Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सभी निर्णय देशहित में होता है। -श्री मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान
VAGAD news24
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सभी निर्णय देशहित में होता है। -श्री मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VAGAD news241
- Post by Bapulal Ahari1
- 7 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री सिद्धिविनायक मंदिर एवं शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंदिर परिसर में भव्य हल्दी रस्म का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे कस्बे से सर्व सनातन समाज की महिलाएँ श्रद्धा और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं, जिससे परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। महिलाओं ने भगवान श्री सिद्धिविनायक एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक हल्दी अर्पित की। इस दौरान लोकगीतों, पारंपरिक भजनों और मंगलगीतों की मधुर धुनों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पीले वस्त्र धारण कर पहुँची महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान को रिझाया और गरबा नृत्य कर उल्लास का भाव प्रकट किया। हल्दी रस्म के दौरान मंदिर परिसर में शंखनाद, भजन-कीर्तन और जयघोष गूँजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक गरिमा से ओत-प्रोत हो गया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने इसे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की आध्यात्मिक तैयारी का महत्वपूर्ण चरण बताया, जो सामूहिक सहभागिता और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक बना। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का सशक्त प्रदर्शन था, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और सामूहिक श्रद्धा का सुंदर उदाहरण भी बना, जिसने आगामी महोत्सव के प्रति पूरे कस्बे में उत्साह और उमंग की नई ऊर्जा भर दी।1
- झाड़ोल–कोटड़ा उपखंड के आदिवासी ग्रामीणों को एक ही स्थान पर प्रशासनिक सुविधाएं देने के लिए 2015 में शुरू की गई लगभग एक करोड़ रुपये की अत्याधुनिक सरकारी बस वर्ष 2018 से झाड़ोल थाने परिसर में खड़ी कबाड़ बन रही है। चालक का मानदेय बकाया है और कई अधिकारी योजना से अनजान हैं।1
- छोटी सादड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार जी मोहिल का जन्मदिन नगर पालिका के स्टाफ कर्मचारियों और प्रेस के मित्रों ने मिलकर मनाया4
- उदयपुर जिले के पाणुन्द क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर भींडर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऑपरेशन चलाया। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिखावनीया गांव में चार अलग-अलग खेतों में की जारही अफीम और गांजे की अवैध खेती को नष्ट कर पुलिस ने 9 क्विंटल से अधिक पौधे जब्त किए। खास बात यह रही कि इसी इलाके में पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा अवैध खेती शुरू कर दी गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद भींडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो खातेदारी खेतों व दो बिनानाम जमीन पर उगाई गई फसल को चिन्हित कर कार्रवाई की। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस टीम खेतों में डटी रही और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि मौके से 9 कट्टे अफीम के पौधे (वजन 597.880 किलो) और 10 कट्टे गांजे के पौधे (वजन 369.500 किलो) जब्त किए गए। भारी मात्रा के कारण पौधे उखाड़ने के लिए 10 मजदूरों को दिहाड़ी पर बुलाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि अवैध खेती के पास एक झोपड़ी बनाकर उसमें सांवलिया सेठ की तस्वीर रखी गई थी और नियमित पूजा की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाकर अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में भी इसी क्षेत्र में अवैध खेती पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा खेती शुरू होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि भूमि संयुक्त खातेदारी की है। जिसमें 19 खातेदार हैं, जबकि अवैध खेती महेंद्र सिंह द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। जब्त पौधों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भींडर थाने लाया गया। मामले की जांच खेरोदा थानाधिकारी को सौंपी गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कानाराम, कांस्टेबल जालिम सिंह, हिंगलाजदान, मानसिंह, रिंकुराम, निखिल, जयेंद्र, सुमित्रा, हेमंत, लोकेश, छुट्टन सहित पाणुन्द चौकी से रंजीत सिंह व पटवारी मनोज रेगर मौजूद रहे।1
- मनासा। बुधवार की देर शाम मनासा से मंदसौर जाने वाले सड़क मार्ग पर गांव बरडिया के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मे कार के एयर बैग खुलने से चालक सुरक्षित बच गया। हादसे का कारण सड़क पर गड्ढे होना बताया जा रहा है। घटना देर शाम 6 बजे करीब की है। मिली जानकारी अनुसार मनासा मंदसौर मार्ग पर एक कार चालक अपने गांव बरडिया जा रहा था तभी गांव से कुछ ही दूरी पर सड़क में गड्ढे होने से कार अनियंत्रित हो गई और पास ही झाड़ियों में पलटी खा गई ।गनीमत यह रही की चालक सुरक्षित बच गया लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार को सीधा किया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by VAGAD news241