logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाणुन्द क्षेत्र में तस्करों ने की अवैध अफीम-गांजा खेती, पुलिस ने कार्रवाई करके 9 क्विंटल से ज्यादा हरि फसल की बरामद उदयपुर जिले के पाणुन्द क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर भींडर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऑपरेशन चलाया। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिखावनीया गांव में चार अलग-अलग खेतों में की जारही अफीम और गांजे की अवैध खेती को नष्ट कर पुलिस ने 9 क्विंटल से अधिक पौधे जब्त किए। खास बात यह रही कि इसी इलाके में पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा अवैध खेती शुरू कर दी गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद भींडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो खातेदारी खेतों व दो बिनानाम जमीन पर उगाई गई फसल को चिन्हित कर कार्रवाई की। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस टीम खेतों में डटी रही और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि मौके से 9 कट्टे अफीम के पौधे (वजन 597.880 किलो) और 10 कट्टे गांजे के पौधे (वजन 369.500 किलो) जब्त किए गए। भारी मात्रा के कारण पौधे उखाड़ने के लिए 10 मजदूरों को दिहाड़ी पर बुलाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि अवैध खेती के पास एक झोपड़ी बनाकर उसमें सांवलिया सेठ की तस्वीर रखी गई थी और नियमित पूजा की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाकर अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में भी इसी क्षेत्र में अवैध खेती पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा खेती शुरू होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि भूमि संयुक्त खातेदारी की है। जिसमें 19 खातेदार हैं, जबकि अवैध खेती महेंद्र सिंह द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। जब्त पौधों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भींडर थाने लाया गया। मामले की जांच खेरोदा थानाधिकारी को सौंपी गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कानाराम, कांस्टेबल जालिम सिंह, हिंगलाजदान, मानसिंह, रिंकुराम, निखिल, जयेंद्र, सुमित्रा, हेमंत, लोकेश, छुट्टन सहित पाणुन्द चौकी से रंजीत सिंह व पटवारी मनोज रेगर मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
Vallabhnagar, Udaipur•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खेरिया घाटे में बुधवार को एक बस और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वैन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
    1
    खेरिया घाटे में बुधवार को एक बस और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वैन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • छोटी सादड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार जी मोहिल का जन्मदिन नगर पालिका के स्टाफ कर्मचारियों और प्रेस के मित्रों ने मिलकर मनाया
    4
    छोटी सादड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार जी मोहिल का जन्मदिन नगर पालिका के स्टाफ कर्मचारियों और प्रेस के मित्रों ने मिलकर मनाया
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 min ago
  • बाली शहर में आए दिन लग रहे जाम को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। नगरपालिका की टीम ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों से ठेले और अन्य सामान जब्त किए गए, जिन्हें ट्रैक्टरों की मदद से हटाया गया। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था में बाधा और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी के कारण यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    बाली शहर में आए दिन लग रहे जाम को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
नगरपालिका की टीम ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों से ठेले और अन्य सामान जब्त किए गए, जिन्हें ट्रैक्टरों की मदद से हटाया गया।
नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था में बाधा और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी के कारण यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ट्रैक्टर में साफ-साफ दिख रहा है अंदर बजरी नहीं है लेकिन झूठी रिपोर्ट बनाकर ट्रैक्टर चेक कर लिया अंदर 4 टन बजरी थी 127000 का चालान बना दिया यह पुलिस की गुंडागर्दी है और हमारे यहां थाना है रोहिडा लेकिन पकड़ के लेकर गए सरूपगंज जहां से वह ट्रैक्टर पकड़ा था वह एरिया भी रोहिड़ा में पड़ता है
    4
    ट्रैक्टर में साफ-साफ दिख रहा है अंदर बजरी नहीं है लेकिन झूठी रिपोर्ट बनाकर ट्रैक्टर चेक कर लिया अंदर 4 टन बजरी थी 127000 का चालान बना दिया यह पुलिस की गुंडागर्दी है और हमारे यहां थाना है रोहिडा लेकिन पकड़ के लेकर गए सरूपगंज जहां से वह ट्रैक्टर पकड़ा था वह एरिया भी रोहिड़ा में पड़ता है
    user_रमेश कुमार खराड़ी
    रमेश कुमार खराड़ी
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा निकटवर्ती दूदनी गांव में शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    1
    बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा
निकटवर्ती दूदनी गांव में  शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को  पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • खेरिया घाटे में बुधवार को एक बस और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वैन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है। खेरिया घाटे में बुधवार को एक बस और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वैन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
    1
    खेरिया घाटे में बुधवार को एक बस और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वैन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
खेरिया घाटे में बुधवार को एक बस और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वैन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.