपाचार्य कपिल भाई व्यास पालोदा, प्रतिष्ठा आचार्य पंकज भाई जोशी, राहुल जोशी, हरिओम पाठक, ललित जोशी, संदीप पाठक सहित 65 ब्राह्मणों का सानिध्य रहा। प्रथम दिन श्रद्धालुओं हेतु दीपक ठाकुर पुत्र किशनलाल ठाकुर परिवार द्वारा महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
गुरुवार को गंगाजल कलश यात्रा के साथ मातृशक्ति 1500 फीट ऊँची पहाड़ी पर शिखर तक पहुंचेगी। व्यवस्था हेतु विटठल पाटीदार व दीपक ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। मंदिर को बैलून व रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर गांव में सरकारी स्कूल के सामने चल रहे देह व्यापार के खिलाफ सड़कों पर उतरे शासन प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेट दिया
    1
    करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर गांव में सरकारी स्कूल के सामने चल रहे देह व्यापार के खिलाफ सड़कों पर उतरे शासन प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेट दिया
    user_राघवेन्द्र सिंह
    राघवेन्द्र सिंह
    पत्रकार Jaora, Ratlam•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.