logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया जी। गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास गुरुवार, 17 सितंबर को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों समेत सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की गति तेज थी। इसी दौरान दक्खिनगांव के पास सड़क किनारे विपुल सिंह, जो शौच कर रहे थे, उन्हें एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई और चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए। हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायल करमचक गांव, थाना अतरी के बताए जा रहे हैं। वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के रहने वाले बताए गए हैं और पास के सर्विस सेंटर में काम करते हैं, की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

1 hr ago
user_हेमन्त कुमार  सिंह
हेमन्त कुमार सिंह
जनहित मे समर्पित Wazirganj•
1 hr ago

गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया जी। गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास गुरुवार, 17 सितंबर को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों समेत सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की गति तेज थी। इसी दौरान दक्खिनगांव के पास सड़क किनारे विपुल सिंह, जो शौच कर रहे थे, उन्हें एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई और चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए। हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायल करमचक गांव, थाना अतरी के बताए जा रहे हैं। वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के रहने वाले बताए गए हैं और पास के सर्विस सेंटर में काम करते हैं, की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

More news from Bihar and nearby areas
  • गया शहर के माडनपुर ब्रह्मचारी बाबा रोड स्थित माता दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी। स्थानीय थाना को दी गई सूचना।
    1
    गया शहर के माडनपुर ब्रह्मचारी बाबा रोड स्थित माता दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी। स्थानीय थाना को दी गई सूचना।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    19 hrs ago
  • श्री श्री 108♥️ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-731🚩🌅⛲🪷❤👋
    1
    श्री श्री 108♥️ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-731🚩🌅⛲🪷❤👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    2 hrs ago
  • सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है। ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
    1
    सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित 
खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय
हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है।
ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?.. कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..
    1
    कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..
कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..
    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Local News Reporter नवादा, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • @नवादा #MLC नवल किशोर यादव ने वारसी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम का किया उद्घाटन #शिक्षकों को किया गया सम्मानित #MLC ने कहा : शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड स्थित वारसी महाविद्यालय पाणडेय गंगौट के डिग्री खंड (प्रशासकीय भवन) में बुधवार को गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. (डा.) नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रो. डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के हित एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे तथा उनका अधिकार दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होना आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बल देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए,बल्कि उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राचार्यों, शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अध्ययन और अन्य गतिविधियों के दौरान सहूलियत देने के उद्देश्य से इस कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। वहीं उन्होंने एमएलसी डा. प्रो. नवल किशोर यादव के कार्यकलापों की भी प्रशंसा करते हुए आगामी होने वाले चुनाव में शिक्षक हित में एक बार फिर से समर्थन देने की बात दुहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी,अजय कुमार,अजय कुमार रविकांत,रामशरण सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, नवल, प्रदीप, डा. अशोक कुमार, दिनेश कुमार, डा. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डा. अरविंद, अरुण कुमार, वारसी महाविद्यालय के संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार, शिवशंकर सिंह, जयराम प्रसाद, उमेश कुमार उर्फ झा जी,रौशन,रवि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
    1
    @नवादा #MLC नवल किशोर यादव ने वारसी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम का किया उद्घाटन #शिक्षकों को किया गया सम्मानित
#MLC ने कहा : शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष
नवादा लाइव नेटवर्क।
नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड स्थित वारसी महाविद्यालय पाणडेय गंगौट के डिग्री खंड (प्रशासकीय भवन) में बुधवार को गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. (डा.) नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रो. डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के हित एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे तथा उनका अधिकार दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होना आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। 
उन्होंने बल देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए,बल्कि उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राचार्यों,  शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।
संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अध्ययन और अन्य गतिविधियों के दौरान सहूलियत देने के उद्देश्य से इस कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। 
वहीं उन्होंने एमएलसी डा. प्रो. नवल किशोर यादव के कार्यकलापों की भी प्रशंसा करते हुए आगामी होने वाले चुनाव में शिक्षक हित में एक बार फिर से समर्थन देने की बात दुहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी,अजय कुमार,अजय कुमार रविकांत,रामशरण सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, नवल, प्रदीप, डा. अशोक कुमार, दिनेश कुमार, डा. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डा. अरविंद, अरुण कुमार, वारसी महाविद्यालय के संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार, शिवशंकर सिंह, जयराम प्रसाद, उमेश कुमार उर्फ झा जी,रौशन,रवि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    22 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुरुआ में स्वच्छता अभियान, सूर्यमंदिर छठ घाट पर चला झाड़ू गुरुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गया जिले के गुरुआ स्थित नई सूर्यमंदिर छठ तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य सह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी, महामंत्री अनिल कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मंटू सिंह एवं मिथलेश पांडे ने संयुक्त रूप से झाड़ू लगाकर छठ घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, तालाबों एवं छठ घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय साव, प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    4
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुरुआ में स्वच्छता अभियान, सूर्यमंदिर छठ घाट पर चला झाड़ू

गुरुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गया जिले के गुरुआ स्थित नई सूर्यमंदिर छठ तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य सह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी, महामंत्री अनिल कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मंटू सिंह एवं मिथलेश पांडे ने संयुक्त रूप से झाड़ू लगाकर छठ घाट की साफ-सफाई की।
इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, तालाबों एवं छठ घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय साव, प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Prem Kumar Mishra
    Prem Kumar Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • JDU कार्यालय में ANM कर्मियों का हंगामा, मंत्री रत्नेश सदा की गाड़ी घेरकर जमकर नारेबाजी!
    1
    JDU कार्यालय में ANM कर्मियों का हंगामा, मंत्री रत्नेश सदा की गाड़ी घेरकर जमकर नारेबाजी!
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    21 hrs ago
  • @नवादा #गंगा जलापूर्ति योजना #किसान नहीं देंगे एक इंच भी जमीन #संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा का ऐलान #मधुवन और मोतनाजे गांव में होना है भूमि अधिग्रहण #ग्रामीण कर रहे हैं विरोध...!
    1
    @नवादा #गंगा जलापूर्ति योजना #किसान नहीं देंगे एक इंच भी जमीन #संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा का ऐलान #मधुवन और मोतनाजे गांव में होना है भूमि अधिग्रहण #ग्रामीण कर रहे हैं विरोध...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    23 hrs ago
  • बिहार शरीफ - UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 सांसद का बयान सुनिए और जानिए UCC के मुद्दे पर उनकी क्या राय है। 📍 नालंदा, बिहार आपकी क्या राय है? कमेंट करें। 👇
    1
    बिहार शरीफ - UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀
UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀
सांसद का बयान सुनिए और जानिए UCC के मुद्दे पर उनकी क्या राय है।
📍 नालंदा, बिहार
आपकी क्या राय है? कमेंट करें। 👇
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.