Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद भाजपा दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बनकट कैथी गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षयता में प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद भाजपा दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बनकट कैथी गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षयता में प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Pawan Raj1
- सूर्यपुरा प्रखंड में सिंचाई करहा के जीर्णोधार के लिए सोमवार को 02 बजे तक लघु सिंचाई विभाग के जेई की टीम ने किया स्थल का निरीक्षण। निरीक्षण टीम में शामिल जेई अरविंद कुमार और गुड्डू कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित भोजपुर रजवाहा से निकलकर सिंचाई करहा जो ठोरा नदी तक जाता है । के स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि इस सिंचाई करहा को लोगों द्वारा जगह-जगह अतिक्रमण किया गया है। जबकि इस सिंचाई करहा कि जीर्णोधार से सूर्यपुरा पंचायत सहित आसपास के पंचायत के सैकड़ो एकड़ खेतों की पटवन सुविधा पुनः बहाल हो जाएगी और साथ ही साथ सूर्यपुरा और बलिहार में बरसात के दिनों में लगने वाले जल जमाव की समस्याओं से स्थानीय ग्रामीणों को निजात मिलेगी। टीम के सदस्यों ने आगे बताया कि स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। जिसका रिपोर्ट तैयार कर विभाग के वरीय पदाधिकारी के पास सौंपा जाएगा, जांच के क्रम में कई ग्रामीण उपस्थित है।1
- रोहतास जिले बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत संझौली थाना क्षेत्र में महावीर मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस कांड में शामिल गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि दिनांक 21 मार्च 2026 की रात जिगनी गांव स्थित महावीर मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे कीमती सामानों की चोरी कर ली थी। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 अप्रैल 2026 को बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से रितेश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रितेश ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस चोरी में कुल 8 लोग शामिल थे, जिन्होंने मंदिर से चोरी किए गए जेवरात बक्सर के आथर बाजार के एक सोनार को बेच दिए थे। रितेश की निशानदेही पर पुलिस ने आथर बाजार में छापेमारी कर सोनार विष्णु कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब एक किलो पिघली हुई चांदी (बिस्किट के रूप में) और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें रमेन्द्र यादव उर्फ मेदर यादव ।किसान यादव,नन्दजी राम , तथा मो. मकबुल कुरैसी, रितेश पांडे , विष्णु कुमार वर्मा शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस गिरोह के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है अन्य अपराधी मुन्ना सिंह मुन्ना यादव मसल यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कार्रवाई जारी है।4
- पटना गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलेगी1
- बिहार क्राइम से कराह रहा है? हर शहर अपराधियों से लोग बेहाल हैं? बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची ही नहीं है इन आपराधियो ? जनता त्रस्त सरकार मस्त ऐसे चलेगा बिहार आप बताए?1
- Post by Bihar News 241
- पटना जिला पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सदाबह गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट से पूरा घर तबाह1
- जहानाबाद में राष्ट्रीय जनता दल की जिला महिला अध्यक्ष कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर और राजद प्रवक्ता डॉ. शशी रंजन उर्फ पप्पू भी मौजूद रहे और उन्होंने सुमन सिद्धार्थ का समर्थन किया। प्रेस वार्ता में कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं और एक सुनियोजित साजिश के तहत लगाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने हर आरोप का प्रमाण के साथ जवाब दिया है और सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि कुछ सामंती मानसिकता के लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुराने लेन-देन के मामले को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। महिला जिला अध्यक्ष ने बताया कि मकान के नाम पर उनसे जो राशि ली गई थी, वह अब तक वापस नहीं की गई है और उसे हड़पने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने गया थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और प्रशासन पर पूरा भरोसा है और वे निष्पक्ष जांच की उम्मीद करती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद राजद नेताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए उनके समर्थन में आवाज उठाई और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।1
- असम में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पारंपरिक धनुष-बाण से तीर चलाते दिख रहे हैं. तीर के कमान से छूटते ही राहुल गांधी का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है.1