राजगढ़ जिले के सारंगपुर क्षेत्र में चलने वाली निजी बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हैं और अधिकांश बसों का पिछला गेट जानबूझकर बंद रखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण बसों के भीतर यात्रियों का दम घुटता है। किसी भी दुर्घटना, आगजनी या आपातकालीन स्थिति में यात्रियों के बाहर निकलने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बचता है। यह कृत्य न केवल मोटर वाहन अधिनियम का खुला उल्लंघन है, बल्कि सैकड़ों नागरिकों की जान को खतरे में डालने वाला है। इस मनमानी के खिलाफ नागरिकों ने जिला प्रशासन, आरटीओ राजगढ़ एवं परिवहन विभाग से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐसी बसों की तुरंत जांच की जाए और दोषी संचालकों के फिटनेस व परमिट निरस्त किए जाएं। साथ ही, सभी बसों में आगे और पीछे, दोनों गेट चालू हालत में रखने के सख्त निर्देश जारी किए जाएं।
राजगढ़ जिले के सारंगपुर क्षेत्र में चलने वाली निजी बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हैं और अधिकांश बसों का पिछला गेट जानबूझकर बंद रखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण बसों के भीतर यात्रियों का दम घुटता है। किसी भी दुर्घटना, आगजनी या आपातकालीन स्थिति में यात्रियों के बाहर निकलने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बचता है। यह कृत्य न केवल मोटर वाहन अधिनियम का खुला उल्लंघन है, बल्कि सैकड़ों नागरिकों की जान को खतरे में डालने वाला है। इस मनमानी के खिलाफ नागरिकों ने जिला प्रशासन, आरटीओ राजगढ़ एवं परिवहन विभाग से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐसी बसों की तुरंत जांच की जाए और दोषी संचालकों के फिटनेस व परमिट निरस्त किए जाएं। साथ ही, सभी बसों में आगे और पीछे, दोनों गेट चालू हालत में रखने के सख्त निर्देश जारी किए जाएं।
- शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 'साइबर सुरक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया।1
- दतिया में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी जंग का ऐलान हो गया है। भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने दतिया के किला चौक पर पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रत्याशी दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगा। चंद्रशेखर आजाद ने साफ किया कि इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होने वाला है।1
- शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई द्वारा अपने 78वें स्थापना दिवस यानी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस तीन किलोमीटर लंबी मैराथन में नगर के 267 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। यह दौड़ स्थानीय गांधी हॉल से शुरू होकर ट्रैफिक प्वाइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक और सोमवारिया होते हुए पुनः गांधी हॉल पर ही समाप्त हुई। मैराथन के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में देवेन्द्र सेन ने प्रथम, प्रदीप पटेल ने द्वितीय और कुलदीप गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं में मेघा नायक ने प्रथम, कोमल राजावत ने द्वितीय और आरती मंडलोई ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और 'खेलो भारत' के प्रांत संयोजक अमन कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से निकलकर खेल के मैदान की ओर बढ़ने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर मैदान में जाएगा, तभी राष्ट्र स्वस्थ बनेगा और विकसित भारत की राह पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए और आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की। इस दौरान देवास विभाग संयोजक दक्ष यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभाविप की स्थापना, इसके उद्देश्यों और 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया कि किस प्रकार कार्यकर्ताओं ने देशहित के आंदोलनों में महती भूमिका निभाई है। अंत में अभाविप के नगर मंत्री आयुष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवा साथियों से एक स्वस्थ, सशक्त और चिंतनशील नागरिक बनकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।5
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार दोपहर 3 बजे तक "साइबर सुरक्षा संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन बड़ोदिया थाना के एएसआई विजय सिंह ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के संबंध में भी बताया और कहा कि जागरूकता तथा सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि अभाविप मालवा प्रांत के सोशल मीडिया संयोजक आनंद सेन ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी, संयम और राष्ट्रहित की भावना के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम में अभाविप मोहन बड़ोदिया के नगर मंत्री कनक सोनी सहित कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने अंत में साइबर सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने और समाज में जनजागरण करने का संकल्प लिया।1
- राजगढ़ के बोड़ा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी गांव निवासी माखन सांसी (पिता रामप्रसाद सांसी) ने शनिवार को बोड़ा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वर्ष 2017 से फरार चल रहे माखन के खिलाफ करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। आरोपी ने पुलिस की समझाइश और गांवों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व चौपालों से प्रेरित होकर अपराध का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है। माखनसिंह ने बताया कि वह अब अपराध की दुनिया छोड़कर समाज में सामान्य जीवन जीना चाहता है। बोड़ा थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह राजपूत के अनुसार, थाना क्षेत्र के कड़िया, गुलखेड़ी और हुलखेड़ी गांवों को आपराधिक गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया है। इन गांवों के कुछ लोग देश के विभिन्न हिस्सों में चोरी सहित स्थानीय स्तर पर मारपीट, जुआ, अवैध शराब और मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त जैसे अपराधों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के मार्गदर्शन में पुलिस इन तीनों गांवों में लगातार चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे प्रभावित होकर माखन ने यह कदम उठाया। आत्मसमर्पण करने वाले माखन के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो उसके खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी एक्ट के 5 मामले, मारपीट व झगड़े के 3 मामले और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने व बलवा जैसे गंभीर अपराधों के 2 मामले शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों को सुधार का अवसर देने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि माखन से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी अपराध का रास्ता छोड़ेंगे।1
- राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र व लाइव न्यूज चैनल 'भारत संवाद' और राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र 'परिवर्तन उदय' के भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली ने पाठकों से आज की प्रमुख खबरों के साथ जुड़े रहने की अपील की है। इन मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी खबरें और विज्ञापन प्रसारित करवाने के लिए दर्शक व पाठक सीधे मोबाइल नंबर 9039403567 पर संपर्क कर सकते हैं।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ₹1830 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।1
- शाजापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मिडवे के समीप रविवार तड़के पोल्ट्री फीड (मुर्गी का दाना) से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। शिवपुरी जिले के सेमरी निवासी ट्रक चालक अजय धाकड़ पिता श्रीराम धाकड़ मुरैना से पोल्ट्री फीड भरकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे, तभी सुबह करीब 4:30 बजे मिडवे के सामने अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल अशोक और पायलट अंकित बरेठा ने तत्परता से स्थिति को संभाला और बाधित यातायात व्यवस्था को सामान्य करवाया। इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है और पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।2