Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगढ़ जिला में इन दिनों id चेकअप के नाम से लोगो से ठगे जा रहे पैसे रामगढ़ जिला में इन दिनों id चेकअप के नाम से लोगो से ठगे जा रहे पैसे, चेकअप के नाम से चलाई जा रही है दुकानदारी
STATE TAK NEWS
रामगढ़ जिला में इन दिनों id चेकअप के नाम से लोगो से ठगे जा रहे पैसे रामगढ़ जिला में इन दिनों id चेकअप के नाम से लोगो से ठगे जा रहे पैसे, चेकअप के नाम से चलाई जा रही है दुकानदारी
More news from झारखंड and nearby areas
- रामगढ़ जिला में इन दिनों id चेकअप के नाम से लोगो से ठगे जा रहे पैसे, चेकअप के नाम से चलाई जा रही है दुकानदारी1
- Post by Rocky Kumar Ravi1
- बोंगावार में 400 वर्षों से मनाया जा रहा मंडा पर्व, दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त, पीठ पर हुक बांध बनस झूले पर झूल दिखाई भक्ति आशीष कुमार मुखर्जी /रफ्तार मीडिया कुजू /रामगढ़: झारखंड की लोक संस्कृति और शिव आस्था का महापर्व 'मंडा' मांडू प्रखंड के बोंगावार में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बोंगावार मंडा टांड़ में आयोजित इस ऐतिहासिक उत्सव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मान्यता है कि यहाँ पिछले 400 वर्षों से निरंतर मंडा पर्व का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ भक्त अपनी कठिन साधना से भगवान महादेव को प्रसन्न करते हैं। *कठिन परीक्षाओं से गुजरी आस्था* शनिवार को आयोजित इस महापर्व में भोक्ताओं (श्रद्धालुओं) ने भक्ति की पराकाष्ठा पार की। निर्जला उपवास पर रहे दर्जनों भक्तों ने 'फूलकुंदी' अनुष्ठान के तहत धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। इसके पश्चात सबसे रोमांचक 'बनस झूला' का आयोजन हुआ। इसमें भोक्ताओं ने अपनी पीठ की खाल में लोहे के नुकीले हुक चुभाकर ऊंचे मचान से लटककर झूला झूला। इस दृश्य को देख उपस्थित हजारों लोगों की सांसें थम गईं, वहीं भक्त 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ हवा में पुष्प वर्षा करते रहे। *सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम* पर्व के दौरान रात भर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चला। लोटन पूजा और खटनी के साथ-साथ पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर भव्य मेला भी लगा, जिसमें बोंगावार सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। *विधि-विधान से हुई पूजा* मंडा टांड़ में मुख्य पुजारी अजय पाहन, पुरोहित अमर पंडा व अन्य पाहन के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। *आयोजन समिति की सक्रियता* पर्व को सफल बनाने में मंडा समिति के अध्यक्ष कमल कुमार पण्डा, सचिव सह वार्ड पार्षद जयनारायण साव (राजू साव), उपाध्यक्ष मिहिर चंद मुण्डा व फुलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल महतो और उपसचिव उत्तम कुमार पण्डा उर्फ बबलू पंडा ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से तेज नारायण कुशवाहा, कोलेश्वर प्रजापति, विनोद मुण्डा, जोगिंदर गिरी, अशोक करमाली, नागेश्वर मुण्डा, ललकु महतो, बाबूलाल मुण्डा, राजेश कुशवाहा, संतोष मुण्डा, हीरालाल साव, संतोष करमाली, जमुना कुशवाहा, सुखदेव महतो, राजू कुमार, अभिषेक कुमार, जनरू महतो, सूरज कुशवाहा, जतरू महतो, राहुल कुमार, कृष्ण प्रजापति, लालधारी महतो, सुरेन्द्र महतो, सुरेश कोयरी, तीजू महतो एवं विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- Post by Jharkhand News Feed1
- Post by Nation24 news1
- Nari Shakti Bill (महिला आरक्षण बिल) को लेकर कोडरमा विधायक Dr Neera Yadav ने Ranchi BJP Office में Press Conference कर कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। इस वीडियो में जानिए: 👉 महिला आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं हो रहा? 👉 राज्य सरकार पर क्या आरोप लगाए गए? 👉 महिलाओं के अधिकार और राजनीति में भागीदारी पर क्या कहा गया? यह पूरा वीडियो 1 May 2026 को Ranchi में हुई Press Conference का है, जिसमें महिलाओं के हक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर अहम मुद्दे उठाए गए। 📍 Location: Ranchi, Jharkhand 📅 Date: 1 May 2026 ⚠️ Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. We do not intend to harm any individual, organization, or political party. All views expressed are based on statements made during the press conference. nari shakti bill, mahila arakshan bill, women reservation bill india, dr neera yadav, koderma mla news, ranchi press conference, jharkhand politics, bjp jharkhand, mahila reservation 33 percent, women empowerment india, latest political news 2026, ranchi news today, jharkhand news hindi, breaking news ranchi, political बयान hindi #NariShaktiBill #MahilaArakshan #DrNeeraYadav #RanchiNews #JharkhandNews #WomenReservation #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews Mix Hindi + Roman + English: #नारीशक्ति #महिला_आरक्षण #Ranchi #Jharkhand #BJP #PressConference #NewsUpdate #HindiNews #ViralNews #GroundReport1
- जिसके बाद शनिवार रात 10 बजे इसके शव को सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि शीतलपुर के रहने वाले अनिल राम और विकास कुमार शनिवार शाम खंडोली मोड़ के पास बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। घटना में पहले ही अनिल राम की मौत हो गई थी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल विकास कुमार को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालाकि सड़क हादसे के असल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। कैसे यह हादसा हुआ उसकी जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल घटना से गांव में कोहराम मचा है।1
- हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत साली बदड़ीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शनिवार को 8 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से नरेश वर्मा, संदीप वर्मा, अजीत वर्मा, विजय वर्मा, रामप्रसाद वर्मा और विश्वनाथ महतो घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से जयप्रकाश वर्मा, चंदन वर्मा, राज किशोर प्रसाद वर्मा और कुंदन वर्मा घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह विवाद लंबे समय से चल रहे जमीन के झगड़े को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना गांव के मुखिया आशुतोष प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में हुई। घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1