Shuru
Apke Nagar Ki App…
मालूपुर में नमकीन कारखाने का ताला तोड़कर 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग जलालाबाद, शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड स्थित एक मालूपुर गांव के नमकीन के कारखाने का ताला तोड़कर चोर करीब 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला गोपालनगर निवासी अंकित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कारखाना ग्राम मालूपुर में बरेली रोड पर शेरे पंजाब ढाबा के पीछे स्थित है
R. N. SHARMA
मालूपुर में नमकीन कारखाने का ताला तोड़कर 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग जलालाबाद, शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड स्थित एक मालूपुर गांव के नमकीन के कारखाने का ताला तोड़कर चोर करीब 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला गोपालनगर निवासी अंकित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कारखाना ग्राम मालूपुर में बरेली रोड पर शेरे पंजाब ढाबा के पीछे स्थित है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- CITY NEWS पूर्ति विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग का किया भंडाफोड़, 9 घरेलू सिलेंडर व रिफिलर बरामद1
- खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी पाली, हरदोई। पाली नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली नाली की गंदगी और मिट्टी की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। खबर सामने आने के बाद कर्मचारियों ने सड़क के बीचों-बीच पड़ी नाली की मिट्टी और गंदगी को हटाकर सफाई कराई। गौरतलब है कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद नाली की सफाई के बाद निकाली गई मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मामला उजागर होने और खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने मौके पर सफाई कराकर मार्ग को सुचारु कराया। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई व्यवस्था केवल खबर प्रकाशित होने के बाद नहीं, बल्कि नियमित रूप से होनी चाहिए, ताकि लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रही है, ऐसे में नगर पंचायत की जिम्मेदारी है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक मार्गों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करे। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और नगर पंचायत सफाई व्यवस्था को नियमित एवं प्रभावी बनाए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- *थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम नवियापुर में व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग, मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।*1
- नवियापुर में संदिग्ध मौत पर परिजनों का जाम, पुलिस ने कराया खुलवाया तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम नवियापुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में परिजनों द्वारा लगाए गए जाम को पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हरदोई। थाना सवायजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 को पीड़ित गजोधर पुत्र गिरवर, निवासी ग्राम दिसमौर, थाना पिहानी, जनपद हरदोई ने थाना सवायजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर में मुकदमा संख्या 238/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अभिजीत पुत्र मुखराम तथा मुखराम पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम एवं थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1