Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलेगी पटना गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलेगी
संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
पटना गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलेगी पटना गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलेगी
- Kamlesh Chauhanदीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार👏17 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- पटना गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलेगी1
- करपी में श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव यज्ञ में कथा प्रवचन का आनंद लेते दिखे हज़ारों-हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पूरा करपी नगरी के लोग कृष्ण भक्ति में लीन दिखे #न्यूज़ #news #ब्रेकिंग #ब्रेकिंगन्यूज1
- भोजपुर में उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, भोजपुर श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय विधायक बड़हरा श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं माननीय विधायक जगदीशपुर श्री भगवान सिंह कुशवाहा को पौधा भेंट कर किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री महोदय द्वारा जिले के सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर आयुक्त भोजपुर को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख स्थलों जैसे अस्पताल, बस स्टैंड, मुख्य बाजार आदि में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा इनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कचरा उठाव नियमित रूप से किया जाए। उपमुख्यमंत्री महोदय ने नगर निगम की भूमि पर अवैध होर्डिंग एवं पार्किंग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होर्डिंग एवं पार्किंग की अनुमति केवल निर्धारित शुल्क प्राप्त करने के बाद ही दी जाए तथा अवैध रूप से ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बड़हरा एवं शाहपुर में मोक्षधाम निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री महोदय ने पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित राजस्व मामलों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। साथ ही, भूमि विवादों की सुनवाई अंचल कार्यालय में ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि माफियाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर श्री राज, उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता भोजपुर सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। गेहूं के फसल में आग लगी के मामले में भाकपा माले का प्रेस वार्ता एंकर। भाकपा-माले कार्यालय श्रीटोला में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य जिला सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से जगदीशपुर शाहपुर पीरो में गेहूं की फसल में आग लगी और किसान मजबूर हो गए हैं। कुल मिलाकर 800 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मुलाकात किया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुआवजा की कार्रवाई शुरू करेंगे। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष दुदुन्न सिंह, शिवमंगल यादव, हरेंद्र सिंह, विमल सिंह, दिलराज प्रीतम भी मौजूद थे। बाइट। भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य जिला सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा राजू यादव बाइट। किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह2
- पटना जिले के बिहटा क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, मौके पर करीब 5000 लीटर अधनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया गया, जबकि 400 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अड्डों को भी ध्वस्त किया।1
- आरा। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर आरा के बामपाली पार्टी कार्यालय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। मौके पर मीडिया से बात करते हुए बंगाल चुनाव पर अपना बयान दिया है और कहा कि इस बार बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत जीत मिलने वाला है। आगे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। पार्टी के स्थापना के साढ़े चार दशक से आज तक पार्टी को सींचने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्ट बनाने का काम किया। इस देश की विचारधारा, विरासत एवं संस्कृति को प्राथमिकता देने वाला भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में पूरे विश्व में भारत का विश्व गुरु बनाने का काम करेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे दुनिया में भारत का झंडा ऊंचा रहे इसका हम लोग प्रण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता प्रदेश, जिला और बूथ स्तर पर बहुत ही धूमधाम से स्थापना दिवस मना रहे हैं। वहीं उन्होंने बंगाल चुनाव पर भी कहा है कि इस बार भाजपा वहां अपना सरकार बनाने जा रही है।2
- नौबतपुर प्रखंड के बारा गांव स्थित धनेश्वरी हाई स्कूल में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर परिश्रम और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में विद्यालय के शिक्षक पंकज, सन्नी और शाहरुख सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और आने वाले समय में वे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। समारोह के दौरान मैट्रिक और इंटर के लगभग 35 छात्र-छात्राओं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, उन्हें मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस तरह के आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा देने वाला बताया। विद्यालय परिवार ने आश्वासन दिया कि आगे भी प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- पटना जिला पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सदाबह गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट से पूरा घर तबाह1